Author: आजाद सिपाही

“सुप्रीम कोर्ट ने पांच राज्यो में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वर्ष 2017-18 का केंद्रीय बजट पेश करना स्थगित करने के लिए दायर याचिका आज खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि इससे मतदाता प्रभावित होंगे।” प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, न्यायमूर्ति एनवी रमण और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा की जनहित याचिका विचारार्थ स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा एक भी ठोस उदाहरण नहीं है कि केंद्रीय बजट पेश करने से राज्यों में होने वाले चुनाव में मतदाता प्रभावित होंगे न्यायालय ने याचिकाकर्ता से…

Read More

रांची: हेसल के दयाल नगर, पिस्का मोड़ में शनिवार को इस बार भी भव्य रूप में जदुरा जतरा लगाया गया। इसमें स्थानीय सहित आस-पास के हजारों ग्रामीणों संग जेवीएम प्रमुख बाबू लाल मरांडी और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने भी खास तौर से भागीदारी निभायी। सुबह से दोपहर बाद तक जहां पूजन-अनुष्ठान का सिलसिला चला, वहीं शाम गीत-नृत्य से गुलजार हुई। रात का तो कहना ही क्या आधुनिक नागपुरी कलाकारों ने सब का मन मोह लिया। देर रात तक नृत्य-गीत की धूम रही। दोपहर 12 बजे गांव के पहान सोमरा मुंडा ने अपने सहयोगी पाइनभोरा, कोटवार आदि के साथ…

Read More

कुजू: कुजू पुलिस की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए चोरों ने ओपी से महज पांच सौ कदम की दूरी पर स्थित ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर करीब पचास लाख रूपये मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की अहले सुबह तब हुई, जब लोगों ने दुकान का शटर टूटा पाया। घटना कुजू चैक स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के नीचे स्थित श्री अलंकार ज्वेलर्स की है। घटना की सूचना पाकर रामगढ़ एसडीपीओ सहित कुजू और मांडू पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर जांच में जुट गये। क्या है मामला दुकान संचालक संजय सोनी के अनुसार शुक्रवार…

Read More

रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा है कि राज्य एवं केंद्र संपोषित परियोजनाओं को पूरा करने में बाधक बनने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करें। साथ ही जहां काम हो रहा है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें। विकास कार्य किसी भी स्तर पर बाधित नहीं हो। इसके लिए खुफिया जानकारी एकत्रित करें तथा इसकी सूचना विभाग को दें। वह शनिवार को गृह विभाग के पदाधिकारियों के साथ लॉ एंड आॅर्डर को लेकर बैठक कर रही थीं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डीसी-एसपी को निर्देश भी दिया। सीएस ने निर्देश दिया कि जिलों में चल रही…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्किल्ड व्यक्ति की मांग देश ही नहीं पूरी दुनिया में है। हमें अपने राज्य के युवाओं को क्वालिटी प्रशिक्षण देकर इतना योग्य बनाना है कि उनकी मांग देश-विदेश में हो। वे चाहें तो अपना रोजगार भी शुरू कर दूसरे को रोजगार दें। 20 लाख लोगों को हमारी सरकार प्रशिक्षण देगी। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए टेंडर न करें। स्थानीय लोगों को जोड़ें। सीएम शनिवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड कौशल विकास मिशन की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। चेताया, प्रशिक्षण के नाम पर खानापूर्ति ना हो :…

Read More

कोडरमा: कोडरमा जिला सहोदया कांप्लेक्स का दो दिवसीय सीबीएसइ अंतर स्कूल एथलेटिक्स मीट विविध स्पर्र्धां के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिले के एसपी सुरेंद्र कुमार झा थे। आयोजन की मेजबानी कर रहे सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, प्रशासनिक आॅफिसर ले. कर्नल एके रजक सेना मेडल एवं उप प्राचार्य स्क्वाड्रन लीडर संजय ने मुख्य अतिथि के स्कूल पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने बेस्ट एथलीटों को मेडल एवं प्रमाणपत्र तथा विजेता स्कूलों को ओवर आॅल ट्रॉफी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में आने की मेरी भी लालसा थी, जो आज यहां…

Read More

रांची: नोटबंदी और सीएनटी-एसपीटी एक्ट को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिल्ली कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार केंद्र और राज्य सरकार को प्रखंड से लेकर राज्यस्तर तक घेरने की योजना बना चुकी है। इसे लेकर कांग्रेस जगह-जगह चौक-चौराहों पर सम्मेलन करेगी। 30 जनवरी को रांची के मोरहाबादी स्थित महत्मा गांधी की प्रतिमा के समीप झारखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से जन-वेदना सम्मेलन कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जबकि 3-15 और 16-26 फरवरी तक जिला एवं प्रखंड स्तर पर ‘संकट में देश, मोदी जी हों पेश’ नामक कार्यक्रम चलाये जायेंगे। शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम की जानकारी…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास का प्रयास रंग लाने लगा है। युवा हुनरमंद हो रहे हैं। इससे उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री की इस कोशिश में रंग भरा है श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग ने। विभाग द्वारा पूरे देश में पहली बार राज्यस्तरीय दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इसमें आॅन द स्पॉट 6356 बेरोजगारों को नौकरी मिली है। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से नामी-गिरामी 70 कंपनिया आयी हैं। वे हजारों पद लेकर आयी हैं, जिन पर झारखंड के युवाओं की नियुक्ति हो रही है। मेले की खासियत यह है कि…

Read More

नई दिल्ली:  विदेशों में नरमी के बावजूद सोने के भाव स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 55 रुपये गिरकर 29,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माता कंपनियों की उठान बढ़ने के चांदी में 100 रुपये का सुधार हुआ और यह 41,700 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सोने की मांग में नरमी रही पर विदेशों में मजबूती के समचार से इसकी गिरावट कुछ सीमित रही। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 55-55…

Read More

मुंबई:  पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने पुष्टि की है कि वह सौंदर्य प्रतियोगिता के 65वें सत्र के जजों के पैनल में शामिल हैं। मॉडल से अभिनेत्री बनने वाली 41 वर्षीय सुष्मिता को 1994 में मनीला में मिस यूनिवर्स का खिताब मिला था और उन्होंने बताया कि वह 23 सालों के बाद प्रतियोगिता में वापस आने को लेकर उत्साहित हैं। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘दिल धड़कने के लिए तैयार है। मैं काफी उत्साहित, भावुक और फिलीपींस में 23 सालों के बाद घर लौटने के इंतजार में हूं। यह आगाज 1994 में मिस यूनिवर्स बनने पर मनीला से शुरू…

Read More

लॉस एंजिलिस:  ‘पीपल च्वाइस अवार्ड’ में अमेरिकी ड्रामा सीरिज ‘क्वांटिको’ के लिए पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इसका श्रेय शो में अपने साथी कलाकारों और निर्माण से जुड़े लोगों को दिया। शो के अपने साथी कलाकार एवं निर्माण दल के सदस्यों की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए 34 वर्षीय अभिनेत्री ने उन्हें इस पुरस्कार का श्रेय दिया। प्रियंका ने लिखा, “इन अद्भुत कलाकारों, लेखकों और निर्माताओं के बिना यह पुरस्कार मिल पाना संभव नहीं था..जिन्होंने लगातार एकसाथ कई महीने रोजना 15 घंटे अथक काम किया और साथ ही अपना हास्य मिजाज और प्यार…

Read More