Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश में आज सुबह से ढाका-तांगेल राजमार्ग अवरुद्ध है। कलियाकोईर के बोरझार इलाके में स्क्वायर फार्मास्यूटिकल्स के सैकड़ों कर्मचारी वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर सुबह 6 बजे से राजमार्ग पर टायरों में आग लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, स्क्वायर फार्मास्युटिकल के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, नौकरी में स्थिरीकरण समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर ढाका-तांगेल राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। कर्मचारियों ने रविवार को भी राजमार्ग अवरुद्ध करने की चेतावनी दी है। आंदोलन का नेतृत्व भेदभाव विरोधी श्रमिक अधिकार आंदोलन कर रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा है कि जब…

Read More

काठमांडू। नेपाल की ताइक्वांडो खिलाड़ी पलेशा गोवर्धन ने पेरिस पारालंपिक में नेपाल के लिए पहली बार पदक जीत कर इतिहास रच दिया है।पलेशा ने शुक्रवार रात हुए मैच में महिलाओं के 57 किलोग्राम से कम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही पलेशा ओलंपिक और पारालंपिक में नेपाल के लिए पदक जीतने वाली पहली एथलीट बनीं। पेलेशा ने कांस्य पदक के लिए रेपेचेज में सर्बिया की मारिजा मिकेव को 15-8 से हराया। इससे पहले पलेशा ने पेरिस पारालंपिक के तहत रेपेचेज का पहला मैच फ्रांस की सोफी कैवरजन के खिलाफ 2-1 के स्कोर से जीता था। सेमीफाइनल…

Read More

कीव। लड़ाकू विमान एफ-16 हादसे में राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को यूक्रेन के वायु सेना कमांडर मायकोला ओलेशचुक को बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई रिपोर्ट सामने आने एक दिन बाद की गई। उल्लेखनीय है कि रूसी हमले को विफल करते समय सोमवार को यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसके पायलट की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा, “मैंने वायु सेना के कमांडर को बदलने का फैसला किया है…। मैं सभी सैन्य पायलटों का हमेशा आभारी रहूंगा।” उन्होंने बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया लेकिन उल्लेख किया कि कर्मियों की सुरक्षा की जानी चाहिए,…

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी मोहम्मद इरशाद की जमानत अर्जी पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने मामले में चार सप्ताह में इडी से जवाब मांगा है। दरअसल, पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने मोहम्मद इरशाद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उनकी ओर से हाइकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गयी थी। बता दें कि 16 अप्रैल को जमीन कारोबारी मोहम्मद इरशाद, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और जेएमएम नेता अंतू तिर्की को इडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 15 अप्रैल…

Read More

रांची। विधायकी गंवाने के बाद झामुमो नेता लोबिन हेंब्रम भी अब कमल खिलायेंगे। वे आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। बताते चलें कि एक महीने पहले दल बदल मामले में स्पीकर कोर्ट ने उनकी सदस्यता खत्म कर दी थी। उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस वजह से पार्टी ने भी उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। लोबिन की गिनती राज्य में आदिवासी नेता के रूप में होती है। वहीं शुक्रवार को…

Read More

रांची। चुटिया इलाके से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के नाम राज सिंह, मुन्ना भोक्ता और सोनू लोहरा है। रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि चुटिया इलाके में गांजा की प्रतिदिन खरीद-बिक्री होती है, जिसके बाद छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने चुटिया इलाके से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे तीनों लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से कुल 550 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

Read More

रांची। बिजली की नयी व्यवस्था राज्य में 1 सितंबर से लागू हो जायेगी। इसके तहत 1 सितबंर से राजधानी में लगे स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर काम करना शुरू कर देंगे। 1 सितंबर से उन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर काम करेंगे, जिनका पूर्व से कोई बकाया नहीं है। यानी ये उपभोक्ता मीटर रीचार्ज कर बिजली बिल जलाने का लाभ लेंगे। वहीं, झारखंड बिजली वितरण निगम के जीएम आइटी सह जीएम कॉमर्शियल संजय सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया शेष है, ऐसे उपभोक्ताओं को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। ये उपभोक्ता अक्टूबर के…

Read More

-भारत-नेपाल सीमा पर गांजा तस्करो के लिए कर रहा था लाइनिंग पूर्वी चंपारण। एसएसबी और झरौखर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात संयुक्त कारवाई करते हुए भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 356/4 के समीप से एक नेपाली युवक को देशी कट्टा और तीन ज़िंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि उक्त बदमाश नेपाल से होने वाले गांजा तस्करी के लिए रात्रि में बॉर्डर पर लाईनिंग का कार्य कर रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के…

Read More

भाजपा में शामिल होते ही चंपाई सोरेन ने कहा जयश्री राम जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, झारखंड का चुनावी रण दिलचस्प मोड़ ले रहा है। दल बदलने के दौर की शुरूआत भी हो चुकी है। फिलहाल झारखंड का चुनावी माहौल, सोरेन वन एंड सोरेन टू के इर्द-गिर्द ही घुमड़ रहा है। सोरेन इन, सोरेन आउट का भी खेल बखूबी चल रहा है। लोकसभा चुनाव के दरम्यान भी सोरेन फैक्टर ही हावी रहा। एक सोरेन के जेल जाने के बाद, दूसरे सोरेन मुख्यमंत्री बन गये। फिर लोकसभा चुनाव के दौरान सोरेन परिवार की देवरानी एंड जेठानी भी लाइमलाइट में…

Read More

रांची। झारखंड चेंबर (सत्र 2024-25) का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल सभागार में होगा। मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। उम्मीदवार नौ और 10 सितंबर को शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन वापसी की तिथि 12 सितंबर की शाम चार बजे तक है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने कहा कि कंपनी लॉ के अनुसार, उम्मीदवारों को नामांकन प्रपत्र के साथ डीन नंबर देना अनिवार्य है। डीन नंबर नहीं होने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। डीन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को…

Read More

रांची। चेशायर होम रोड के एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़े मामले में चार्जशीटेड आरोपी भरत प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने भरत प्रसाद की जमानत अर्जी खारिज कर दी। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनकी ओर से हाइकोर्ट में जमानत के लिए आग्रह किया गया था। इडी ने फर्जी जमीन मालिक गंगाधर राय के पोते राजेश राय के साथ भरत प्रसाद को 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था, तब से भारत प्रसाद जेल में है। बता दें कि…

Read More