रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने राज्स्थान कैडर के एक आइपीएस अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने आइपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा को निलंबित कर दिया है। किशन सहाय मीणा पर आयोग से बिना अनुमति के चुनाव ड्यूटी छोड़ने का आरोप है। उन्हें गुमला में पुलिस आॅब्जर्वर के तौर पर तैनात किया गया था। लेकिन वे चुनाव आयोग की अनुमति के बिना झारखंड से जयपुर लैट आये। झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार ने किशन सहाय मीणा के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आयोग ने उन्हें गुमला में पुलिस…
Author: shivam kumar
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड विधानसभा चुनाव के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सपरिवार जेवीएम श्यामली के अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला।
रांची। रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने संत फ्रांसिस स्कूल हरमू के बूथ संख्या 290 में मतदान किया। इसके अलावा पार्टी के कई लोग हेमंत सोरेन के साथ पहुंचे थे। हालांकि, इससे पहले ही हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लोगों से मतदान करने की अपील की। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है।…
रांची। रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का बुधवार को निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी बुलेट से निरीक्षण करने निकले। दोनों अधिकारियों ने वोट डालने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत की। मतदाताओं ने कहा कि वोटिंग में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रहीं है। दोनों अधिकारियों ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार वोट कराने का निर्देश वहां मौजूद पदाधिकारियों को दिया।
रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखण्ड में हो रहे मतदान को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस पर्यवेक्षक देबब्रत दास, एसपी अजय कुमार ने पतरातु प्रखण्ड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। इस दौरान वहां सुरक्षा में लगे जवानों को दिशा-निर्देश दिया गया।
नवादा। नवादा साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शातिर साइबर ठग एक बगीचे में बैठ कर देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों से धनी फाइनेंस, इंडिया बुल्स के नाम पर सस्ते दर पर लोन आदि का प्रलोभन देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में इन साइबर अपराधियों के पास से 15 एंड्रॉयड मोबाइल, 27 जियो का सिम, 1 लैपटॉप, 7 डेबिट कार्ड, 17 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 1 वोटर कार्ड और 1 बैंक पासबुक को…
पूर्वी चंपारण। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने पूर्वी चंपारण जिले के छह पैक्सो का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है,जिन पैक्सो का चुनाव स्थगित किया गया उसमें पताही प्रखंड का सरैया गोपाल, तेतरिया प्रखंड के सेमराहा, तुरकौलिया का जयसिंहपुर दक्षिणी, बंजरिया का अजगरी व चैलाहां तथा रामगढ़वा का मुरला पैक्स शामिल है। डीसीओ प्रिंस अनुपम ने बताया कि जिले के जिन छह पैक्सों के चुनाव को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया है।उसमे सरैया गोपाल, सेमराहां,मुरला व जयसिंहपुर दक्षिणी पैक्स में सदस्यों के नाम में गड़बड़ी की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने प्राधिकार से की थी।…
पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न पीएच.डी.कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर (सोमवार) तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्पित समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एमजीसीयू में बायोटेक्नोलॉजी, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, वाणिज्य, प्रबंधन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, मीडिया अध्ययन, शैक्षिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गांधीवादी और शांति अध्ययन, राजनीतिक विज्ञान, समाज कार्य, और समाजशास्त्र सहित 19 शिक्षण विभागों में पीएच.डी. कार्यक्रम उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन…
रांची। झारखंड में आज पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ” झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान प्रारंभ हो चुका है। आप सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए अपना मतदान अवश्य करें। झारखंड के युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी देने, माताओं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने, अपराध को नियंत्रित करने, घुसपैठ और भ्रष्टाचार की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए आपका प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है।” https://x.com/yourBabulal/status/1856514932088402214?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1856514932088402214%7Ctwgr%5Ea25baf6f8d3c09583c5cd84a7d54eb90638ff258%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fthefollowup.in%2Fjharkhand%2Fnews%2Fbabulal-marandi-appealed-to-vote-said-every-vote-of-yours-is-important-to-root-out-the-problem-of-infiltration-and-corruption-52562.html
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह बिहार के दरभंगा कार्यक्रम से पहले सरकार की प्राथमिकता को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के जीवन को आसान बनाना उनकी और सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसमें स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं। उन्होंने एक्स पर पीआईबी को टैग करते हुए लिखा, ”देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उनके जीवन को आसान बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी दिशा में आज सुबह करीब 10:45 बजे बिहार में दरभंगा एम्स के शिलान्यास के साथ ही कई और परियोजनाओं का लोकार्पण करने और आधारशिला रखने का सौभाग्य…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!” उल्लेखनीय है कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 81 में से 43…
