कोडरमा। विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को कोडरमा के मरकच्चो पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित कर राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को वोट कर विजयी बनाने की अपील की। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने पुराने अंदाज में ही सभा को संबोधित किया। हेलिकॉप्टर खराब होने पर वे सड़क मार्ग से ही कोडरमा पहुंचे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि आज सुबह उन्हें देखकर हेलिकॉप्टर डर गया। इसलिए सड़क मार्ग से गाड़ी में सो कर आए हैं। राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पूरे देश में…
Author: shivam kumar
रांची। बीजेपी में शामिल हुए वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू को गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है। जानकारी के अनुसार, सीएम सह बरहेट विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक 4 नवंबर को मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हुए थे। इसके दो दिन बाद छह नवंबर को सेल्स एंड सर्विस नामक व्हाट्सएप ग्रुप में मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होते ही दुमका पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मंडल मुर्मू ने राज्य…
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस के हिस्से के रूप में ‘माई भारत’ युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा करेंगे। युवा मामले और खेल मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। साथ ही उनकी विरासत और देश के विकास में आदिवासी समुदायों के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य राज्य मंत्री भी पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा कोमोडो गांव से शुरू होगी और लगभग 7 किलोमीटर की…
पोटका। झामुमो नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन रविवार को झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार के समर्थन में पोटका पहुंची। वहां उन्होंने पोटका पाड़ा मैदान में संजीव सरदार के समर्थन में जानता को संबोधित किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये भीड़ पैसों के दम पर बुलायी हुई नहीं है। ये भीड़ है जो अपने अबुआ सरकार की नीतियों से खुश होकर, दिल से समर्थन देने आयी है। उन्होंने कहा हमारा समर्पण हमेशा से झारखंड के लिए रहा है। इसी सच्चे सेवाभाव और निस्वार्थ मेहनत के कारण हमें अपने लोगों का प्यार और समर्थन मिलता रहा है। हम सत्ता के…
अररिया। भारत स्काउट और गाइड के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को फारबिसगंज में स्काउट गाइड एक बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस को सात विषय के अंतर्गत मनाने का निर्णय लिया गया है और इसी निर्देशों के आलोक में विविध तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। स्काउट गाइड को जिला आयुक्त व्यस्क संसाधन श्रीकुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पहले विषय के तहत पर्यावरण की ओर स्काउट गाइड के बच्चे प्लस टू ली एकेडमी के खेल मैदान से प्रकृति की…
झारखंड के विकास के लिए हमने 10 साल में तीन लाख करोड़ दिये, यूपीए सरकार ने दिये थे केवल 80 हजार करोड़ : मोदी बोकारो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दूसरी बार भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए झारखंड आये। मोदी ने बोकारो के चंदनकियारी व गुमला में चुनावी सभा को संबोधित किया। चंदनकियारी में सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने इंडी गठबंधन के दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसे दल ओबीसी, एसटी व एससी के लोगों को अलग-अलग जातियों में बांटना चाहते हैं। आपकी एकता…
पूर्वी चंपारण। छठ पूजा के बाद रोजी रोजगार व बेहतर शिक्षा के चक्कर में पलायन को मजबूर प्रवासी अब अपने गांव,शहर और राज्य को छोड़कर अन्य राज्यो की ओर लौटने लगे है। लिहाजा लम्बी दूरी की सभी ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। भारी मशक्कत के बाद छठ पूजा में किसी तरह अपने घर पहुंचे लोग अब लौटने के लिए भी भारी मशक्कत करते दिख रहे है। टिकट कन्फर्म नही होने के बाबजूद भी लोग किसी तरह यात्रा करने को विवश है। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के अधिकारियो के अनुसार मोतिहारी होकर चलने वाली लम्बी दूरी की अधिकांश ट्रेनों…
विशेष चार पूर्व सीएम के रिश्तेदारों और तीन मंत्रियों का करियर लगा है दांव पर 2019 की आंधी को दोहराना झामुमो-कांग्रेस के लिए नहीं है आसान भाजपा ने नये प्रत्याशियों को उतार कर लड़ाई को बना दिया है रोमांचक नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड का कोल्हान क्षेत्र हमेशा से राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रहा है। राज्य को चार मुख्यमंत्री देनेवाला यह क्षेत्र तीन जिलों, चाइबासा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां को लेकर बना है। यहां लोकसभा की दो और विधानसभा की 14 सीटें हैं। इस क्षेत्र ने सियासत के कई रंग देखे हैं,…
एनडीए की सरकार बनने के साै दिन में लागू हाेगा घोषणापत्र: अमित शाह -महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकाें पर विशेष ध्यान देगी भाजपा -राज्य के निम्न आय वर्ग के लाेगाें काे मुफ्त राशन देने का किया ऐलान मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारत जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया। घाेषणा पत्र में भाजपा ने महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकाें पर विशेष ध्यान देने के साथ ही विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए राज्य को प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने पर जाेर दिया गया है। भाजपा…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। भारत को स्वच्छ और बिजली चालित परिवहन व्यवस्था की दिशा में ले जाने के उद्देश्य के साथ यह रैली आयोजित की गई है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीईएसएल (कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड) के ‘ईवी ऐज ए सर्विस’ कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर की सवारी की। उन्होंने साइकिल भी चलाई। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज ‘ईवी एक सेवा के रूप में’ कार्यक्रम एक नेक काम के लिए शुरू किया गया है। दिल्ली में…
– प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार परिक्रमा – अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सागर अयोध्या। कार्तिक मास की नवमी तिथि पर लाखों श्रद्धालु 14 कोसी परिक्रमा कर रहे हैं। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार 14 कोसी परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यही वजह है कि लगभग बीस लाख से अधिक श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। मुहूर्त के अनुसार शनिवार शाम 6 बजकर 32 मिनट पहले परिक्रमा आरंभ कर दी गई थी। अगले दिन मुहूर्त अनुसार रविवार दोपहर बाद 4:44 बजे तक यह परिक्रमा चलेगी।परिक्रमा क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु रामनाम संकीर्तन और लोक गीतों के…
