अमेरिका में चीज बर्गर के लिए एक आठ साल का बच्चा इस कदर बेसब्र हुआ कि वह अपने पिता की वैन चलाकर उसे लेने पहुंच गया। खास बात यह है कि वैन में अपनी चार साल की बहन को भी बिठाया हुआ था। घर से डेढ़ किलोमीटर की दूर पर स्थित स्थानीय मैकडोनल्डस आउटलेट तक ड्राइव करने के दौरान बच्चे ने सभी ट्रैफिक नियमों का पालन किया। पुलिस ने कहा कि ओहायो के ईस्ट पेलस्टाइन में रहने वाला बच्चे के माता-पिता घर पर सो रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारी जैकब कोहर्ल ने फॉक्स 8 न्यूज को बताया कि यह घटना…
Author: आजाद सिपाही
अमेरिका को परमाणु युद्ध की धमकी दे चुका उत्तर कोरिया एक बार फिर परमाणु परीक्षण करने को तैयार है। निगरानी समूह ’38 नॉर्थ’ ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। प्योंगयांग से संबंधित विश्लेषण करने वाले इस समूह की वेबसाइट के अनुसार, उत्तर कोरिया के पुंग्ये री परमाणु परीक्षण स्थल पर लगातार गतिविधियां हो रही हैं। उसके मुख्य प्रशासनिक क्षेत्र में नई गतिविधियां हो रही हैं। परीक्षण स्थल कमांड सेंटर के ईदगिर्द कुछ अधिकारी नजर आ रहे हैं। निगरानी समूह ने ये बातें पुंग्ये री परमाणु परीक्षण स्थल की 12 अप्रैल से ली गई व्यावसायिक उपग्रहीय तस्वीरों के आधार…
पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडियन मर्चेंट चेंबर की लेडीज विंग के गोल्डन जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास में नारी शक्ति का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने वालों में 70 फीसदी महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि घर की रजिस्ट्री महिला के नाम पर हो। पीएम ने कहा कि पासपोर्ट बनाने के लिए महिलाओं को शादी और तलाक का सर्टिफिकेट देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि हमने मां, बहनों को लकड़ी के चूल्हे से…
“भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने ओलंपिक तैयारियों से बाहर किए जाने के कदम को सही ठहराया है। टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना से बाहर किये गये ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार ने गुरुवार को कहा कि जब वह खेल से ही बाहर हैं तो सरकार से धनराशि लेने का कोई मतलब नहीं था। सुशील के अलावा लंदन ओलंपिक के कांस्य पदकधारी योगेश्वर दत्त को भी योजना से बाहर कर दिया है। फोगाट बहनें -गीता और बबीता- को भी इसमें जगह नहीं दी गयी।” सुशील ने इस फैसले को सहजता से स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पीटीआई से कहा, मुझे लगता है…
यूपी के मेरठ में बुधवार रात बीजेपी विधायक के गुर्गों ने पीवीएस रोड पर खुलेआम गुंडई की। मंगेतर के साथ बाइक पर घर लौट रही युवती को रोक लिया और पूछताछ के बहाने मॉरल पुलिसिंग शुरू कर दी। युवती से छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर उसके मंगेतर को पीटा। पुलिस दोनों पक्ष को चौकी लेकर आई तो भाजपाइयों ने युवती के मंगेतर को चौकी में घुसकर मारा। रही-सही कसर मेडिकल थाना प्रभारी ने पूरी कर दी और पीड़ितों को ही लॉकअप में डाल दिया। इस दौरान पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने बीजेपी को वोट दिया था, लेकिन इसके बावजूद…
भारतीय नौसेना के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव को कथिततौर पर जासूस बताकर पाक सैन्य कोर्ट ने फांसी की सजा सुनायी है। वहीं, इस समय भारतीय जेलों में पाकिस्तान के 30 जासूस और 235 पाकिस्तानी बंद हैं। जाधव के खिलाफ सैन्य कोर्ट में चली कार्यवाही संदेह के घेरे में है, जबकि भारत में बंद पाक जासूसों को कानूनी मदद दी जाती है। इन 30 जासूसों सहित 265 पाकिस्तानी भारतीय जेलों में बंद हैं। इतना ही नहीं, 2015 में लश्कर ए तैयबा का आतंकी मोहम्मद नावेद गिरफ्तार किया गया था, जिसके खिलाफ जम्मू में एनआईए कोर्ट में केस चल रहा है। पाकिस्तान…
फिल्म- फास्ट एंड फ्यूरियस 8 डायरेक्टर- एफ. गैरी ग्रे कास्ट- विन डीजल, ड्वेने जॉनसन, जेसन स्टैथम, चार्लीज़ थेरॉन, मिशेल रॉड्रिग्स, टारेसे गिब्सन, लुडैक्रिस, नथली इमॅन्यूएल, कर्ट रसेल, स्कॉट ईस्टवुड, हेलेन मिररेन रेटिंग- 2.5 कारों की बेहिसाब धमाचौकड़ी, मारधाड़, तोड़फोड़ और बिना ग्लिसरीन के आंसू। एक पल के लिए आपको लगेगा कि आप कोई बॉलीवुड मसाला फिल्म देख रहे हैं। फिर अचानक याद आएगा कि,’यार टिकट तो फास्ट एण्ड फ्यूरियस-8 का खरीदा था।’ कुछ ऐसी ही है हॉलीवुड की जानी-मानी सिरीज की यह आठवीं फिल्म, जिसे आप इनमें से किसी भी नाम से पुकार सकते हैं- ‘दि फेट ऑफ फ्यूरियस’, ‘फास्ट…
उत्तर प्रदेश में एडवांस एंबुलेंस सेवा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वादों को जमीन पर उतार रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूपी के 75 जिलों के लिए 150 एडवांस एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि हमारी सरकार फिजूलखर्ची को रोकने का काम करेगी। पिछली सरकार ने स्वास्थ्य की अनदेखी की थी। प्रदेश सरकार काफी तेजी से काम कर रही है और सरकार की काम करने की रफ्तार यही…
“भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।” रविवार को सात राज्यों में नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए थे, इसके अलावा श्रीनगर संसदीय सीट पर भी चुनाव हुए थे। कर्नाटक,…
बरकाकाना: प्रदूषण को लेकर पोचरा और जेमरा की महिलाओं ने रेलव साईडिंग पर विरोध प्रदर्शन कर लोडिंग अनलोडिंग कार्य ठप करा दिया। मंगलवार की सुबह 9:30 बजे दर्जनों की संख्या में महिलाएं रेलवे साईडिंग पहुंची। जहां महिलाओं ने प्रदूषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि रेलवे साईडिंग पोचरा के बिल्कुल समीप बना दिया गया है। धूल और गर्द से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। साईडिंग स्थानांतरित करने को लेकर पहले भी धरना प्रदर्शन किया गया। रेल मंत्रालय से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, स्थानीय सांसद, विधायक सहित कई वरीय अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या से…
रांची: झारखंड में अधिकारियों का राजनीति से गहरा नाता रहा है। इसके उदाहरण भरे पड़े हैं। इसमें एक और नाम तेजी से शुमार होता दिख रहा है। वह है लंबोदर महतो का। वह झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। फिलहाल पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के आप्त सचिव हैं। वह विकास के जरिये राजनीति पर निशाना साध रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र गोमिया को चुना है। इसी विधानसभा के पाड़ी गांव के निवासी हैं। पाड़ी गांव समेत क्षेत्र में पानी पहुंचाने का वह भागीरथ प्रयास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी का हिस्सा था विगत शनिवार…