तेल अवीव। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने मंगलवार को अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वह 06 मार्च को अपने पद से हटने का इरादा रखते हैं। हलेवी ने 2023 में दक्षिण इजराइल पर हमास के हमले को रोकने में सेना की विफलता की जिम्मेदारी ली है। आईडीएफ के प्रमुख हर्जी हलेवी ने कहा कि वह हमास हमले की जांच को 06 मार्च तक पूरा करेंगे और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेना…
Author: shivam kumar
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को क्वाड के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक हुई जिसमें अमेरिका के नवनियुक्त विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जापान एवं ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। जापान की तरफ से ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। चार देशों के समूह क्वाड का उद्देश्य इंडो पैसिफिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। बैठक के बाद जारी साझा बयान में कहा गया कि, “हम चारों देशों का दृढ़ विश्वास है कि समुद्री क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों…
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच बढ़ते सहयोग और साझेदारी पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार, ऊर्जा और वैश्विक स्थिरता के मुद्दों पर अपने संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं की यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में नई सरकार ने कार्यभार संभाला है। बातचीत में पुतिन और शी ने वैश्विक बहुध्रुवीय व्यवस्था को बढ़ावा देने और सुरक्षा में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई। विशेष रूप से, चीन रूस का प्रमुख ऊर्जा…
बीजिंग। चीन ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया है। चीन की ओर से यह अभिव्यक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के निकाय से बाहर निकलने की घोषणा के बाद आई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद डब्ल्यूएचओ से अमेरिका को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने कोविड-19 संकट से ठीक से नहीं निपटने और सुधारों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य निकाय…
अभिनेता अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिलहाल अक्षय फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच अक्षय की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। पिछले 2 सालों में उन्होंने एक भी ब्लॉकबस्टर हिट नहीं दी है। कुछ साल पहले भी अक्षय की लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप रही थीं। अब इन सबका जवाब खुद अक्षय ने दिया है। एक साक्षात्कार में अक्षय कुमार कहा, “मैं कई लोगों से मिलता हूं और उनसे सुनता हूं कि ‘हम इस फिल्म को ओटीटी पर देखेंगे।’ अब यह एक आदत बन गई…
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने अब तक के करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने एक्शन अवतार से बल्कि अपने कॉमिक किरदारों से भी दर्शकों का दिल जीता है। वर्ष 2007 में एक्टर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर हुई और बाद में क्लासिक बन गई। इसके बाद ‘भूल भुलैया’ के दो सीक्वल भी बने। हालांकि, दोनों सीक्वल में अक्षय की जगह अभिनेता कार्तिक आर्यन को लिया गया। अब एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी छोड़ने की वजह बताई है। इस समय अक्षय कुमार वीर पहाड़िया…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार आज सपाट स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना मंगलवार के भाव पर ही यानी 81,380 रुपये से लेकर 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में ही कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 74,650 रुपये से लेकर 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ही बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज भी 96,500…
नई दिल्ली। एक दिन पहले मंगलवार की जोरदार गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.47 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी के साथ कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आम तौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.83 प्रतिशत उछल कर…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बुधवार की सुबह से कार्रवाई कर रही है। एसीबी की टीम नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन के पास स्थित आवास और गुमला के घाघरा में स्थित आवास पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। इसकी पुष्टि निगरानी के एसपी ने की है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रांची के सदर सीओ को 37 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया था।
पलामू। पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी रेलवे से बड़े घोटाले का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। रेलवे स्टेशन में टिकट बिक्री के 2 करोड़ 16 लाख 12 हजार 267 गायब कर दिये गए हैं। यह गड़बड़ी वर्ष 2023 में हुई है। इस संबंध में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। बुधवार से जांच शुरू कर दी गई। घोटाले का आरोप एसबीआई द्वारा स्टेशन से बैंक तक पैसा लाकर जमा करने के लिये अधिकृत एजेंसी राईटर सेफ गार्ड लिमिटेड (डब्ल्यूएसजी) के बाईकर (कर्मियों) अजय कुमार गुप्ता एवं प्रेमचंद्र प्रजापति पर लगाया गया है। इसका खुलासा रेलवे…
