Author: आजाद सिपाही

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दो दिनों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने रोड शो किया। रोडशो के बाद प्रधानमंत्री जनता मैदान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने दीप प्रज्वलित किया। पीएम मोदी ने कार्यकारिणी के बैठक स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान उनके साथ अमित शाह, अरुण जेटली और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी मौजूद हैं। मीटिंग शुरू होने से पहले राष्ट्र गीत वंदे मातरम बजाया गया। पीएम मोदी, अमित शाह, अरुण जेटली और एलके…

Read More

समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हताश हो गए हैं. ऐसा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी का कहना है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए जाने वाले फैसलों को हताशा की वजह बताई है. उन्होंने कहा है कि सीएम द्वारा रोज लिए जा रहे इन शानदार फैसलों से राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ तगड़ी मुहीम शुरू हो गई है. शलभमणि त्रिपाठी ने कहा, “चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा करने की बजाए ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाकर अखिलेश जनादेश का मजाक उड़ा रहे हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता…

Read More

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के विवाद में आए दिन कुछ नया मोड़ आते दिख रहा है। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। कपिल ने ना सिर्फ सुनील को ही अनफॉलो किया है, बल्कि उन्होंने शो में नानी का किरदार निभाने वाले अली असगर और चंदू चाय वाला का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर को भी अनफॉलो कर दिया है। कपिल से विवाद के बाद अली असगर और चंदू, सुनील के साथ खड़े नजर आए थे। दोनों ने विवाद के बाद शो में आने से मना कर दिया था। क्या…

Read More

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने शनिवार को श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की। अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में सत्ताधारी पीडीपी उम्मीदवार नजीर खान को 10,700 से अधिक मतों से पराजित किया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला को करीब 48,554 वोट जबकि खान को 37,779 वोट मिले। इस लोकसभा सीट के लिए मतदान नौ अप्रैल को व्यापक हिंसा के बीच हुआ था, जिसमें नौ व्यक्तियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। यहां सिर्फ 7.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे कम है। चुनाव आयोग ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों…

Read More

मेदिनीनगर: यहां के पिपरा प्रखंड की सरैया पंचायत के पिठोरा गांव के समीप गुरुवार को माओवादियों द्वारा सड़क निर्माण में लगे 13 वाहनों को जलाने की घटना के बाद डीजीपी डीके पांडेय ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पलामू एसपी इंद्रजीत महथा के साथ हेलिकॉप्टर से आकर करीब एक घंटा तक घटना की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिये। डीजीपी ने कहा कि अपने तीन साथियों के मारे जाने के बाद हताशा में आकर माओवादी विकास योजनाओं को बाधित कर रहे हैं। दहशत फैलाना ही उनका मकसद है, परंतु उनका मकसद कामयाब नहीं होगा। नक्सलियों के खिलाफ सख्त…

Read More

पिछले साल गर्मियों में राजधानी समेत पूरे झारखंड में जबरदस्त पेयजल की किल्लत हुई थी। यह देखकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक ही दिन में कांके और हटिया डैम का निरीक्षण कर अधिकारियों को दोनों डैमों का गहरीकरण करने का निर्देश दिया था। साथ ही उन्होंने राज्य के सभी तालाबों के गहरीकरण और उनके जीर्णोद्धार का निर्देश दिया था। उन्होंने इसके लिए टेंडर का इंतजार न करते हुए विभागीय स्तर पर काम शुरू करने को कहा था। इस आलोक में दोनों डैमों का गहरीकरण करने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। साथ ही राजधानी के सभी प्रमुख तालाबों का गहरीकरण…

Read More

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा की एक घटना ने पूरे झारखंड को शर्मसार कर दिया है। यहां एक नाबालिग दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी को झामुमो का नेता बताया जा रहा है। पुलिस थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक जोरडीहा पंचायत के झामुमो अध्यक्ष बाबूजी हेंब्रम का भाई डिप्टी हेंब्रम उपरोक्त घटना का मुख्य नामजद आरोपी है। वह चुनाव में जोरडीहा पंचायत में अपने भाई के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में था और पहले से जनता के बीच दबंगई कर रहा था। चुनाव के बाद से ही झामुमो नेता कर रहे गुंडागर्दी: भाजपा भाजपा ने आरोप लगाया…

Read More

चतरा: चतरा पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित टीपीसी उग्रवादियों के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। चतरा जिले के अति उग्रवाद प्रभावित लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी कमलेश गंझू के घर से पुलिस ने 36 लाख 14 हजार रुपये और विदेशी हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। एसपी अंजनी कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार को यह जानकारी दी। बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे नक्सली एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कमलेश गंझू के घर पर प्रतिबंधित टीपीसी नक्सली संगठन के सेकेंड सुप्रीमो कोहराम के नेतृत्व…

Read More

रांची: रांची में छोटी-मोटी चिरकुटई कर चंद पैसे कमाने वाला लवकुश आज करोड़पति डॉन बन गया है। दो साल फरारी के बाद पुलिस की गिरफ्त में आये लवकुश ने कई चौंकानेवाले खुलासे किये हैं। उसने बताया कि वह जब तक रांची में था, उसे हजार रुपये के लिए भी सोचना पड़ता था, लेकिन रांची से भागने के बाद लोगों ने उसके नाम पर ही पैसा देना शुरू कर दिया। उसने बताया कि फरारी के दौरान उसने करीब एक करोड़ रुपये जमा किये। उन पैसों से उसने बिहार के अरवल में शराब तस्करी का कारोबार शुरू किया। इतना ही नहीं, उसने…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश का पहला कैशलेस राज्य झारखंड होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने बैंकों के साथ समन्वय कर राज्य में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिया है। साथ ही आइटी अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में प्रशिक्षण के जरिये लोगों को जागरूक किया। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रोजेक्ट भवन में आयोजित डिजीधन मेला समापन समारोह में कहीं। सीएम ने खुशी जाहिर की कि साहेबगंज जिला पूर्ण रूप से डिजिटल हो चुका है। यहां की 12.5 लाख की आबादी डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिये लेन देन कर रही है,…

Read More

राजकोट: आइपीएल-10 के 13वें मैच में गुजरात लायंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 7 विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। 172 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने 18 ओवर में 172/3 रन बना कर मैच जीत लिया। गुजरात के लिए ब्रेंडन मैक्कुलम (49) और ड्वेन स्मिथ (47) हाइएस्ट स्कोरर रहे। इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 20 ओवर में 171/8 रन बनाए थे। ऐसे आउट हुए गुजरात के प्लेयर्स गुजरात की टीम को पहला झटका 94 के स्कोर पर 8.5 ओवर में लगा। जब शार्दुल ठाकुर की बॉल पर ड्वेन स्मिथ…

Read More