पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली थाना के उनवा गांव में छठ पर्व के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित मेले में शराब की बिक्री करते चार तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। उल्लेखनीय है,कि मेला में दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में विभिन्न गांवों के लोग पहुंचते है। जहां मेले में शराब की बिक्री भी की जा रही थी। जिसकी सूचना पर मौके पर सुगौली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दो बाइक सहित चार शराब तस्करों को धर दबोचा। जिनमे मेहवा गांव निवासी…
Author: shivam kumar
-एनडीए बताये, आजसू की सरकार बनेगी या लोजपा की रांची। जेएमएम के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर आजसू की ओर से जारी संकल्प पत्र पर तंज किया और सवाल उठाये। कहा कि एनडीए का अलग संकल्प पत्र है और आजसू का अलग। कहा ये पार्टी पहले गांव की सरकार बना रही थी, लेकिन अब ये रोजगार की सरकार बनाने वाले हैं। ये क्या करने वाले हैं, ये समझना मुश्किल है। ये भी सवाल है कि ये कैसी और कैसे सरकार बनायेंगे, क्योंकि चुनाव तो ये पार्टी 10 सीटों पर ही लड़ रही है।…
झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी ने खरसावां में की जनसभा राहुल गांधी हिंदू समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं, ऐसा तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था एक आदिवासी नेता होने के नाते हेमंत सोरेन की जिम्मेदारी नहीं है कि वे झारखंड में एक भी घुसपैठियों को आने से रोकें खरसावां/ सिमडेगा। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को खरसावां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी हिंदू समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं, ऐसा तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। हमारे समाज को राहुल गांधी…
गांडेय विधायक ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के सम्मान और अधिकारों के लिए जनता से समर्थन की अपील भवनाथपुर, विशुनपुर, मंझगांव, ईचागढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को भवनाथपुर, विशुनपुर, मंझगांव, और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की गंदी नजर है, और यह समय है कि झारखंड के लोग अपने राज्य और अधिकारों की रक्षा के…
पूर्वी सिंहभूम। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राज्य प्रमुख बिरेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में ओडिसा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाक़ात की | छठ महापर्व को लेकर राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर प्रवास पर है | झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर यह मुलाक़ात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास एनडीए की प्रमुख घटक दल के रूप में शामिल है | राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने को…
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडी गठबंधन पर लगाया बड़ा आरोप अंबा प्रसाद वेलफेयर फाउंडेशन से मनी लॉन्ड्रिंग होने की संभावना रामगढ़। त्योहार खत्म हुए तो झारखंड विधानसभा का चुनाव अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव शुक्रवार को रामगढ़ पहुंचे, तो उन्होंने सीधे झारखंड सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके अन्य मंत्री और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने चुनाव आयोग को ही झूठी जानकारी शपथ पत्र में दे दी है। लेकिन इस बार के चुनावी रण में इस धोखेबाज सरकार की हार तय…
– मिडकैप और स्मॉलकैप की बिकवाली से निवेशकों को 4.53 लाख करोड़ का घाटा नई दिल्ली। पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और टेक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने आज जोरदार गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। सोना की कीमत में 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की और चांदी की कीमत में 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है। इसके पहले सर्राफा बाजार में इतनी तेज गिरावट आम बजट में आए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाने के बाद देखी गई थी। माना जा रहा है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद सोने की मांग में कमी होने की आशंका…
भारत के इतिहास को नया मोड़ देने वाली एक घटना की सच्चाई जानने के लिए तैयार हो जाइए। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यूट्यूब पर 24 घंटे से ज़्यादा समय से ट्रेंड कर रहा है। साथ ही इसे सभी प्लैटफ़ॉर्म पर 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल चुके हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा ने सच की तलाश में जुटे पत्रकारों की भूमिकाओं को गहराई और सच्चाई के साथ निभाया है। उनके पात्र न्याय की खोज में लगे ऐसे लोगों के रूप में पेश किए गए हैं, जो घटना…
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का एकमात्र एजेंडा देश को बांटने का है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जाति-जाति में विवाद पैदा करती है, जिससे एससी, एसटी और ओबीसी संगठित न हो सकें। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करती रही और जम्मू कश्मीर में संविधान नहीं लागू होने दिया, लेकिन मैंने जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू करके दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के धुले और नासिक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब…
देश-दुनिया के इतिहास में 09 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख देश के बंटवारे के भारत में रियासतों के विलय लिए खासतौर पर जूनागढ़ रियासत के लिए खास है। जूनागढ़ गुजरात में है। जब देश आजाद हुआ तो यहां के नवाब महाबत खान ने पाकिस्तान के साथ जाने की घोषणा कर दी और इलाज कराने यूरोप चले गए। असल में 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 लागू कर इसमें लैप्स ऑफ पैरामाउंसी की व्यवस्था की थी। इसका मतलब यह था कि राजा अपनी रियासत को भारत या पाकिस्तान, जहां चाहें जोड़…
