Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। मुनाफा वसूली का दबाव बनने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही, जिसकी वजह से…

Read More

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की युवा आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता आ रहे हैं। पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए रांची जाने पर अड़ गए। रिंग रोड के पास भाजपा-भाजयुमो समर्थकों को रोकने की कोशिश राजधानी रांची के ओरमांझी में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। रिंग रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस प्रशासन ने कई बसों को रोका। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे…

Read More

-रांची के मोरहाबादी में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता -जिलों में मशाल जुलूस निकाल कर रांची आने की अपील की प्रशासन ने मोरहाबादी में लगायी निषेधाज्ञा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राज्यव्यापी जनआक्रोश रैली आज रांची में होगी। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि रांची में आयोजित होनेवाली इस रैली में राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। दूर के जिलों से कार्यकर्ताओं का रांची पहुंचना शुरू हो गया। साथ ही गुरुवार शाम को कई जिलों में मशाल जुलूस निकाल कर युवाओं…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। घुसपैठिए को सुरक्षाबलों ने चकन दा बाग के पास नियंत्रण रेखा क्षेत्र से पकड़ा। घुसपैठिए की पहचान अजहर के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Read More

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की एक औद्योगिक इकाई में 21 अगस्त को हुए विस्फोट के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी ) ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। मानवाधिकार आयाेग ने सुरक्षा मानकों में लापरवाही के लिए गहन जांच के निर्देश दिए हैं। दाे सप्ताह के भीतर जांच रिपाेर्ट साैंपने काे कहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार काे यह नाेटिस जारी किया है। आयाेग ने नाेटिस के तहत एफआईआर की स्थिति, घायलों के स्वास्थ्य और चिकित्सा उपचार एवं मृतकों और घायलों के परिवारों को मुआवजे…

Read More

रांची। रांची के मोराबादी मैदान में शुक्रवार को भाजपा की युवा आक्रोश रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां आईजी अखिलेश झा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद है। पुलिस ने रैली स्थल के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहनों की जांच की जा रही है। रैली में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने रैली स्थल पर कई नाकेबंदी की हैं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। इनमें…

Read More

रांची। शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम के साथ रांची पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को वेतनमान के समतुल्य मानदेय बढ़ोतरी के लिए 28 अगस्त को बैठक होगी। इस बैठक में सहायक अध्यापकों के 10 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान वेतनमान, ईपीएफ, कल्याण कोष, अनुकंपा पर नौकरी समेत केस मामले पर निर्णय लिए जाएंगे। मंत्री के साथ 14 अगस्त को भी बैठक हुई थी, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका था। शिक्षा विभाग 2000 रुपए बढ़ोतरी करने को तैयार था, लेकिन पारा शिक्षक पांच से छह हजार मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे।

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। आरपीएफ उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची मंडल में शराब के धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या तीन पर ट्रेन नंबर 18624 (हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस) से चेकिंग के दौरान कोच नंबर एच-01 के सामने बैठने वाली कुर्सी के नीचे एक प्लास्टिक बैग रखा हुआ था, जिसमें चेक करने पर रॉयल स्टैग की 20 शराब की बोतल बरामद की गई।…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र सिंगरा के बजराहा में पुलिस जवान और उनके भाई के घर में भीषण डकैती हो गई। हथियार के बल पर 12 से 15 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। डकैत खुद को नक्सली बता रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात के 12 बजे के करीब की है। पुलिस जवान संदीप राम के घर में डकैत लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े थे उसके बाद…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर के बाजारटांड़ में एसबीआई बैंक का एटीएम काटकर चोरों ने लाखों रुपए निकाल लिए हैं। इस मामले की सूचना शुक्रवार की सुबह पुलिस को लगी। बाजारटांड़ में सिटी स्टाइल मॉल के समीप लगे इस एटीएम को पुलिस ने खंगाला। घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटी है। जिसमें से लाखों रुपए कैश निकल गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है। साथ ही चोरों की शिनाख्त के लिए अन्य स्थानों पर भी लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज निकल…

Read More