Author: shivam kumar

नई दिल्ली। रायबरेली से सांसद व लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने काेलकाता में जूनियर डाक्टर की हत्या व बलात्कार के दाेषियाें काे गंभीर सजा दिए जाने की वकालत की है। इसे लेकर राहुल गांधी ने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पाेस्ट में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई हत्या व बलात्कार की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है,…

Read More

रांची। झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि 52 साल तक आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराने वाले आज तिरंगे की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के नाम पर अंबानी की जियो कंपनी मोबाइल कॉलर ट्यून के जरिये जो संदेश दे रहा है वो लोगों को इरिटेट और पागल कर रहा है। इससे अच्छा होता कि गरीबों के उत्थान के लिए कोई संदेश भेजा जाता। मोबाइल के जरिये जो संदेश दिया जा रहा है उसका प्रदेश बीजेपी अपने राजनीतिक…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में 11 अप्रैल, 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद अर्जुन मुंडा, संजय सेठ सहित 28 भाजपा नेताओं की ओर से धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई में बुधवार को हुई। कोर्ट ने धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकतार्ओं की याचिका स्वीकृत कर ली। पूर्व में कोर्ट ने याचिकाकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व सांसद अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, ढुल्लू महतो समेत 28 भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई…

Read More

रांची। मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने झारखंड मंत्रिपरिषद द्वारा विगत छह माह में स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। इन स्वीकृत योजनाओं की भौतिक तथा वित्तीय प्रगति आदि तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से मुख्य सचिव कार्यालय को अवगत कराने को भी कहा है। सीएस ने इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही वैयक्तिक लाभ, जनोपयोगी एवं लोकहित से संबंधित योजनाओं की स्वीकृति संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने को कहा है, ताकि इसकी स्वीकृति जल्द दिलायी जा सके। सीएस लगभ ग सभी योजनाओं को छह माह के अंदर पूर्ण करने…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय का फेक व्हाट्सएप आईडी बनाया गया है। जिसके बाद डीसी ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि फर्जी व्हाट्सएप नंबर (+94782883934) से किसी प्रकार के संदेश या मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया ना दें। इस नंबर को ब्लॉक कर दें। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी प्रशासनिक अधिकारी का फेक आईडी बनाया गया है। इससे पहले भी कई बार फेक आईडी बनाकर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई है।

Read More

—शहर में जगह—जगह से निकली तिरंगा यात्रा, बटुकों और स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह से की भागीदारी वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ही बुधवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी आजादी के जश्न में डूब गई है। शहर में गंगा घाटों से लेकर प्रमुख चौराहों और बाजारों के साथ गली मोहल्ले में तिरंगे की दुकाने सज गई हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ स्कूल—काॅलेज से तिरंगा यात्रा निकल रही है। शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल के बटुकों ने कचहरी तक तिरंगा यात्रा निकाल कर पूरे राह देशभक्ति का माहौल बनाया। बटुकों ने रैली में हर घर तिरंगा फहराएंगे, की शपथ…

Read More

मुरादाबाद। जनपद के चित्रगुप्त इंटर कालेज में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की मंडल मुरादाबाद ईकाई की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुये मंडल महामंत्री अंकित गुप्ता ने कहा कि अनुदानित माध्यममिक विद्यालयों में शिक्षण की स्थिति अत्यंत शोचनीय हो गई हैं। अब प्रबंधक अपने विद्यालयों का माहौल सुधारने के लिये कमर कस चुके हैं। मंडलीय अध्यक्ष पंडित श्याम मोहन ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक द्विारा वद्यालयो में शैक्षिक गुणवत्ता स्थापित करने के लिये अब प्रबंध तंत्र अध्यापकों एवं कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि उनके वार्षिक कार्यों की समीक्षा के उपरान्त ही स्वीकृत…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा (अटल चौक) तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चन्नी व लखनऊ में संचालित मदरसों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल रही। अल्पसंख्यक राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के…

Read More

मेरठ। मेरठ में 1857 की क्रांति का सबसे महत्वपूर्ण स्थल विक्टोरिया पार्क है। यहां पर अंग्रेजों के समय जेल होती थी और उसमें अंग्रेजों ने विद्रोह करने वाले भारतीय सैनिकों को बंद किया था। दस मई को इस जेल पर ही हमला करके भारतीय सैनिकों को छुड़ाया गया था और अंग्रेजों को मारने के बाद सैनिकों ने दिल्ली की ओर कूच किया था। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. केके शर्मा के अनुसार, दस मई 1857 की क्रांति एक सुनियोजित स्वतंत्रता संग्राम था। यह तय समय से पहले हो गया था। मेरठ की क्रांतिधरा में इस स्वतंत्रता संग्राम…

Read More

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सक्रिय नकल माफिया पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। जिले के 26 केंद्रों पर डीएलएड की परीक्षा चल रही है। इसमें जमकर नकल हो रही है।नकल का नजारा रानी की सराय स्थित राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर दिखा। पुलिस ने इस परीक्षा केंद्र पर छापा मार कर नकल करा रहे 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें प्रधानाचार्य भी शामिल है। इस दौरान 18 लाख 10 हजार रुपया बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा के 10 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की सेवा झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग में योगदान के लिए स्वत: विरमित करने का आदेश दिया है। इन पदाधिकारियों की सेवा 27 जून 2024 के ही तिथि से कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गयी थी, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन पदाधिकारी जितेंद्र मुर्मू, मनीषकांत और स्नेहाशीष डे को ही संबंधित विभागों ने विरमित किया, शेष सात पदाधिकारी को विभागों ने विरमित नहीं किया। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और निर्देशों का अनुपालन नहीं किये जाने के बाद इन पदाधिकारियों को स्वत: विरमित करने…

Read More