Author: आजाद सिपाही

लातेहार: लातेहार के जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक मो. खुर्शीद को रांची एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) के अधिकारियों ने गुरुवार को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि मो. खुर्शीद सरकारी विद्यालय के नवनियुक्त आदेशपाल महुआडाड़ निवासी विनोद लकड़ा से उसके पहले वेतन भुगतान का विपत्र पारित करने के एवज में पांच हजार रुपये घूस की मांग कर वसूली का दबाव बना रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी लिपिक मो. खुर्शीद को जेल भेज दिया गया। एसीबी धनबाद रेंज के एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया कि गोड्डा से कार्यपालक अभियंता गोपालचंद्र कुंवर को गिरफ्तार किया गया है। इन…

Read More

रांची: आर्मी ग्राउंड, मोरहाबादी में लगे दो दिनी नो योर फोर्सेज मेला के समापन मौके पर गुरुवार को सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार सैनिकों को हरसंभव सुविधा देगी। भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। चाहे वह बांग्लादेश या कारगिल का युद्ध हो या सर्जिकल स्ट्राइक, देश के जवानों ने जो वीरता दिखायी वह सराहनीय है। इसके लिए मैं जवानों को नमन करता हूं। देशवासियों को भारतीय सेना पर गर्व है। झारखंड या हमारे भारत की भी सरकार को सेना से बहुत लगाव है। देश की अखंडता और एकता सुरक्षित है, तो वह हमारे जवानों की बदौलत।…

Read More

रांची: झारखंड विधानसभा ने गुरुवार को बहुमत से प्रस्ताव पारित कर चार विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें झामुमो विधायक अमित महतो, शशिभूषण सामद, पौलुस सुरीन और कांग्रेस के इरफान अंसारी शामिल हैं। विधायकों को 31 मार्च-2017 तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस अवधि में वे वेतन, भत्ता सहित सभी सुविधाओं से वंचित रहेंगे। इन्हें शीतकालीन सत्र में सदन में हंगामा करने के कारण विधानसभा की सदाचार समिति की अनुशंसा के आधार पर सस्पेंड किया गया है। इन विधायकों ने 23 नवंबर-2016 को सदन में हंगामा किया था। एक्ट का विरोध करते हुए सारी मर्यादाएं लांघ…

Read More

रांची: गोंदा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप से दो लोगों को पुलिस ने 18 लाख रुपये के पुराने नोट के साथ गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार रात 8 बजे की है। दोनों अनूप और शंकर विश्वकर्मा पेशे से नगर निगम के ठेकेदार बताये जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Read More

रांची: मुख्यमंत्री आवास में सीएम रघुवर दास की अध्यक्षता में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की सदन को कैसे सुचारू रूप से चलाया जाये और विधानसभा की गरिमा को बरकरार रखा जाये। विधायक दल की बैठक में यह रणनीति बनायी गयी कि बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण को विपक्ष बाधित न कर पाये। सीएम ने विधायकों से कहा है कि वे तृतीय अनुपूरक पर दो दिन के चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार रहें। विधायक दल की बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय और भाजपा के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण…

Read More

रांची: राजधानी के मेन रोड में 26 जनवरी से पार्किंग की नयी व्यवस्था शुरू होगी। मेन रोड को पार्किंग के लिए चार जोन में बांटा गया है। इनमें रेड जोन, आरेंज जोन, ग्रीन जोन और येलो जोन शामिल है। यह जानकारी नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने दी। कुमार गुरुवार को नयी पार्किंग व्यवस्था को लेकर नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नयी पार्किंग व्यवस्था के तहत अब मेन रोड में बाइक, कार व अन्य वाहन खड़ा करने पर नयी पार्किंग की दर से पैसे देने होंगे। पार्किंग की नयी…

Read More

रांची: कांके थाना अंतर्गत बोड़या स्थित बेतल मिशन आश्रम स्कूल के हॉस्टल में दसवीं के छात्र रवि तिर्की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं इस मामले में परिजनों ने प्राचार्य समेत स्कूल प्रबंधन पर अरोप लगाते हुए जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, सुसाइड से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। रवि तिर्की के बड़े भाई अभिजीत ने बताया कि दोपाहर 12.30बजे स्कूल के प्राचार्य जेम्स पुनूस फोन कर कहा कि रवि तिर्की को बुखार है। जल्द से स्कूल आ जाओ। कुछ…

Read More

रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने निर्देश दिया है कि विशेष फसल योजना को सफल बनाने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग फसलों की खेती के लिए वातावरण के अनुकूल योजना तैयार की जाये। मूंगफली, राजमा, तिल आदि की खेती के लिए कलस्टर वार योजना बनायें तथा सुनिश्चित करें कि सभी प्रखंडों में 50-50 हेक्टयेर के कलस्टर की कार्ययोजना बने, ताकि अगले वित्त वर्ष में खेती का कार्य समय पर प्रारंभ किया जा सके। सीएस गुरुवार को कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रही थीं। सीएस ने विशेष फसल के विस्तार…

Read More

कटक: भारत ने सीरीज का दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड से 15 रन से जीत लिया। 382 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 50 ओवरों में 8 विकेट 366 पर रन ही बना पाई। इससे पहले युवराज सिंह और एमएस धोनी की शानदार इनिंग के दम पर भारत ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 381 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए कप्तान इयान मोर्गन ने सेन्चुरी तो वहीं तीन अन्य बैट्समैन ने फिफ्टी लगाई। ऐसे गिरे इंग्लैंड के विकेट इंग्लैंड को पहला झटका 3.5 ओवर में एलेक्स हेल्स (14) के रूप में लगा। बुमराह की बॉल…

Read More

कटक: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज कटक के बाराबती स्टेडियम में आयोजित एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने 134 रन की पारी खेली और इस दौरान छह छक्के लगाये। अपना 285वां मैच खेल रहे धोनी के नाम पर अब 203 छक्के दर्ज हो गये हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने सर्वाधिक (351) छक्के लगाये हैं। उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (238), धोनी और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम…

Read More

बेंगलूरू: ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) ने आज भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंक समूह के मामले में अपना आदेश सुनाते हुये बैंकों से कहा कि वह संकटग्रस्त उद्योगपति विजय माल्या और उनकी कंपनियों से किंगफिशर एयरलाइंस मामले में 6,203 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलने की प्रक्रिया शुरू करें। इस राशि पर 11.5 प्रतिशत की सालाना दर से ब्याज भी लगाया जायेगा। डीआरटी के पीठासीन अधिकारी के. श्रीनिवासन ने अपने आदेश में कहा, ‘‘मैं बैंकों को यह आदेश देता हूं कि वह माल्या और यूबीएचएल, किंगफिशर फिनवेस्ट और किंगफिशर एयरलाइंस सहित उनकी कंपनियों से 11.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर…

Read More