रांची। आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पूजा सिंघल पर केस चलाने के लिए इडी ने राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। बता दें कि इससे पूजा सिंघल की निलंबन वापसी और पोस्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसी महीने 7 जनवरी को झारखंड की निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल को 28 महीनों बाद जेल से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली थी। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद निलंबित आइएएस पूजा सिंघल ने नये कानून के तहत कस्टडी के आधार पर रिहाई…
Author: shivam kumar
रांची। पूर्व मंत्री और भाजपा के रांची विधायक सीपी सिंह की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं। क्योंकि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 123/2024 में सीपी सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट द्वारा इस मामले में संज्ञान लेकर केस को अग्रिम सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर किया जा सकता है। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान रांची विधानसभा सीट से…
नई दिल्ली। नीदरलैंड के विज्क आन ज़ी में चल रहे टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने हमवतन लियोन ल्यूक मेंडोंका को मात देकर एकमात्र लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। गुकेश, जो हाल ही में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने हैं, ने 43 चालों में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, वे 10वें दौर में प्रवेश करने वाले एकमात्र लीडर बने, जिनके पास संभावित नौ में से 6.5 अंक हैं। दूसरी ओर, आर. प्रज्ञानानंद, जो नौवें राउंड में लीडर के रूप में आए थे,…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में चल रहे उथल-पुथल के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ एलार्डिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आईसीसी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आईसीसी में पिछले साल नवंबर से ही प्रशासनिक बदलाव का दौर चल रहा था, जब दो शीर्ष अधिकारियों को हटाया गया था। एलार्डिस का इस्तीफा इसी कड़ी में एक बड़ा झटका माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल हुए ट्वेंटी-20 विश्व कप में गड़बड़ियों के…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम के पास मची भगदड़ पर आज अधिकारियों से चर्चा की। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रयागराज में श्रद्धालु जनों की भारी भीड़ है। संगम नोज में स्नान का भारी दबाव है। जो लोग जहां पर मौजूद हैं, उसी घाट पर स्नान करें। प्रशासन उनकी पूरी व्यवस्था के लिए तत्परता से लगा हुआ है। हादसे में कुछ लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा है। प्रधानमंत्री मोदी भोर से ही चार बार उनसे बात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों की असमय मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। कांग्रेस नेता खरगे ने एक्स पोस्ट में श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि अभी कई महत्वपूर्ण स्नान शेष हैं। इसके लिए व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की हर संभव मदद का आह्वान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में मंगलवार की रात को हुए दुखद हादसे के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आज अमृत स्नान में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है। गौरतलब है, संगम नोज पर मंगलवार की रात करीब 2 बजे मची भगदड़ में 25 से अधिक श्रद्धालुओं की कुचलने से मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है। मेला क्षेत्र में भगदड़ संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से मची। फिलहाल घायलों को मेला क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेला प्रशासन ने मृतकों की संख्या…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। सोने के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 320 प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,920 रुपये से लेकर 82,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 75,090 रुपये से लेकर 75,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज मामूली कमजोरी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में कुछ देर के लिए गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर दोनों सूचकांकों की रफ्तार को तेज कर दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक के कारोबार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज सीमित कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज ब्याज दरों पर फैसला लेने वाला है। फेडरल रिजर्व के फैसले के पहले अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के…
महाकुम्भ नगर।प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 35-40 लोगों की मौत हो चुकी है। 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए थे। फिर मेला 8-10 एंबुलेंस से कुछ और शवों को लाया गया। इन्हें मिलाकर करीब 20 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। वे उन्हें लेकर चले भी गए हैं। इधर, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर हादसे के 14 घंटे बाद…
