Author: shivam kumar

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने साउथ इंडियन बैंक पर 59.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने बैंक पर ये जुर्माना ‘जमा पर ब्याज दर’ और ‘बैंकों में ग्राहक सेवा’ पर कुछ निर्देशों के अनुपालन में खामी की वजह से लगाया है। आरबीआई ने जारी एक बयान में बताया कि साउथ इंडियन बैंक पर ‘जमा पर ब्याज दर’ और ‘ग्राहक सेवा’ से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के लिए 59.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक नियामक ने जांच में पाया कि बैंक ने कुछ ग्राहकों को बिना उचित सूचना के अकाउंट में न्यूनतम शेष…

Read More

रियाद। चीन की पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन ने शुक्रवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। झेंग ने यहां खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा को 6-3, 7-5 से हराया। झेंग ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में पदार्पण करते हुए फाइनल में जगह बनाई और एक अन्य चीनी खिलाड़ी, पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन ली ना के 2013 में सर्वश्रेष्ठ परिणाम की बराबरी की। 22 वर्षीय झेंग का अगला मुकाबला शनिवार को होने वाले फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।…

Read More

रांची। आयकर विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार रांची और जमशेदपुर के लगभग 9 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के सामने स्थित सुनील श्रीवास्तव के घर पर आयकर की छापेमारी चल रही है। वहीं, जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात सहित अन्य ठिकाने शामिल हैं। आयकर की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ छापेमारी कर रही है।

Read More

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात एक बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप के परिजन और रिश्तेदार, संदीप के बेटे सिद्धार्थ (4) के मुंडन संस्कार और दर्शन के लिए निजी बस से शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन गए थे। देर रात सभी लोग लौट रहे थे। बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र के पास वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। सूचना पर यूपीडा टीम और स्थानीय पुलिस…

Read More

खूंटी। पुलिस ने तोरपा बाजार टांड़ निवासी शशि भूषण साहू के घर में शुक्रवार की रात छापेमारी कर वहां किरायेदार के रूप में रह रहे दो युवकों के पास से 15 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम और 14 लाख 58 हजार रुपये नकदी बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद अफीम की एनसीबी द्वारा अनुमानित दर 77 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। मौके पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में अड़की थानांतर्गत हेंदेहस्सा गांव निवासी जोहन नाग और कुडुंबदा गांव निवासी अल्बर्ट कंडीर शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो बाइक, एक…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 नवम्बर के दौरे को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को लगातार वरीय अधिकारी रोड शो होने वाले मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां पर भी किसी भी प्रकार की खामियां पायी जा रही है, उसे दुरुस्त करने का निर्देश भी दे रहे हैं। एसपीजी की टीम ने भी प्रधानमंत्री के रोड शो होने वाले स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 11 आईपीएस , 25 डीएसपी, 111 इंस्पेक्टर, 714 एसआई और एएसआई, 3000 जवान, 2 बीडीडीएस टीम, 2…

Read More

रामगढ़। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार को विद्यालय परिसर में रंगोली बना कर लोगों को वोट के लिए प्रेरित किया। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। विद्यालय के लगभग 15 से 20 बच्चों ने रंगोली बनाकर मतदान के लिए सभी को जागरूक किया। विद्यालय के बच्चों ने मताधिकार, अधिकार एवं देश के प्रति कर्तव्यों के बारे में बताया एवं एक ईमानदार प्रत्याशी को चुनने को कहा। विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र का अर्थ है, लोगों का शासन यानी कि भारत के हर एक निवासी का शासन। उन्होंने छात्र-छात्राओं…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार पोस्टल बैलट से मतदान के लिए फॉर्म 12-डी में आवेदन करने वाले अब्सेंटी वोटर्स, अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाता और मतदान कार्य में लगे कर्मियों के जरिये मतदान किया जा रहा है। रांची जिला में मतदान कार्य में लगे जिन कर्मियों जरिये पोस्टल बैलट से मतदान के लिए आवेदन दिया गया था, वो 11 नवंबर तक राजकीय +2 उच्च विद्यालय, कांके में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटर में मतदान कर सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त वरुण रंजन ने मतदान कार्य में लगे ज़िला…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली थाना के उनवा गांव में छठ पर्व के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित मेले में शराब की बिक्री करते चार तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। उल्लेखनीय है,कि मेला में दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में विभिन्न गांवों के लोग पहुंचते है। जहां मेले में शराब की बिक्री भी की जा रही थी। जिसकी सूचना पर मौके पर सुगौली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दो बाइक सहित चार शराब तस्करों को धर दबोचा। जिनमे मेहवा गांव निवासी…

Read More

-एनडीए बताये, आजसू की सरकार बनेगी या लोजपा की रांची। जेएमएम के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर आजसू की ओर से जारी संकल्प पत्र पर तंज किया और सवाल उठाये। कहा कि एनडीए का अलग संकल्प पत्र है और आजसू का अलग। कहा ये पार्टी पहले गांव की सरकार बना रही थी, लेकिन अब ये रोजगार की सरकार बनाने वाले हैं। ये क्या करने वाले हैं, ये समझना मुश्किल है। ये भी सवाल है कि ये कैसी और कैसे सरकार बनायेंगे, क्योंकि चुनाव तो ये पार्टी 10 सीटों पर ही लड़ रही है।…

Read More

झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी ने खरसावां में की जनसभा राहुल गांधी हिंदू समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं, ऐसा तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था एक आदिवासी नेता होने के नाते हेमंत सोरेन की जिम्मेदारी नहीं है कि वे झारखंड में एक भी घुसपैठियों को आने से रोकें खरसावां/ सिमडेगा। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को खरसावां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदू समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं, ऐसा तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। हमारे समाज को राहुल गांधी…

Read More