Author: आजाद सिपाही

लोहरदगा: नक्सली जोनल कमांडर कामेश्वर को दस साल कैद की सजा सुनायी गयी है। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजीव आनंद की अदालत ने यह सजा सुनायी है। 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट परिसर में फैसला आने तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। न्यायालय ने एसटी संख्या 53/2016 में सुनवाई करते हुए माओवादी जोनल कमांडर कामेश्वर यादव को विस्फोटक अधिनियम, यू/एस 4(बी), धारा 5 और 17(1) सीएलए एक्ट के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनायी है। माओवादी कामेश्वर को सजा दिलाने में साक्ष्य, गवाही और पुलिस अनुसंधान का अहम रोल रहा है। फिलहाल माओवादी कामेश्वर…

Read More

रांची: नेशनल शूटर तारा शाहदेव से जुड़े दहेज प्रताड़ना, धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास मामले में सीबीआइ ने झारखंड हाइकोर्ट के निलंबित रजिस्ट्रार विजिलेंस मुश्ताक अहमद के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश मामले में भी चार्जशीट दाखिल किया है। सीबीआइ ने इस प्रकरण में दर्ज कांड संख्या आरसी 9/2015 का अनुसंधान पूरा करते हुए सीबीआइ के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने मामले में संज्ञान भी ले लिया है। साथ ही मुश्ताक अहमद को 15 जून 2017 को कोर्ट में उपस्थिति के लिए समन जारी किया है। पूर्व रजिस्ट्रार विजिलेंस मुश्ताक अहमद के खिलाफ आइपीसी की…

Read More

रांची: फिल्म नायक के हीरो अनिल कपूर की तरह रांची के एसडीओ भोर सिंह यादव हर पल एक्शन में ही नजर आ रहे हैं। योगदान के बाद से लगातार जमाखोरों, गड़बड़ी करनेवाले पर इस अधिकारी ने नकेल कस दी है। आमतौर पर शिकायत मिलने के बाद अधिकारी अपने मातहत को जांच, कार्रवाई का निर्देश देते हैं, लेकिन इससे उलट भोर सिंह यादव खुद एक्शन में आ जाते हैं। बस सूचना मिलनी चाहिए कि गड़बड़ी हो रही है। इस अधिकारी ने जमाखोरों को औकात बता दी है। रांची के एसडीओ भोर सिंह यादव ने शुक्रवार सुबह साढे छह बजे रातू थाना…

Read More

दुर्गापुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थानीय लोग दोयम दर्जे के नागरिक हो गये हैं। यहां उनकी उपेक्षा हो रही है। बंगाल में आज दो तरह के नागरिक हैं। पहला घुसपैठिये, जिनमें ज्यादातर बांग्लादेश से आये हैं और दूसरे बंगाल के भद्रो मानुष यानी स्थानीय लोग। अब बंगाल के लोग दूसरे दर्जे के नागरिक हैं, जबकि घुसपैठिये प्रथम दर्जे के नागरिक बन गये हैं। यह स्थिति चिंतनीय हैं। उन्होंने कहा कि यहां तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है, जिसके कारण बंगाल के बहुसंख्यक उपेक्षित हैं। भाजपा इस तरह की नीतियों का विरोध करती है। मुख्यमंत्री ने…

Read More

रमेश सर्राफ: कहते हैं जल ही जीवन है। जल के बिना धरती पर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मनुष्य चांद से लेकर मंगल तक की सतह पर पानी तलाशने की कवायद में लगा है, ताकि वहां जीवन की संभावनायें तलाशी जा सकें। सचमुच जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पानी की महत्ता को हमारे पूर्वज भी अच्छी तरह जानते थे। जीवन के लिए इसकी आवश्यकता और उपयोगिता का हमारी तमाम प्राचीन पुस्तकों एवं धार्मिक कृतियों में व्यापक उल्लेख मिलता है। पानी के महत्त्व का वर्णन वेदों और दूसरी अन्य रचनाओं में भी मिलता…

Read More

आम आदमी पार्टी से निष्कासित और दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर एक और घोटाले का आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा ने सीएनजी घोटाले का खुलासा करते हुए कहा कि 10 हजार गाड़ियों में नकली सीएनजी किट लगाई गई है। इससे लोगों की जान को खतरा भी हो सकता है। कपिल ने अपने दावों को सही साबित करने के लिए कुछ कागजात भी मीडिया के सामने रखे। साथ ही आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार द्वारा चीन के माल को कनाडा का सामान बताकर बेचा गया। केजरीवाल सरकार पर सीएनजी किट में घोटाले का आरोप लगाते…

Read More

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’ और ‘हिंदी मीडियम’ को कर मुफ्त घोषित कर दिया गया है। सरकारी अधिकारी ने बताया, सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में फिल्म ‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’ और ‘हिंदी मीडियम’ को करमुक्त बनाने की मंजूरी दी। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। ‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’ दर्शकों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे मुबई का एक आम लड़का ‘क्रिकेट का भगवान’ बन जाता है। यह फिल्म 26 मई को रिलीज हुई थी। ‘हिंदी मीडियम’ की…

Read More

भुवनेश्वर:  भारत ने शुक्रवार को स्वदेशी परमाणु क्षमता से लैस पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जमीन से जमीन पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को सुबह लगभग 9.50 बजे आईटीआर के तीसरे प्रक्षेपण परिसर के मोबाइल लांचर से मिसाइल दागी। यह परीक्षण भारतीय सेना के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, प्रक्षेपण को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों की देखरेख में विशेष रूप से गठित स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) की ओर से प्रक्षेपित किया गया। एएनआई के अनुसार यह परीक्षण चांदीपुर रेंज से सुबह 10 बजकर…

Read More

अपनी चार देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री मोदी जर्मनी और स्पेन के गुरुवार को रूस पहुंचे। यहां रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ ही यहां के कई प्रतिनिधियों से मुलाकात की। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी जिन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे थे उनमें नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की एंकर मेगन केली भी थीं। केली ने पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए पूछा कि क्या आप ट्विटर पर है..? यह सवाल सुनकर प्रधानमंत्री मोदी और ब्लादिमीर पुतिन समेत वहां पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। उल्लेखनीय है…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर हैं। उनकी गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान भारत ने रूसे के साथ कई समझौते किए। इसमें सबसे अहम रहा- एस 400 डिफेंस सिस्टम है। अब ये जल्द ही ये भारत को मिल सकता है। यह डिफेंस सिस्टम एक साथ 36 मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। खासकर हमारे पड़ोसी देशों से हमें हमेशा खतरा रहता है। लेकिन अब पाकिस्तान और चीन को हमारे ऊपर आंख उठाने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा। क्योंकि यह सिस्टम उनके इरादों को जमींदोज करने में सक्षम है। साल…

Read More

नई दिल्ली: भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने बिहार की सत्ता पर काबिज सरकार में सबसे बड़े साझेदार ललू यादव को लेकर एक विवादित बयान दिया है। कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार पर तंज सकते हुए कहा कि क्वांटिटी नहीं क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल मंत्री जी कन्या महाविद्यालय परिसर में 50 सीटर कन्या छात्रावास के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने लालू यादव और उनके बच्चों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी कहते हैं कि क्वॉन्टिटी में बच्चे पैदा करो…

Read More