Author: shivam kumar

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में एमबीबीएस नामांकन प्रक्रिया में कथित बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद सदन में गहमागहमी बढ़ गई। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि राज्य का झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) मेडिकल काउंसलिंग के दौरान मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) की निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा है। मरांडी ने दावा किया कि एनटीए द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद जब इसे जेसीईसीईबी को भेजा…

Read More

रांची। रांची के यातायात ढांचे को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राजधानी के तीन प्रमुख बस टर्मिनलों का आधुनिक रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा को पुनर्निर्माण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के जरिए राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर इन परियोजनाओं के लिए निविदा जारी कर दी गई है। कुल 48.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इसमें आईटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़ रुपये, सरकारी बस…

Read More

लखनऊ। संसद में चुनाव सुधार को लेकर चर्चा हो रही है। इसकाे लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया में अन्य सुधार लाने के साथ-साथ तीन खास सुधार लाना बहुत जरूरी हैं। मायावती ने मंगलवार को साेशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जो पूरे देश में प्रक्रिया चल रही है बसपा उसके विरोध में नहीं है। लेकिन बसपा का यह कहना है कि इस सम्बन्ध में मतदाता सूची में नाम भरने की जो भी प्रक्रिया…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बाेला। उन्होंने लोकसभा में सोमवार को दिए गए भाषण में वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को “बंकिम-दा” कहकर संबोधित करने को “अज्ञानता और अनादर” बताया। मंगलवार को कूचबिहार में आयोजित जनसभा में ममता ने कहा कि यह बंगाल की संस्कृति और इतिहास का अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साेमवार काे संसद सत्र के दाैरान प्रधानमंत्री ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कहा। जैसे श्याम-दा या हरी-दा कहा जाता है। बंकिम चंद्र, जिन्होंने देश का राष्ट्रीय गीत लिखा, उनके लिए यह…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को निगम मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने पांच सूत्री मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की, जिनमें दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का नियमितीकरण, वेतन संरचना में सुधार, सेवा शर्तों में स्पष्टता और व्यवहारिकता, पदोन्नति नीति लागू करना और कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं बढ़ाना शामिल है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने कई बार भरोसा दिलाया, लेकिन अब…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के राजखरसावां–महली मरुप रेलखंड पर शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैकमैनों की तत्परता और जागरूकता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। ठंडे मौसम में पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैकमैन बन बिहारी महतो और हरियल हेम्ब्रम ने समय रहते रेल पटरी में तकनीकी खामी को पकड़ लिया। रात लगभग 2:10 बजे, बीट किलोमीटर 287 से 291 के बीच, उन्होंने डाउन लाइन पर वेल्ड फेल्योर यानी जोड़ों में टूट का पता लगाया। खतरे को समझते हुए दोनों ट्रैकमैनों ने तुरंत सुरक्षा प्रक्रिया अपनाकर ट्रैक को सुरक्षित किया और उसी समय आ रही मालगाड़ी को भी दुर्घटना स्थल से पहले…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले में पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आजादनगर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस छापेमारी में कुल 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आजादनगर थाने की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान क्षेत्र में प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री चल रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटमदा डीएसपी के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पिछले छह दिनों के भीतर 10 काले हिरणों (कृष्णमृग) की रहस्यमयी मौत ने पार्क प्रबंधन और वन्यजीव विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। एक दिसंबर को पहले हिरण की मौत के बाद शुरू हुआ सिलसिला 6 दिसंबर तक जारी रहा। विशेषज्ञों को संदेह है कि यह रक्तस्रावी सेप्टिसीमिया (एचएस) यानी पाश्चुरेला प्रजाति के बैक्टीरिया से होने वाला घातक संक्रमण हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के उपनिदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि कुल 18 काले हिरणों में से 10 की…

Read More

रांची। विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य बेल में आकर छात्रवृत्ति की भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। प्रश्नकाल बाधित होने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर आप लोग को हंगामा करना ही है तो सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इस तरह के आचरण से सदन नहीं चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सवाल किया कि आप लोग जनता के संवेदनशील सवालों को सदन में नहीं चलने दीजिएगा। अध्यक्ष के बार-बार शांत रहने के आग्रह…

Read More

रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से एसीबी की टीम रविवार सुबह फिर पूछताछ कर रही है। कांके रोड स्थित चौबे निवास पर डीआईजी, एसपी समेत आधा दर्जन अधिकारी मौजूद हैं। तलाशी और बयान दर्ज करने की कार्रवाई सुबह सात बजे शुरू हुई और अभी जारी है। इससे पहले तीन दिसंबर को भी स्वप्ना से घर पर ही तीन घंटे पूछताछ हो चुकी है, लेकिन एसीबी का कहना है कि कई दस्तावेजों में असंगति मिली है जिसे स्पष्ट करना जरूरी है। गौरतलब है कि 24 नवंबर को एसीबी ने विनय चौबे…

Read More

पलामू। पलामू के रामगढ़ में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने की मांग की गई है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रविवार को जनजातीय कार्य मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा को पत्र लिखकर एवं नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन मंत्रालय कक्ष में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर आग्रह किया है। सांसद ने कहा है कि रामगढ़ प्रखंड में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के अभाव में स्थानीय विद्यार्थियों को गंभीर शैक्षिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना से न केवल शैक्षणिक…

Read More