Author: shivam kumar

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रात दस बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह आज रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे वे मेफेयर रिजॉर्ट जाएंगे। 24 अगस्त की सुबह 10ः30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा करेंगे। सुबह 11ः30 रायपुर के निजी होटल से इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा करेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुरक्षा एवं विकास…

Read More

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से छिड़ी लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए। वो गुरुवार रात पौलेंड से रवाना हुए। करीब 10 घंटे का रेल सफर पूरा कर वह भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। वह यहां लगभग सात घंटे बिताएंगे। उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात पर सारी दुनिया की नजर टिकी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी कीव पहुंचने के बाद हयात रीजेंसी होटल पहुंचे। उन्होंने यहां पर मौजूद भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री यूक्रेन नेशनल म्यूजियम भी जाएंगे। वो फरवरी 2022…

Read More

शिकागो। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से स्वीकार कर ली। इस साल होने वाले चुनाव में हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर है। भारतीय-अफ्रीकी मूल की हैरिस ने शिकागो में गुरुवार रात डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान उम्मीदवारी स्वीकार की। इसी के वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की दूसरी महिला नेता बन गईं। इस दौरान कमला ने अपनी मां श्यामला गोपालन का भी जिक्र किया। उनकी मां भारतीय मूल की हैं।…

Read More

पलेरमो (सिसिली)। भूमध्य सागर के सबसे बड़े द्वीप इटली के सिसिली तट पर डूबे याट के मलबे से गुरुवार को ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपति माइक लिंच का शव बरामद कर लिया गया। यह याट बवंडर में डूब गया था। लिंच की बेटी हन्नाह अभी भी लापता हैं। याट में चालक दल के 10 सदस्य और 12 यात्री थे। लिंच की पत्नी एंजेला बकारेस और 14 अन्य लोगों को बचा लिया गया। ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के अखबारों में इस समुद्री दुर्घटना की व्यापक चर्चा की गई है। सिसिली तट इटली का स्वायत्त क्षेत्र है। इसे ट्यूनीसिया से 90 मील…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच कंगना के शो ‘लॉकअप-2’ को लेकर लगातार नए अपडेट्स आ रहे हैं। इसी तरह अब शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कंगना का मशहूर विवादित रियलिटी शो ‘लॉकअप-2’ जल्द ही ओटीटी पर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो 5 अक्टूबर को टीवी पर आएगा। इसी बीच अब शो के 9 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। कंगना रनौत की ‘लॉकअप’ काफी पॉपुलर रहा था। पहले सीज़न में पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, मुनव्वर फारूकी और अंजलि…

Read More

पिछले साल आई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने खूब हंगामा मचाया था। कुछ को फिल्म पसंद आई तो कुछ ने इसकी खूब आलोचना की। किरण राव, कोंकणा सेन, कंगना रनौत, जावेद अख्तर ने फिल्म पर निशाना साधा था। यहां तक ​​कि ‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और किरण राव के बीच नोकझोंक भी हो गई थी। अब एक्टर राजकुमार राव ने भी फिल्म को लेकर रिव्यू दिया है। राजकुमार राव इस वक्त ‘स्त्री-2’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछली फिल्म ‘श्रीकांत’ में भी राजकुमार का अभिनय सराहनीय था। वह हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म एनिमल के बारे…

Read More

एक्सेल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म ‘युधरा’ उनकी अब तक की सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। रवि उदयवार निर्देशित इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी बिल्कुल नए और कभी ना देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं। जैसे-जैसे इस प्रोजेक्ट के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है, हमें पता चला है कि एक्टर एक्शन से भरपूर भूमिका में होंगे। इंडस्ट्री सोर्सेज के अनुसार ‘युधरा’ में दर्शक सिद्धांत चतुर्वेदी को अब तक के उनके सबसे स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर किरदार में देखेंगे। उनकी परफॉर्मेंस इंटेंस और दमदार है, जिसमें उनका एक ऐसा साइड दिखाया गया है जिसे फैंस ने…

Read More

कुछ दिन पहले टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब्दुल का किरदार निभाने वाले अभिनेता शरद सांकला के सीरियल को अलविदा कहने की खबरें आई थीं। पहले ताे इस खबर पर खुद शरद सांकला काफी दिनाें तक चुप्पी साधे रखे रहे। उन्होंने कहा है कि ये खबर गलत है। उन्होंने साफ किया है कि वह शो नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, शो के नवीनतम एपिसोड में अब्दुल की अनुपस्थिति के कारण उनके शो छोड़ने की अफवाहें उड़ी थीं। इसी बीच शरद ने कहा कि, ‘यह खबर कि मैं शो छोड़ रहा हूं, पूरी तरह से झूठी है। मैं…

Read More

नई दिल्ली। रेपकाे बैंक ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह काे 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार काे इस आशय की जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार की 76.32 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी पर 25 प्रतिशत की दर से लाभांश के रूप में 19.08 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया गया। मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार काे रेपको बैंक के अध्यक्ष ई. संथानम और प्रबंध निदेशक (प्रभारी) ओएम गोकुल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार की 76.32 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी पर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने के भाव में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 73 हजार रुपये के स्तर से नीचे आ कर 72,960 रुपये से लेकर 72,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67 हजार रुपये के स्तर से लुढ़क कर 66,940 रुपये से लेकर 66,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज…

Read More