“मशहूर भारतीय गोलकीपर सुब्रत पॉल को डोप परीक्षण में नाकाम रहने के बाद आज अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर, इस फुटबॉलर ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए बी नमूने का परीक्षण करवाने का फैसला किया है।” अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार विजेता पॉल पिछले महीने प्रतियोगिता से इतर परीक्षण में नाकाम रहे थे। उन पर इसके लिए चार साल का प्रतिबंध लग सकता है। दास ने कहा सुब्रत पॉल का ए नमूना प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पाजीटिव पाया गया है। यह प्रतिबंधित पदार्थ टर्बुटेलाइन है। नाडा…
Author: आजाद सिपाही
चंदवा: एनएच 75 रांची- मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित चंदवा के सिकनी गांव के पास सोमवार की रात करीब 8.30 बजे दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गयी। इसमें 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं दुर्घटना में 27 लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को चंदवा पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सीएचसी चंदवा पहुंचाया गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक बाराती वाहन मनिका से लोहरदगा…
रांची: संगीता के हैट्रिक समेत 5 गोलों की बदौलत झारखंड ने 7वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में असम को 9-0 से हराकर जीत की हैट्रिक लगायी। संगीता कुमारी के 5 गोल के अलावा पूनम माधुरी टेटे, सलीमा टेटे, दीपिका सोरेंग और अनिमा तिड़ू ने 1-1 गोल किये। इससे पूर्व झारखंड ने पंजाब को 4-1 से तथा छतीसगढ़ को 4-0 से हरा अपने बेहतरीन फॉर्म का नमूना पेश कर चुका है।
रांची: अपर मुख्य सचिव, योजना-सह-वित्त विभाग अमित खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 142 घोषणाएं की हैं। इनमें से 29 का निष्पादन प्रथम माह में ही कर दिया गया है। खरे ने सोमवार को सभी विभागीय सचिव के साथ पीइएमएस, आइएफएमएस, ई जीआरएएस तथा ई पेमेंट प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। इसमें लंबित डीसी बिल, महालेखाकार अंकेक्षण की लंबित कंडिकाओं तथा मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए की गयी घोषणाओं की भी विभागवार अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि 1 मई से ई पेमेंट के माध्यम…
बालूमाथ: सरकार के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बालूमाथ प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को संबोधित करते हुए बालूमाथ बीडीओ कृतिबाला लकड़ा ने कहा कि पंचायतों को चुस्त दुरुस्त रखने तथा राजस्व वसूली पर पंचायत प्रतिनिधि एवं मुखिया को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन पंचायतों में बालू घाट है । वहां के पंचायतों के मुखिया अपने कार्यकारणी की बैठक में बालू घाटों से ट्रेक्टरों तथा ट्रकों के द्वारा बालू उठाव में टैक्स वसूली की सीमा तय कर सरकार…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद वह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से मिले। गोयल के साथ उन्होंने झारखंड की ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर बैठक भी की। बैठक में केंद्रीय अधिकारी भी शामिल थे। इसमें झारखंड की ऊर्जा परियोजनाओं को रफ्तार देने पर चर्चा हुई।
रांची: झारखंड विधानसभा के 27 अप्रैल को आहुत विधानसभा के विशेष सत्र को बाधित होने से बचाने के लिए सरकार की ओर से क्राइसिस मैनेजमेंट शुरू हो गया है। इसी क्रम में संसदीय कार्य मंत्री सोमवार की शाम हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे। उन्हें बिल की प्रति सौंपकर सत्र में सहयोग करने का आग्रह किया। पहली बार मंत्री उनके घर पहुंचे थे। इससे पहले मंत्री सरयू राय ने सत्र को लेकर बैठक की। संबंधित कागजात और बिल की प्रतियां सदस्यों को भिजवायी गयीं। झामुमो से अपील, सत्र बाधित ना करें : मंत्री सरयू राय ने मौके पर झामुमो से…
नयी दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर क्या आम और क्या खास हर कोई सचिन को बधाई संदेश देने में जुटा है। सचिन को जन्मदिन पर बधाई संदेश देने वालों में टीम इंडिया के कैप्टन विराट का नाम भी जुड़ गया है। आज दोपहर विराट ने सचिन को ट्वीट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी। विराट के इस बर्थडे विश वाले ट्वीट को अब तक 3500 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं और 18 हजार से ज्यादा लोग इस लाइक कर चुके हैं।
नई दिल्ली: खिलाड़ी लियोनेल मेसी के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने रियाल मेड्रिड के खिलाफ स्पेनिश लीग में खेले गए रोमांचक मैच में 3-2 से मात दी। इसके साथ मेसी ने बार्सिलोना के लिए अपने 500 गोल पूरे किए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस मैच में बार्सिलोना के साथ उसके महत्वपूर्ण अनुभवी खिलाड़ी नेमार शामिल नहीं थे। मैच की शुरूआत के बाद कासेमीरो ने 28वें मिनट में रियल के लिए गोल दागा। इसकी प्रतिक्रिया में मेसी ने 33वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर किया। इसके बाद…
नई दिल्ली: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो खिताब जीत लिया है। फाइनल में नडाल ने अपने हमवतन एल्बर्ट रामोस विनोलास को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। फाइनल में मिली जीत के साथ नडाल ने इस टूनार्मेंट को रिकार्ड 10 वीं बार जीता। जीत हासिल करने के बाद राफेल नडाल बहुत खुश नजर आए। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन बताया। नडाल ने कहा, यह अविश्वसनीय है। इस प्रकार के महत्वपूर्ण टूनार्मेंट को 10वीं बार जीतने के एहसास को बता पाना मुश्किल है। हर साल एक अलग एहसास होता है। मेरे लिए…
हैदराबाद: यहां रहनेवाली सुमायना नाम की एक महिला को उसके पति ने वॉट्सएप पर तलाक लिखकर भेजा है। मैसेज में ये भी लिखा है कि ये बर्थडे गिफ्ट है। बीते महीनों में ट्रिपल तलाक का मुद्दा गरमाया हुआ है। हाल ही में नेटबॉल की नेशनल प्लेयर रही एक महिला को इसलिए तलाक दे दिया गया, क्योंकि उसकी एक बेटी है। सास-ससुर काला जादू करते थे विक्टिम सुमायना ने बताया, मेरे सास-ससुर काला जादू करते थे। वे मुझे टॉर्चर करते थे। तलाक का मैसेज मिलने के बाद मेरे पिता मुझे अपने घर ले आये हैं। मैसेज में लिखा गया है, तलाक,…