Author: shivam kumar

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार देर रात तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने वाले कई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। समापन समारोह के साथ, पेरिस ओलंपिक रविवार को संपन्न हो गया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पेरिस ओलंपिक के समापन के अवसर पर, मैं खेलों के माध्यम से पूरे भारतीय दल के प्रयासों की सराहना करता हूं। सभी एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और हर भारतीय को उन पर गर्व है। हमारे खेल…

Read More

जहानाबाद। बिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर (वाणावार सिद्धेश्वर धाम) में मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोग घायल बताए गए हैं। जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार सुबह सूर्योदय के समय यह हादसा हुआ। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मंदिर पहुंच चुके हैं। वह हालात का…

Read More

– नगर का भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे अवंतिकानाथ, लोकनृत्य की होगी प्रस्तुति उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज सावन के चौथे सोमवार को भगवान महाकाल की चौथी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। रजत पालकी में सवार होकर अवंतिकानाथ अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण करेंगे। सवारी के दौरान भगवान महाकालेश्वर पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में तथा हाथी पर मनमहेश के रूप में, गरुड़ रथ पर शिव तांडव तथा नंदी पर उमा- महेश रूप में सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।…

Read More

काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भेजा है। प्रधानमंत्री ओली ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री के जरिए अपने समकक्ष मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान भारत के सहयोग से नेपाल में चल रही परियोजना और भविष्य में शुरू होने वाली परियोजना पर चर्चा की गई। नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली ने एक दिन पूर्व ही भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा नेपाल के सेटेलाइट के प्रक्षेपण के लिए हुए समझौते के लिए आभार व्यक्त किया।…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में रक्तरंजित अराजक माहौल में शेख हसीना को सत्ता से बाहर करने के बाद कुख्यात लोगों को जेल से बाहर किया जाने लगा है। ऐसा ही एक व्यक्ति इस्लामी छात्र शिबिर कैडर का नसीरुद्दीन है। वह 26 साल से सलाखों के पीछे था। 59 वर्षीय नसीरुद्दीन को कैडल के लोग शिबिर नासिर के नाम से बुलाते हैं। उसे जेल से रिहा कर दिया गया है। राजधानी से छपने वाले समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून कहा है कि चटगांव सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मुहम्मद मंजुर हुसैन ने पुष्टि की कि उन्हें रविवार शाम सात बजे चटगांव सेंट्रल जेल…

Read More

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में भारी उथल-पुथल के बीच रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार के रखाइन राज्य में हुए हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह हमला म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा पर रखाइन प्रांत में उस समय हुआ जब रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जीवित बचे लोगों से इस हमले के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके लिए अराकन आर्मी को जिम्मेदार बताया है। अराकन आर्मी म्यांमार में राखीन जातीय समूह की सैन्य शाखा की एक सैन्य शाखा है. हालांकि इस आर्मी ने हमले की किसी भी तरह की जिम्मेदारी से…

Read More

लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अलगाव और तलाक की खबरें आ रही हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन का घर छोड़ दिया है और अपनी मां और बेटी के साथ अलग रह रही हैं। तलाक की इन बातों पर आखिरकार अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है। अभिषेक का अपने और ऐश्वर्या के तलाक की पुष्टि करने वाला एक नकली एआई-निर्मित वीडियो वायरल हो गया। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो कई लोगों को लगा कि यह असली है, लेकिन बाद में पता चला कि यह फर्जी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज पहले सत्र के कारोबार में ही अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के झटके से उबरने में काफी हद तक सफल रहा है। दोपहर 12 बजे तक के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने निचले स्तर से शानदार रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली थी। हालांकि हिंडनबर्ग के इस ताजा हमले की वजह से अडाणी ग्रुप एक बार फिर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है। ग्रुप के ज्यादातर स्टॉक्स फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी रिसर्च…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 70,450 रुपये से लेकर 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 64,590 रुपये से लेकर 64,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज मामूली कमजोरी आई है, जिसकी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 83,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना…

Read More

– सुबह 10 बजे के बाद शेयर बाजार में रिकवरी का रुख नई दिल्ली। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के झटके की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी को सहारा देने की कोशिश भी की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से दोनों सूचकांक नीचे लुढ़कते चले गए। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर खरीदारी का जोर बनता नजर…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज गिरावट नजर आ रही है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार को फिलहाल महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है, जिसकी वजह से निवेशक सतर्क होकर कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े 14 अगस्त को आने वाले हैं। माना…

Read More