Author: shivam kumar

2014 से 2024 तक केंद्र सरकार ने दिये तीन लाख, 80 हजार करोड़ रुपए, जबकि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने झारखंड को 84 हजार करोड़ रुपए दिये। रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू… मैं हिसाब लेकर आया हूं। एक लाख 36 हजार करोड़ का हिसाब मैं दे रहा हूं। 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने झारखंड को 84 हजार करोड़ रुपए दिया। जबकि 2014 से 2024 तक में मोदी सरकार ने झारखंड को तीन लाख 80 हजार करोड़ रुपए…

Read More

– भारत-जाम्बिया संयुक्त स्थायी आयोग के 6वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 04-07 नवंबर तक जाम्बिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। वह 6 नवंबर को द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए जाम्बिया के विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री मुलाम्बो हैम्बे के साथ भारत-जाम्बिया संयुक्त स्थायी आयोग के 6वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान कीर्ति वर्धन सिंह जाम्बिया सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भी चर्चा करेंगे। राज्य मंत्री दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत-जाम्बिया व्यापार गोलमेज…

Read More

हजारीबाग। निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष अजमेरा ने रविवार को सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए जनता से मुलाकात की और उनसे चुनाव 13 नवंबर को क्रमांक संख्या 23, छड़ी छाप पर समर्थन देने की अपील की। अपने इस अभियान के दौरान उन्होंने सिलवार खुर्द, सिलवार कला, डूमर, सरौनी,और चुटियारों जैसे गांवों का दौरा कर लोगों से संवाद स्थापित किया। उनका यह चुनावी दौरा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जिसमें खासकर युवाओं का जोश और बुजुर्गों का आशीर्वाद भरपूर मिला। हर्ष अजमेरा के साथ गांवों में ढोल-नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया गया। इस…

Read More

गिरिडीह। जिले की सीमा से सटे गुरुवाद गांव मे एक पुलिया के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखे गये 20 किलोग्राम का आईईडी बम बरामद किया गया है। बताया गया कि खुफिया एजेंसी से प्राप्त सूचना के आधार पर इलाके में गिरिडीह एवं जमुई पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान बीती देर रात एक कंटेनर मे पलान्ट कर रखा गया बम बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से भाकपा माओवदियों ने बम का पलान्ट कर रखा था। बताया गया कि आज सुबह बरामद बम को एक जंगल मे निष्किय…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ थाने में 23 अक्टूबर को फर्जी दस्तावेज के आधार पर गाड़ी चलाने के संदेह पर दो पिकअप वैन को जब्त किया गया था। वाहन संख्या (जेएच 02 वाई 5642) और (जेएच 01 बीजी 2718) दो पिकअप वैन मुर्गी व्यवसाई गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान की दुकान से पुलिस ने जब्त किया था। जांच के दौरान पता चला कि गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान मुर्गी गाड़ी चलाता था और उसी रजिस्ट्रेशन नंबर से दूसरी गाड़ी यात्रियों को ढोती है। एक गाड़ी रामगढ़ में चल रही है तो दूसरी गाड़ी हजारीबाग और चतरा के बीच चलाई जा रही है। रामगढ़…

Read More

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने वाली महिला को एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में से हिरासत में लिया है। एटीएस की टीम और मुंबई पुलिस महिला से गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला फातिमा खान (24) के पास सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री है, लेकिन वह मानसिक रूप से अस्थिर है। फिर भी महिला से पूछताछ की जा रही है और धमकी देने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। दरअसल, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक…

Read More

पुलिस पर्यवेक्षक ने की एसपी और पदाधिकारियों के साथ बैठक रामगढ़। पुलिस पर्यवेक्षक देबाब्रत दास ने रविवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार, सीएपीएफ कम्पनी कमाण्डरों के साथ बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। उपस्थित पदाधिकारियों को टेलीफोन डायरेक्टरी, जिला ओवरव्यू, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन प्रोफाइल, एफए, एसएसटी, एलडब्ल्यूई सिनेरियो, कंट्रोल रूम, इंटर डिस्ट्रिक्ट और स्टेट चेक पोस्ट, कम्युनिकेशन प्लान, इमरजेंसी हेलीपैड, मेडिकल प्लान, बेस कैंप ऑफ सीआरपीएफ, पेट्रोल पंप के डिटेल्स, क्राइम सिनेरियो, कम्युनल सेंसिटिव पॉकेट एंड इंसीडेंट, एक्टिव गैंग, परमानेंट वारंटी, प्रोब्लेम्ड ऑफेंडर, इंटर स्टेट वांटेड क्रिमिनल, हिस्ट्रीशीटर पर…

Read More

रांची। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) का पहला दीक्षांत समारोह राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को आयोजित होगा। कुलपति डॉ. डीके सिंह की अध्यक्षता में हुई जेयूटी की 21वीं कार्यकारिणी परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

Read More

काठमांडू। नेपाल के दूसरे अंतराष्ट्रीय विमानस्थल का रविवार से फिर संचालन शुरू किया गया है। भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के पास निर्मित गौतम बुद्ध अंतराष्ट्रीय विमानस्थल पर आज बैंकाक की पहली फ्लाइट ने लैंडिंग की। इस विमानस्थल के पुन: संचालन होने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रसन्नता जाहिर की है। ओली ने विश्वास व्यक्त किया है कि भैरहवा की तरह जल्द ही पोखरा विमानस्थल का नियमित संचालन भी शुरू किया जायेगा। अपने निर्माण के दो साल बाद एक बार फिर से संचालन में लाए गए भैरहवा विमानस्थल पर रविवार को थाई एयर एशिया विमान की लैंडिंग से…

Read More

रांची। शहर के पिठौरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को भाई दूज धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया। संस्था की संचालिका बी के राजमती ने भाई दूज का टीका सभी को लगाया और मुंह मीठा किया। भाई दूज के आध्यात्मिक रहस्यों को बताते हुए कहा कि वास्तव में मस्तक या दोनों भौहों के बीच भृकुटि का मध्य मनुष्य शरीर का वह स्थान है, जहां आत्मा निवास करती है। शिव शक्तियां मनुष्यों को अर्थ सहित ईश्वरीय ज्ञान का यह रहस्य भी सुनाती है। आत्मा अविनाशी है। कार्यक्रम में सभी ने एक -एक दीप…

Read More

रामगढ़। पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पतरातू थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ इलाके से हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें एक अपराधी की हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस को बताया गया था कि तिलैयाटांड़ के आसपास एक व्यक्ति को हिरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल नं. (जेएच 02 जेड 5198) पर अवैध आर्म्स के साथ…

Read More