रांची। अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत ने शुक्रवार को हत्या के आरोपित संजय नायक की जमानत याचिका सुनवाई के बाद सशर्त स्वीकार किया। शर्त के तहत आरोपित को केस के ट्रायल पूरी होने तक प्रत्येक तारीख को कोर्ट में हाजिरी लगानी होगी। वह नामकुम कांड संख्या 215/2019 मामले में आरोपित है। उसमें उसको जमानत की सुविधा प्राप्त है लेकिन मामले की सुनवाई के लिए निर्धारित तारीख को कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसका बंध पत्र रद्द करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज…
Author: shivam kumar
रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में आरपीएफ इन्स्पेक्टर ने शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 85 आरोपितों के खिलाफ रेल अधिनियम कि धारा 162 के तहत (45 मामले) तथा रेल अधिनियम कि धारा 147 के तहत (40 मामले) दर्ज किए गए। बाद में सभी से कुल 4,250 रुपये जुर्माना वसूला गया।
रांची। चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज झारखंड के 12वें मंत्री के रूप में शपथ ली। रामदास सोरेन के मंत्री बनने के बाद तीन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग मिला है। यह विभाग पहले हफीजुल हसन के पास है। उनके पास पहले से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और पर्यटन विभाग है। वहीं, मंत्री हफीजुल हसन के पास अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और निबंधन विभाग है जबकि नये मंत्री रामदास सोरेन को…
-बाबूलाल मरांडी ने माला पहना सदस्यता दिलायी -शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने गर्मजोशी से किया स्वागत आजाद सिपाही संवाददाता रांची। पूर्व मुख्यमंत्री ‘कोल्हान टाइगर’ चंपाई सोरेन औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश भाजपा की तरफ से धुर्वा गोलचक्कर के शाखा मैदान में शुक्रवार को आयोजित अभिनंदन सह मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पहले गर्मजोशी से चंपाई सोरेन का स्वागत किया, फिर उन्हें सदस्य बनने का पत्र सौंपा। इस असवर पर झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा मंच पर मौजूद थे और उन दोनों ने गर्मजोशी…
राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची पोषण सखी दीदियों ने हेमन्त सोरेन से की मुलाकात रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार काे कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची पोषण सखी दीदियों ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री का आभार जताया। पोषण सखी दीदियों ने 29 अगस्त को मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में कार्यरत अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका-सह-पोषण परामर्शी (पोषण सखी) के पुनर्बहाली की स्वीकृति दिए जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से हम सभी पोषण…
रांची। झारखंड राज्य समन्वय समिति-सह-राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन से शुक्रवार काे मोरहाबादी स्थित आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं राज्य के नवनियुक्त मंत्री रामदास सोरेन ने मुलाकात की। मंत्री रामदास सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने राज्य के मंत्री के रूप में शपथ लेने पर रामदास सोरेन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। उनके साथ कई झामुमो के कार्यकर्ता भी बीजेपी का दामन थाने वाले हैं। उनमें सरायकेला के जिला परिषद के अध्यक्ष सोना राम बोदरा भी शामिल हैं। इसके साथ ही झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद आचार्य भी बीजेपी का दामन थामने वाले हैं। इन दोनों ने झामुमो से इस्तीफा भी दे दिया है। सोनाराम बोदरा अपने समर्थकों साथ झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र झामुमो के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो को भेज दिया है। सोनाराम बोदरा अपने राजनीति गुरु चंपाई सोरेन…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 31 अगस्त से 01 सितंबर तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार अपने दौरे के दौरान धनखड़ उत्तराखंड के देहरादून में स्थित वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के वैज्ञानिकों, संकाय सदस्यों और छात्रों से बातचीत करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन धनखड़ देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय जाएंगे। उपराष्ट्रपति ऋषिकेश में एम्स का दौरा भी करेंगे, जहां वे संस्थान के छात्रों और संकाय सदस्यों से बातचीत करेंगे।
मराठी साहित्यकार शिवाजी सावंत ने कई एतिहासिक उपन्यास लिखे लेकिन ‘मृत्युंजय’ ने लोकप्रियता का नया प्रतिमान गढ़ दिया। जब कभी दानवीर कर्ण का उल्लेख होगा, शिवाजी सावंत के इस उपन्यास का जिक्र किए बगैर यह अधूरा होगा। शिवाजी सावंत और ‘मृत्युंजय’ एक- दूसरे के पर्याय बन गए। खास बात यह है कि यह उनका पहला उन्यास था, जो उन्होंने 27 साल की उम्र में लिखा था। 1967 में प्रकाशित यह उपन्यास अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम सहित कई अन्य भाषाओं में अनुदित होकर पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ। 31 अगस्त, 1940 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्मे शिवाजी सामंत…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एयर मार्शल डेंजिल कीलोर के निधन से दुख जताया है। उन्होंने आज सुबह एक्स पोस्ट पर कहा कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी वीरता राष्ट्र के प्रति उनके अटूट साहस और समर्पण का प्रमाण है। उनकी विरासत आसमान से भी आगे तक फैली हुई है। स्पेशल ओलंपिक्स भारत के संस्थापक के रूप में, उन्होंने खेलों के माध्यम से समावेशिता, जागरूकता और सशक्तिकरण के आंदोलन को बढ़ावा देते हुए 450,000 से अधिक विशेष बच्चों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एयर मार्शल डेंजिल कीलोर एक ऐसे नायक…
विशेष उपद्रवियों और मवालियों के आगे नत मस्तक हो चुका है शासन ममता की राजनीतिक मजबूरी का बेजा फायदा उठा रहे हैं गुंडे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पश्चिम बंगाल की स्थिति अराजक ही नहीं, चिंताजनक हो गयी है। कोलकाता के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के कारण पूरा प्रदेश गुस्से में है, तो इसके पीछे कहीं न कहीं प्रदेश का राजनीतिक नेतृत्व भी जिम्मेवार है। राज्य में फैल रही अराजकता के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस तरह के फैसले कर रही हैं, बयान दे रही हैं,…