जलपाईगुड़ी। बेलाकोबा चौकी पुलिस ने रेत तस्करी से पहले चार डंपर सहित तीन चालकों को हिरासत में लिया है। मंगलवार की सुबह बेलाकोबा चौकी पुलिस ने राजगंज ब्लॉक के तालमा मोड़ इलाके में अभियान चलाकर यह जब्ती की है। बताया गया है कि नदी से अवैध रूप से रेत की तस्करी की जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना के बाद बेलाकोबा चौकी पुलिस ने तालमा मोड़ इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान जैसे रेत लदी डंपर तालमा मोड़ इलाके में पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर तीन डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया। जबकि…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से मंगलवार से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचारों को लेकर पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के लगातार अभियानों और इस मुद्दे पर उनके नेतृत्व में हुई जनसभाओं में भारी भीड़ जुटने से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर उनका प्रभाव बढ़ा है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या गंभीर है, हालांकि दिल्ली में यह समस्या इतने बड़े पैमाने पर नहीं है, लेकिन अधिकारी का…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आर.जी. कर अस्पताल विवाद और पश्चिम बंगाल सरकार तथा सीबीआई के बीच खींचतान के बीच अब कांग्रेस ने राजनीति का केंद्र बदलने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी, अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को जनता की मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस की ओर से इस आंदोलन में 100 दिनों के रोजगार गारंटी योजना के भुगतान में हो रही देरी, लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर 2500 करने और पुजारियों को मासिक भत्ता देने जैसी मांगें प्रमुख होंगी। पार्टी का तर्क है कि यदि…
-62 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित कामाख्या मंदिर प्रांगण से 580.87 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 62 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मंत्री ने कृत्यानंद नगर प्रखंड की मजरा पंचायत के भवानीपुर ग्राम में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्लास्टिक के उपयोग से सड़क निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। जल-जीवन-हरियाली अभियान के…
भागलपुर। मौनी अमावस्या को लेकर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर अवस्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए शिव भक्तों की अपार उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी और पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर बिहार के विभिन्न हिस्सों से अजगैबीनगरी पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर का पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंदिर का पट खुला तबतक श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लम्बी कतार लग गई। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर मंदिर में पूजा अर्चना…
पटना। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिहार ग्रामीण लीग (बीआरएल) की शुरुआत करने का ऐलान किया है। बीसीए के अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में यह लीग उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगी, जिन्हें अब तक जिला या राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला है। इस पहल के साथ ही, बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं की खोज बीसीए का उद्देश्य गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और ब्लॉक स्तर पर छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें राज्य…
टोक्यो। जापान के सैतामा प्रांत के याशियो में एक चौराहे पर मंगलवार को एक बड़े गड्ढे में एक ट्रक समा गया। इस घटना में एक व्यक्ति को बचा लिया गया। पुलिस को सुबह करीब 9:50 बजे एक आपातकालीन कॉल में कहा गया कि चौराहे पर अचानक जमीन धंस गई। इससे लगभग 10 मीटर चौड़ा और 6 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। इस दौरान गुजर रहा एक ट्रक इसमें समा गया। जापान टुडे समाचार पत्र के अनुसार बचाए गए व्यक्ति की हालत ठीक है। वह आराम से बातचीत कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार चौराहे के आसपास से एक सीवर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा नये भारत के आशावाद और मौलिकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 में यह ओडिशा की उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने कहा कि उत्कर्ष ओडिशा राज्य में अब तक का सबसे बड़ा व्यापार सम्मेलन है। इसमें पांच से छह गुना अधिक निवेशक भाग ले रहे हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए राज्य के लोगों और ओडिशा सरकार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पूर्वी भारत को…
नई दिल्ली। यमुना नदी के पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल के हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए इसे हार की हताशा करार दिया है। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ ने इन आरोपों का खंडन किया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को झूठे आरोप लगाने और भागने की आदत है। अब उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं, इतने गंभीर आरोप वो भी बिना किसी आधार के। खुद दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ ने इन आरोपों का खंडन किया…
-मध्य प्रदेश में निवेश की अनंत संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री से राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो। यह जानकारी जनसंपर्कअधिकारी बबिता मिश्रा ने दी। जापान में टोयोटा के…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए फ्लाइट के किराए में भारी वृद्धि पर सवाल उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए केंद्र सरकार सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराए। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि दुनिया भर से करोड़ों लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं। एयरलाइंस कंपनियां उनसे 50 से 60 हजार रुपये किराया वसूल रहीं हैं। हालांकि समान्य दिनों में 5-8 हजार रुपये ही किराया होता है। उन्हाेंने केंद्र सरकार से अपील की कि…
