Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देश में प्राप्त उपलब्धियों को स्वीकारते हुए आज इसे अगले पांच वर्षों तक जारी रखने को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकार वार्ता में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मिशन के तहत देश ने कई ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किए हैं। इससे देशभर में करीब 12 लाख स्वास्थ्यकर्मी जुड़े हैं। कोविड के भयावह काल का सामना करने में मिशन ने बड़ी भूमिका निभाई…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जूट के एमएसपी को मंजूरी प्रदान की है। 2025-26 के सीजन के लिए कच्चे जूट का एसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। पिछले सीजन 2024-25 के मुकाबले जूट के मूल्य में 315 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 2014-15 के बाद से 2025-26 के दौरान जूट के खरीद मूल्य को 2400 रुपये से बढ़ाकर 5650 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या न्यायिक जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाइ कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 मार्च की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि मामले में सीआईडी के अनुसंधान जारी है। मोबाइल सहित कुछ डिजिटल उपकरण को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट में चार सप्ताह का समय लगेगा। इस पर कोर्ट ने सरकार को…

Read More

लातेहार। लातेहार -लोहरदगा के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सेमरखाड़ के पास मंगलवार की देर रात पुलिस और जेजेएमपी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लगी। जबकि अन्य नक्सली अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घटना के बाद बुधवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाकर एक हथियार बरामद किया है। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के सेमरखाड़ गांव के निकट जंगल में जेजेएमपी नक्सलियों का एक दस्ता जमा हुआ है। सूचना के…

Read More

मुंबई। जलगांव जिले में परधाड़े स्टेशन के पास बुधवार को लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से यात्री ट्रेन कूदने लगे। उसी समय बहुत से यात्री दिल्ली की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस घटना में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों से अधिक यात्री घायल हो गए। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता स्वप्रिल लीला ने बताया कि लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे से धुंआ निकलने लगा, इसकी…

Read More

नई दिल्ली। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के आज 10 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह एक परिवर्तनकारी और जन-शक्ति से संचालित पहल बन गई है। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान लैंगिक भेदभाव को दूर करने और बालिकाओं को सशक्त बनाने में सहायक रहा है। मोदी ने कहा कि इस पहल से कम बाल लिंगानुपात वाले जिलों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने वाले सभी हितधारकों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने…

Read More

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर विचार के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति को सुझाव दिया है कि सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं, देश में सभी धर्मों की संपत्तियों के लिए एक ही कानून बनाया जाना चाहिए। विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार के माध्यम से भेजे गए पत्र में सुझाव दिया गया है कि विभिन्न धार्मिक समुदायों की संपत्तियों के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए अलग-अलग कानूनों के बजाय, देश में सभी धार्मिक संपत्तियों की बंदोबस्ती के लिए एक ही कानून होना चाहिए। जेपीसी को लिखे पत्र में विहिप ने सुझाव दिया है…

Read More

गरियाबंद /रायपुर। गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गए सभी 14 नक्सलियों के शव बुधवार सुबह ओडिशा के नुआपड़ा विशिष्ट नक्सल विरोधी बल (एसओजी) के जवान छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सकुशल वापस नुआपाड़ा पहुंच गए। नक्सलियों के शव को रायपुर लाकर मेकाहारा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इनमें 6 महिला और 8 पुरुष नक्सलियों के शव हैं। शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए 22 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जिसमें 12 मर्चुरी में तैनात डॉक्टरों के अलावा 10 अतिरिक्त डॉक्टर और 10 सफाईकर्मियों की टीम पोस्टमार्टम के लिए बनाई जा रही है।…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में 76वें गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को डीसी चंदन कुमार ने तैयारी के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यह स्पष्ट हो गया कि गणतंत्र दिवस पर सिद्धो कान्हो मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 16 विभागों के द्वारा झांकी निकाली जाएगी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, वन प्रमंडल रामगढ़, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, जिला खनन विभाग, टिस्को वेस्ट बोकारो, जेएसएलपीएस, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पंचायती राज कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी क्लीनिक खोलने के नाम पर बैकफुट पर आ गई है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सरकार ने आम आदमी क्लीनिक के बोर्ड उतारने शुरू कर दिए हैं। अब यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान अरोग्य केंद्र के नाम से जाने जाएंगे। पंजाब के शहरी क्षेत्रों में 242 आम आदमी क्लीनिक और 2889 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (2403) सब सेंटर और 266 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बोर्ड उतारने का काम लुधियाना जिले से बुधवार को शुरू हो गया। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन केंद्रों के नाम बदलने शुरू कर दिए हैं।…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को 58वें दिन में प्रवेश कर गया। मेडिकल सुविधा लेने के बाद डल्लेवाल की हालत में पहले के मुकाबले सुधार है। बुधवार को डाक्टरों की मौजूदगी में डल्लेवाल को खनौरी बॉर्डर पर ही दूसरे कमरे में शिफ्ट किया जाएगा। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जहां पंजाब सरकार द्वारा डल्लेवाल की मेडिकल रिपोर्ट पेश की जाएगी। डल्लेवाल ने आज जारी बयान में कहा कि मुझे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं थी। जो 121 किसान मरणव्रत पर बैठे थे, उनके कारण मैंने दबाव…

Read More