Author: shivam kumar

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कालेज अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के ओटी नंबर-3 की फॉल्स सीलिंग टूटकर गिर गई। चूंकि हादसे के वक्त वहां कोई नहीं था वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। डॉक्टरों का दावा है कि उन्होंने उस ओटी की खस्ता हालत के बारे में अधिकारियों को पहले ही बता दिया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को अस्पताल के कर्मचारी ओटी में दाखिल हुए तो देखा कि एक बड़े हिस्से की फॉल्स सीलिंग टूटकर जमीन पर पड़ी है। उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब ओटी बंद था। अधिकारियों को सूचित किया गया। सर्जरी बिल्डिंग के ओटी…

Read More

दुमका। जिले के जामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने गुरुवार को महारो स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि विधानसभा का यह चुनाव केवल विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं है, बल्कि यह चुनाव जामा विधानसभा क्षेत्र की जनता के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके जैसे अति गरीब आर्थिक पृष्ठभूमि वाले कार्यकर्ता पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए जामा से चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। स्वयं को जामा का बेटा बताते हुए सुरेश मुर्मू ने कहा कि वे जामा क्षेत्र की जनता के हर…

Read More

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रांची रेलवे स्टेशन रोड से एक युवती का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपनी मां के साथ दिल्ली से आ रही थी। गुरुवार की सुबह चार बजे रांची रेलवे स्टेशन में वह ट्रेन से उतरी और ऑटो पकड़ने के लिए मां-बेटी दोनों स्टेशन से बाहर निकली। उसी समय ऑटो से युवती का अपहरण कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर सिटी डीएसपी के नेतृत्व…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत अन्य जिलों में आगामी 24 घंटों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। सुबह से जारी इस पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कोलकाता में पिछले 24 घंटों में भी कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है, जिससे मौसम साफ बना हुआ है। आद्रता का स्तर भी सामान्य स्थिति में है, जिसमें अधिकतम 95 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत आद्रता पाई गई है। पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में…

Read More

रांची। रिम्स के सीटीवीएस विभाग के चिकित्सकों की ओर से सफल बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बायपास सर्जरी किया गया। रिम्स के पीआरओ डॉ.राजीव रंजन ने गुरुवार को बताया कि बिहार के औरंगाबाद से कार्डियक इमरजेंसी से आये इस मरीज़ को पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की परेशानी हो रही थी। जांच में तीव्र हृदयघात (एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम) का ज्ञात हुआ। कोरोनरी एंजियोग्राम करने पर ट्रिपल वेसल कोरोनरी आर्टरी बीमारी की जानकारी प्राप्त हुई। मरीज़ की स्थिति को देखते हुए पहले दवाओं के माध्यम से उसे स्थिर किया गया और सीएबीजी की योजना बनाई गयी। मरीज़ का सफलतापूर्वक बीटिंग…

Read More

पलामू। जिले के चौनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मुहल्ला के चिश्तीनगर के एक घर में बीती रात आग लग गई, जिससे करीब 7 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस आगजनी में पांच लाख के टेंट हाउस के समान तथा दो लाख के घरेलू सामान जलकर खाक हो गए हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार को काफी झटका लगा है और मुआवजा के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। ​पीड़ित परिवार ने इलाके के नशेड़ियों पर आग लगा देने की आशंका जताई है। घटना शहजाद अंसारी के घर में हुई।…

Read More

गोड्डा। गोड्डा में चुनावी सभा को संबेधित करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झोपड़ी में रहने वाले हर परिवार को बीजेपी-एनडीए सरकार पक्का घर देगी। ये मोदी की गारंटी है। झारखंड में गरीब को पक्का घर भी मिलेगा, उसमें पानी का नल भी मिलेगा और मुफ्त गैस कनेक्शन भी मिलेगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम भाजपा आपका बिजली का बिल जीरो करने वाली है। हम हर घर को 75 हजार से 80 हजार रुपये सोलर पैनल लगाने के लिए देंगे। उससे जो बिजली पैदा होगी, उसमें से आपकी बिजली जीरो बिल वाली होगी और जो…

Read More

रांची। झारखंड में इंडी गठबंधन दोबारा सरकार बनायेगी। यह बात बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कही। उन्होंने कहा कि छठे झारखंड विधानसभा के गठन के लिए बुधवार को प्रथम चरण के 43 सीटों पर झारखंड के मूलवासी ने स्पष्ट जनादेश एवं आशीर्वाद देकर यह स्पष्ट कर दिया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा दो तिहाई बहुमत के साथ झामुमो, राजद, कांग्रेस, माले सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने सभी संकल्पित निर्णयों को क्रियान्वित करेंगे। खास कर रांची, हटिया, जमशेदपुर, आदित्यपुर, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, चांडिल, मानगो, जुगसलाई, घाटशीला,…

Read More

धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कोयलांचल धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के महुदा और निरसा के अलावा सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर हवाई पट्टी पर इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के उम्मीदवार चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। संप्रदाय फैलाने वालों को खदेड़ने का संकल्प लिया है। झारखंड अलग होने के बाद 20 वर्षो तक इन्ही व्यापारियों (भाजपा) ने राज्य में शासन किया और झारखंड को…

Read More

विशेष अर्जुन के चुनावी मैनेजमेंट और चंपाई की राजनीतिक चाल पर पार्टी को भरोसा मधु कोड़ा और रघुवर दास के सामने भी अपना प्रभाव साबित करने की चुनौती आसन्न चुनावी प्रदर्शन तय करेगा कि किसकी गोटी होगी लाल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कोल्हान, जिसे झारखंड की राजनीति का इंजन कहा जाता है, इस बार कांटे के मुकाबले का गवाह बननेवाला है। इस राज्य को चार मुख्यमंत्री देनेवाला कोल्हान प्रमंडल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए किसी बुरे सपने जैसा था, क्योंकि यहां की 14 सीटों में से उसे किसी भी…

Read More

लखीमपुर खीरी। सिटी माण्टेसरी इण्टर कॉलेज में हो रहे इण्टर हाउट स्पोर्ट्स इवेंट ‘बिगुल 2.0’ ‘ए बैटल ऑफ टैलेन्ट’ की श्रृंखला में आज चौथे दिन हायर जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के मध्य ऑक्टोपस रेस, लम्बी कूद, स्लो साइकिल रेस, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें ड्रीम हाउस का दबदबा रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक नितीश खन्ना, खेल प्रशिक्षक रमेश चन्द्र गुप्ता, पंकज राजवंशी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिवस हिन्दी माध्यम में सरदार पटेल हाउस विनर रहा व अब्दुल कलाम हाउस रनर रहा। वहीं अंग्रेजी माध्यम में ड्रीम हाउस विनर व विजन हाउस रनर रहा। हिन्दी…

Read More