सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर सदर अस्पताल के पीछे स्थित सेवा बस्ती में महादलित बच्चों के बीच में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई एवं बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया। उन्हाेंने कहा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने अल्प आयु में हम युवाओं के लिए समाज और देश सेवा की एक ऐसी मिसाल पेश कर गए जो आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा का एक स्रोत बन कर रहेगा। समाज के लिए शिक्षा का…
Author: shivam kumar
-समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणायें पटना। प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जो भी समस्याएं रखी हैं, उनका जल्द से जल्द निराकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया, तब से बिहार की स्थिति बदली है। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। किसी के साथ…
रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय, रांची में चतरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी रहीं रश्मि प्रकाश को प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव भी मौजूद थे। मौके पर कैलाश यादव ने बताया कि रश्मि प्रकाश अत्यंत जनप्रिय युवा नेत्री हैं। वह झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू भी हैं। रश्मि प्रकाश एक होनहार शिक्षित कर्मठ संघर्षशील एवं प्रखर वक्ता के रूप में जानी जाती हैं। इनके कुशल व प्रखर कार्यशैली से प्रभावित होकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विगत विधानसभा…
यह पहल रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सार्वजनिक विश्वास को बढ़ाने में मदद करेगी रांची। यातायात से जुड़ी समस्याओं और ट्रैफिक पुलिस के जवानों के व्यवहार को लेकर रांची ट्रैफिक एसपी ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। जिसकी मदद से लोग ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत इस व्हाट्सएप नंबर पर दर्ज करा सकें। अगर किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है या पैसे की मांग की जाती है तो आम नागरिक ट्रैफिक एसपी द्वारा जारी किये गये इस नंबर पर अपनी शिकायत…
मुंबई। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अहिल्यानगर के शिर्डी में रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में रामराज्य और शिवशाही लाना महाराष्ट्र की जनता की अपेक्षा है और इसे पूरा करने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है। जनता की इस अपेक्षा को पूरा करने की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस सरकार, विधायकों और सांसदों की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज शिर्डी में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित राज्यव्यापी महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी समस्याएं हैं, लेकिन हमारे नेतृत्व में उन्हें हल करने की क्षमता और विश्वास है, इसलिए जब तक शिवशाही…
-लोगों ने पिछले 10 वर्षों में विकास का स्वाद चखा है -विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को लेना होगा संकल्प मास्टर्स यूनियन प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपराष्ट्रपति गुरुग्राम। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि युवा इच्छा शक्ति के आधार पर सपनों को साकार करने में अवश्य सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले 10 वर्षों में विकास का स्वाद चखा है। अब उनकी उन्नति की उम्मीदें और बढ़ गई है। हमारा भारत बदल रहा है। यह इतना बदल चुका है कि हम जैसे लोग कभी कल्पना भी नहीं कर सकते…
– पातड़ा में सोमवार को होगी किसान संगठनों की साझा बैठक चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि किसान परेड के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी कि वे सभी संघर्षरत किसान संगठनों के साथ तुरंत चर्चा करें और जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाएं। मोर्चा की तरफ से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार एसकेएम ने कृषि विपणन पर राष्ट्रीय रूपरेखा (एनपीएफएएम) को तुरंत वापस लेने, सी2+50 प्रतिशत की दर से गारंटीकृत खरीद के साथ एमएसपी का कानून बनाने, किसानों और खेत मजदूरों की कर्ज माफी के लिए व्यापक योजना बनाने, बिजली का निजीकरण बंद…
काठमांडू। भारतीय कंपनी जीएमआर के पास रहे 900 मेगावाट क्षमता की अपर कर्णाली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए भारत की दो कंपनियों ने निवेश के लिए ऋण देने की सहमति दी है। इसके अलावा नेपाल के बैंकों से भी ऋण लेने की सहमति के बाद जल्द ही इस परियोजना के शुरू होने का विश्वास जताया जा रहा है। जीएमआर ने इस परियोजना को बनाने के लिए 2009 में टेंडर लिया था लेकिन निवेश का स्रोत नहीं मिल पाने के कारण अब तक यह शुरू नहीं पायी थी। अब भारत की दो बड़ी कंपनियों पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और इंडियन रिन्युवल एनर्जी डेवलपमेंट…
बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मशहूर एक्ट्रेस तबू अक्षय कुमार की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का हिस्सा बन गई हैं। इस बात की घोषणा खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर जयपुर में परेश रावल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए की है। साथ ही इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तब्बू ने हिंट देते हुए कैप्शन में लिखा है, “हम यहां बंद हैं।” ‘भूत बंगला’ में हंसी और डर का मजेदार मिक्स देखने को मिलेगा, जैसे अक्षय कुमार ने अपनी पिछली फिल्मों ‘भूल भुलैया’ और ‘लक्ष्मी’ में किया था। तबू, जो…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 5 के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, वहीं 5 के मार्केट कैप में गिरावट आ गई। फायदे में रहने वाली 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1,02,645.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। वहीं नुकसान में रहने वाली 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1,85,952.31 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। इसमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे अधिक फायदे में रही।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) जनवरी के महीने में अभी तक लगातार नेट सेलर (शुद्ध बिकवाल) की भूमिका निभा रहे हैं। इस साल 1 जनवरी से लेकर 10 जनवरी के कारोबार में विदेशी निवेशक भारतीय स्टॉक मार्केट से 22,194 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं। इसमें सिर्फ पिछले सप्ताह ही यानी 6 से 10 जनवरी के बीच विदेशी निवेशकों ने 16,854.25 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक जनवरी के महीने में सिर्फ 2 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की तुलना में लिवाली अधिक की…
