रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद वह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से मिले। गोयल के साथ उन्होंने झारखंड की ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर बैठक भी की। बैठक में केंद्रीय अधिकारी भी शामिल थे। इसमें झारखंड की ऊर्जा परियोजनाओं को रफ्तार देने पर चर्चा हुई।
Previous Articleहेमंत सोरेन के आवास जाकर मिले सरयू राय
Next Article बालूमाथ में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया
Related Posts
Add A Comment