रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव व उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ आयकर विभाग ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सुनील श्रीवास्तव, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े कुल 16-17 जगहों पर छापेमारी की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, रांची में 7 और जमशेदपुर में 9 जगहों पर छापेमारी चल रही है। इसमें जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकाने भी शामिल हैं। छापेमारी को लेकर विस्तृत जानकारी आना बाकी है। विधानसभा चुनाव के दौरान हवाला के सहारे पैसों की लेन-देन की सूचना पर हो चुकी है छापामारी आयकर विभाग ने…
Author: shivam kumar
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ मामले पर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि झारखंड में अवैध घुसपैठ राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। राज्य का खुफिया विभाग ये स्वीकार कर चुका है कि मदरसों और मस्जिदों में बांग्लादेशी मुसलमानों को पनाह देकर उनके पहचान पत्र और आधार कार्ड तैयार किये जा रहे हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दिया। घुसपैठ के तथ्यों को छिपाकर उच्च न्यायालय को गुमराह किया है। संथाल में बस चुके हैं…
हजारीबाग। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण एवं अनुशासन की सराहना की। राज्यपाल ने नव आरक्षकों के परिवारजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा और सुरक्षा हमारे जवानों की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके समर्पण के कारण देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। राज्यपाल शनिवार को हजारीबाग के मेरू स्थित रानी झांसी परेड ग्राउंड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जरिये सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित दीक्षांत परेड में नव आरक्षकों…
डरबन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चार मैचों के टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज भारत ने जीत दर्ज की है। डरबन में खेले गए मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से मात दी है। मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में शतक जड़ा। भारत की ओर से मिले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान एडन मारक्रम सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रीस्टन स्टब्स ने 11 रन, रयान रिकल्टन ने 21 रन, हेनरिक क्लासेन ने…
नई दिल्ली। चेक एथलेटिक्स महासंघ (सीएएस) ने शुक्रवार को कहा कि भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा इस सर्दी में ट्रिपल ओलंपिक चैंपियन जान ज़ेलेज़नी के नेतृत्व में एक प्रशिक्षण समूह में शामिल होंगे। सीएएस ने कहा कि 2021 में टोक्यो में 26 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन और इस साल पेरिस के रजत पदक विजेता चोपड़ा ने कई हफ्ते पहले चेक लीजेंड ज़ेलेज़नी से उन्हें कोचिंग देने के लिए कहा था। सीएएस वेबसाइट पर ज़ेलेज़नी ने कहा, “इससे मुझे खुशी हुई क्योंकि मैंने कई साल पहले ही उनके करियर की शुरुआत में उन्हें एक महान प्रतिभा के रूप में देखा…
पटना। बिहार में 13 नवम्बर को विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। साथ ही 2025 में विधानसभा का आम चुनाव होगा। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोक आस्था के महाप्रव छठ के अवसर पर पटना आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डेढ़ घंटे का समय स्टीमर पर बिताया। जेपी नड्डा का जुड़ाव पटना से काफी रहा है लेकिन यह पहला मौका है जब वे महापर्व छठ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ स्टीमर पर…
नई दिल्ली। देव भूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को उन्होंने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि आस्था, आध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शौर्य के प्रतीक प्रदेश देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ‘विकसित भारत’ निर्माण के लिए ‘विकसित उत्तराखंड’ बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। भगवान केदारनाथ जी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं प्रगति…
कोलकाता। हावड़ा के शालिमार की ओर जाते समय नलपुर के पास शनिवार सुबह यात्री ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं है। रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया है।हादसे के कारण दक्षिण-पूर्व रेलवे की सेवा बाधित हो गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।दुर्घटनाग्रस्त तीन डिब्बों में दो में यात्री सवार थे जबकि एक पार्सल वैन था। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के…
न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। भारत ने यूएन में साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। यूएन में भारत की तरफ से ये बात राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कही। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा पर निशाना साधाते हुए कहा कि अपनी हरकतों से पड़ोसी मुल्क तथ्य नहीं बदल सकता। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हाल ही में अपने लोकतांत्रिक और निर्वाचन के अधिकार का इस्तेमाल किया है और नई सरकार चुनी है। पाकिस्तान को अपनी झूठी बातों से बचना चाहिए…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह जोरदार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। डॉन न्यूज के अनुसार, विस्फोट के समय एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से पेशावर के लिए प्रस्थान करने के लिए तैयार थी। रिपोर्ट में क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच…
रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ का दर्शकों को कई सालों से बेसब्री से इंतजार है। इस मल्टीस्टारर फिल्म ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स सिंघम की तीसरी किस्त ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को रिलीज हो गई है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। शुरुआती दौर में फिल्म ने कमाई के मामले में कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, अब दोनों फिल्मों का शुक्रवार का कलेक्शन सामने आ गया है।इसके मुतािबक कार्तिक आर्यन की ‘भूल…
