Author: shivam kumar

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के लाभर पिकेट में तैनात सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव को बुधवार की सुबह मिस फायरिंग के कारण गोली लग गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद जख्मी जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश,सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार अस्पताल पहुंचे और जवान का हाल—चाल जाना। जवान को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया…

Read More

रांची। झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। उल्लेखनीय है कि झारखण्ड के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर आज सुबह से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया जाना शामिल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के दरभंगा (बिहार) कार्यक्रम का विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, एक अनूठी पहल के तहत इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी देशभर के रेलवे स्टेशनों पर 18 जन औषधि केंद्रों का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए वह यहां 1,260 करोड़ रुपये…

Read More

रामगढ। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 11 ट्रांसजेंडर भी हैं, जो मतदाता सूची में शामिल हैं। बुधवार को वह भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लिया। ट्रांसजेंडर ने इस दौरान अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें देश का नागरिक होने का गौरव दिया है। आज वह भी अपने पसंद के उम्मीदवार का चुनाव कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्हें समाज की कई कुरीतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनका भविष्य भी स्वर्णिम हो सकता है।

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू हो गया। पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डॉ. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। प्रथण चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर…

Read More

लोहरदगा। राज्य के पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा के पूर्व विधायक सधनु भगत का बुधवार सुबह 9:00 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। सधनू भगत का जन्म 19 जनवरी, 1946 को हुआ था। एकीकृत बिहार में वर्ष 1995 में पहली बार लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने तथा दूसरी बार भी लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीत सुनिश्चित की और 15 नवंबर, 2000 को झारखंड अलग होने के पश्चात प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में…

Read More

गोड्डा/रांची। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सबसे कद्दावर नेता नरेन्द्र मोदी ने झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कट मनी के लिए ये लोग फर्जी आवास योजना लेकर आए हैं। झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार झोपड़ी में रहने वाले हर परिवार को पक्का घर देगी, ये मोदी की गारंटी है। गरीब को पक्का घर के साथ पानी का नल और मुफ्त गैस कनेक्शन भी मिलेगा। मोदी बुधवार को गोड्डा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी आपका बिजली का बिल जीरो करने वाला है। हम हर…

Read More

कल्पना का हेलीकॉप्टर रोके जाने पर गरजे जेएमएम के केंद्रीय महासचिव इडी बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर हमारे यहां छापेमारी कर रही है ताकि यह सुर्खियां बने रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बीजेपी, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाये। सुप्रियो ने कहा कि चुनाव आयोग और भारत सरकार की अन्य संस्थाएं हमारे प्रचार अभियान को रोकने की कोशिश कर रही हैं। कहा कि आयोग हमें सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए विवश न करे। कहा कि कल्पना सोरेन का हेलीकॉप्टर रोका गया था, और आज भी हमारे 2…

Read More

पटना। बिहार के दरभंगा में राज्य को दूसरा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवम्बर को दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। दरभंगा एम्स का निर्माण विवादों में रहा है लेकिन बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद दरभंगा एम्स के बनने का रास्ता साफ हुआ है। राजग खेमे के नेता कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री का मिथिलांचल से विशेष लगाव है जबकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि एम्स का निर्माण 2025 में राजग के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। बिहार के मिथिलांचल और…

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा को चुनौती दे डाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि इस झारखंडी के शरीर में बहुत हड्डियां हैं। झारखंड विरोधी भाजपा 23 नवंबर के दिन अंतड़ी गिन लेना। झारखंडी कभी किसी को परेशान नहीं करता और अगर कोई परेशान करे तो फिर उसे छोड़ता नहीं है। सभी बहनों के खातों में चली गयी मंईयां सम्मान की चौथी किस्त सीएम ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि मंईयां सम्मान की चौथी किश्त सोमवार को सभी बहनों के खातों में चली गयी है। चुनाव प्रचार के दौरान मुझसे मिलकर धन्यवाद देने के लिए स्वयं…

Read More

रांची। कांग्रेस ने मंगलवार को सात वादे-पक्के इरादे नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें खास बात यह है कि कांग्रेस ने 10 लाख युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया है। साथ ही 1932 आधारित स्थानीयता नीति लाने के साथ सरना आदिवासी धर्म कोड को लागू करने का भी वादा किया है। क्या है कांग्रेस के सात वादे 1932 आधारित स्थानीय नीति के साथ सरना धर्म कोड व क्षेत्रीय भाषा संस्कृति का संरक्षण दिसंबर से मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये सम्मान राशि पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन के साथ एसटी को 28, एससी को…

Read More