काठमांडू। नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। रविवार को चार दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। नेपाल के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस दौरान चीन ने पूर्व में सहमत परियोजनाओं में तेजी लाने का आश्वासन दिया। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच आधारभूत संरचना विकास, संपर्क एवं कनेक्टिविटी, सीमा प्रबंधन, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कृषि, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटलीकरण, पर्यटन, रासायनिक उर्वरक, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस अन्वेषण और जनस्तर के संबंधों…
Author: shivam kumar
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पू’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है। इसी बीच अभिनेता की आगामी फिल्मों को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्या अपनी 50वीं फिल्म को खास बनाने की तैयारी में हैं। खबर है कि वह लोकप्रिय निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के साथ काम करने के इच्छुक हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म एक कॉमेडी एंटरटेनर हो सकती…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (विंडफॉल टैक्स) बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल पर मौजूदा कर को बरकरार रखा है। शुल्क में यह बढ़ोतरी 16 जून से लागू हो गई है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार देर रात एक अधिसूचना में बताया कि 16 जून से डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 13.50 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 9.50 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली शुल्क…
नामकुम। नामकुम थाना क्षेत्र के जामुन टोली में डायन बिसाही के शक में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अपर न्याययुक्त अमित शेखर की अदालत ने आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी को दोषी करार दिया है। अदालत 25 जून को सजा की सुनवाई करेगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से नौ लोगों की गवाही दर्ज की गई। 23 जुलाई 2022 की सुबह करीब 5 बजे सीमा देवी चापाकल के पास बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने डायन बिसाही के शक में उनके सिर पर कई बार वार किया, जिससे मौके पर ही मौत…
सरायकेला। जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग और कांड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध कोयला लदे चार वाहनों को जब्त किया है। चालकों द्वारा वैध दस्तावेज न दिखाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान वाहन संख्या JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 और JH05DE6826 के चालकों से खनिज परिवहन से संबंधित…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 2,270 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चेन्नई में सोने के भाव में आज 2,120 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ गई है। भाव में आई तेजी के कारण देश के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में खरीदारों ने बढ़त बना ली। पहले डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती डेढ़ घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, आयशर मोटर्स और…
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी और ईरान के बीच समझौता होने के बाद बने उत्साह के माहौल में अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए।…
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी कर लाभ लेने वालों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। जांच के दौरान जमशेदपुर जिले में बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोगों ने गलत जानकारी देकर योजना का लाभ हासिल किया। अब प्रशासन ने 4068 अपात्र लाभुकों से अब तक मिली पूरी राशि वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, गलत दस्तावेज और झूठी जानकारी के आधार पर सरकारी योजना का लाभ लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार विभागीय जांच और भौतिक सत्यापन के बाद…
पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञानबिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को राहत देते हुए पटना सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। सोमवार को यह मामला एडीजे-33 की अदालत में सुनवाई के लिए आया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान करने का आदेश दिया। इससे पहले रौशन आनंद की जमानत याचिका मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने जिला जज की अदालत में पुनः जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता ने अतिरिक्त समय…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझुड़ी में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सुमित मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम कर दिया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दुर्घटना में शामिल डंपर में तोड़फोड़ भी की गई। मृतक सुमित मुंडा सलगाझुड़ी का रहने वाला था और भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा मुंडा का पुत्र था। वह टाटा मोटर्स में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था। बताया जाता…
