गिरिडीह। धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित निमियाघाट रेलवे स्टेशन के डाउन लूप लाइन पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार दास (22) के रूप में हुई है, जो निमियाघाट थाना क्षेत्र के लोहेडीह का निवासी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोमो भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच में जुटी जीआरपी बताया जा रहा है कि विकास कुमार दास अपने नानी के घर कतरास श्यामडीह में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 12 जनवरी…
Author: shivam kumar
सिलीगुड़ी। फूलबाड़ी में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में चोरी होने का मामला सोमवार को सामने आई है। दरअसल, शनिवार और रविवार दो दिन बैंक में अवकाश था। सोमवार को जब कर्मचारी बैंक खोलने पहुंचे तो बैंक का सारा सामान बिखरा पड़ा था। तब चोरी होने के बात सामने आई। इसके बाद बैंक प्रबंधक की तरफ से एनजेपी थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। बैंक प्रबंधन की तरफ से बताया गया चार कम्प्यूटर की चोरी हुई है। हालांकि बैंक से रूपए की चोरी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, बैंक एक…
रांची। मकर संक्रांति पर राजधानी रांची के हर चौक-चौराहों पर बाजार सज चुके हैं। पर्व से पहले बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।रांची के विभिन्न चौक-चौराहों कोकर, लालपुर, बरियातू, हरमू, किशोरगंज, डोरंडा, हिनू, रातू रोड, बूटी मोड़ और कांके चौक पर लगे बाजार में लोग खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में स्थानीय तिलकुट के साथ गया के गुप्ता तिलकुट भी मिल रहे हैं। खोवा के तिलकुट की वैरायटी की भी डिमांड काफी है। साथ ही गजक, स्पेशल गजक, रेवड़ी और तिल पापड़ी भी ग्राहक खरीद रहे हैं। कोकर के तिलकुट भंडार के संचालक जोगेश्वर ने…
पलामू। पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गिरोह से जुड़े चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारियां विभिन्न इलाकों में की गईं और फिलहाल पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है। इन अपराधियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं, जिनकी जानकारी जल्द ही प्रेस वार्ता के जरिए सार्वजनिक की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इन अपराधियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से स्टोन माइंस के संचालकों को धमकी देकर रंगदारी की मांग की जा रही थी।
रांची। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) के वाइस चांसलर प्रो.(डॉ) अशोक आर पाटिल ने सोमवार को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। उपायुक्त से यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी।
पलामू। जिले के हुसैनाबाद प्रखंड संसाधन केंद्र हुसैनाबाद (उत्तर) में कार्यरत जय माता दी कंपनी और परियोजना से नियुक्त कर्मियों के जरिये फर्जी बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने का मामला उजागर हुआ है। यह घोटाला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) के सतर्क निरीक्षण के बाद सोमवार को सामने आया। जांच के दौरान पाया गया कि कर्मचारी फर्जी अंगूठे (बायोमैट्रिक थंब प्रिंट) बनवाकर रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। ये फर्जी अंगूठे माचिस के डब्बे में छिपाकर रखे गए थे और इन्हें बायोमैट्रिक मशीन पर उपयोग किया जा रहा था। इस पूरे फर्जीवाड़े में कई कर्मियों की संलिप्तता पाई गई है। इनमें…
हजारीबाग। हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर एसडीओ के ससुराल वालों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। धरने में करीब सैकड़ों महिला पुरूष शामिल थे। उल्लेखनीय हो कि गत 26 दिसंबर को अपनी पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप है। और इस मामले में मामला भी दर्ज किया गया है। फिर भी प्रशासन के जरिये उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को धरना के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। एसडीओ के…
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी क्षेत्र के गुनियाथर पंचायत के मुखिया पति – पारा टीचर सफदर अली अहमद के घर पर पैसे की मांग को लेकर नक्सल पर्चा छोड़ने वाले और फोन कर धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपितों को झारखंड और बिहार के अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। एक समय दोनों कुख्यात माओवादी सिद्धो कोडा दस्ते से जुडे रहे है। इस संबंध में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि विगत 12 दिसंबर को मुखिया के पति के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ा गया था। इसके साथ ही…
रामगढ़। रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मारे गए कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक का अंतिम संस्कार हो गया। सोमवार दोपहर उसके शव का रामगढ़ के दामोदर नदी घाट पर परिवार वालों ने अंतिम संस्कार किया। राहुल के भाई सत्यम कुमार तुरी ने उसे मुखाग्नि दी। इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राहुल के शव को उसके भाई सत्यम कुमार तुरी, मामा गणेश तुरी और एक अन्य रिश्तेदार विजय कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस से रिसीव किया। वे लोग शव को अपने पैतृक गांव नहीं ले जाना चाहते थे। इस वजह से उसका अंतिम…
हजारीबाग। झारखंड में जल, जमीन और जंगल की लूट मची हुई है। केवल हजारीबाग जिला में 25 हजार एकड़़ से अधिक गैर मजरुआ एवं वनभूमि की बन्दोवस्ती हुई है। एसआईटी की जांच एवं रिपोर्ट के बाद भी भू- माफिया एवं पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उक्त बातें पूर्व सांसद और झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 23 लाख हेक्टर जमीन को भूमि बैंक में डालने से लाखों किसान का रसीद कटना बन्द हो गया है। कल-कारखानों, खनन एवं पथ में अधिग्रहण किए…
-139 योजनाओं का किया उद्घाटन, कार्यारंभ एवं शिलान्यास पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले को 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 139 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन, कार्यारंभ एवं शिलान्यास किया। प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी जिला के प्रखंड खुटौना स्थित ग्राम दुर्गीपट्टी। पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिला अंतर्गत खुटौना प्रखंड के ग्राम दुर्गीपट्टी के वार्ड संख्या-14 में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम…
