नई दिल्ली: सरकार ने नोटबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था में नरमी आने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर अवधि में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर वसूली में अच्छी वृद्धि हुई है। इससे विनिर्माण क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने का संकेत मिलता है। जेटली ने कहा कि अप्रैल से दिसंबर 2016 अवधि में प्रत्यक्ष कर वसूली 12.01 प्रतिशत बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपये हो गई जबकि इस दौरान अप्रत्यक्ष कर प्राप्ति एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 25 प्रतिशत बढ़कर 6.30…
Author: आजाद सिपाही
रांची: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर कुंदन पाहन के भाई और कुख्यात नक्सली डिंबा पाहन ने शनिवार को डीआइजी के सामने सरेंडर कर दिया। इस नक्सली पर 15 लाख रुपये का इनाम था। नक्सली डिंबा पाहन पर नक्सली हिंसा के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश लंबे समय से थी। डिंबा पाहन पर तमाड़ के तत्कालीन विधायक सह मंत्री रमेश सिंह मुंडा, बुंडू के डीएसपी प्रमोद कुमार और इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या करने के आरोप हैं। हालांकि सरेंडर करने के बाद इस नक्सली ने इन मामलों में शामिल होने से इनकार किया…
मुंबई: मौजूदा ओलंपिक और विश्व 800 मीटर चैंपियन और विश्व रिकार्डधारक डेविड रूडिशा को 15 जनवरी को होने वाली 14वीं मुंबई मैराथन का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत नियुक्त किया गया है। कीनिया के 28 वर्षीय रूडिशा ने रियो ओलंपिक 2016 में 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने इससे चार साल पहले लंदन ओलंपिक में एक मिनट 40.91 सेकेंड के विश्व रिकार्ड के साथ सोने का तमगा हासिल किया था। रूडिशा इससे पहले 2012 में दिल्ली हाफ मैराथन के प्रतियोगिता दूत रहे थे और तब वह भारत यात्रा पर आये थे।
नई दिल्ली: विराट कोहली के लिये महेंद्र सिंह धोनी कप्तान ही नहीं बल्कि संरक्षक भी थे। भारतीय टीम के तीनों प्रारूपों के नव नियुक्त कप्तान ने खुलासा किया है कि धोनी ने कई बार उन्हें भारतीय टीम से बाहर होने से बचाया। कोहली ने 2008 में श्रीलंका में वनडे में पदार्पण के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धोनी की कप्तानी में खेली। अपने शुरूआती दिनों में कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन धोनी ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और उनका स्थान सुरक्षित रखा। बीसीसीआई–टीवी के अनुसार कोहली ने कहा, ‘‘वह (धोनी) वो इंसान थे जो शुरू…
नयी दिल्ली: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और इस संबंध में आज आधिकारिक अधिसूचना जारी की गयी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 31 जनवरी को राज्यसभा की बैठक आहूत की है। लोकसभा सचिवालय द्वारा ऐसी अधिसूचना जल्दी ही जारी किए जाने की संभावना है। सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति द्वारा दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किए जाने के साथ होगी। उसी दिन आर्थिक समीक्षा भी पेश की जाएगी। आम बजट एक फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है। इस साल अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा समाप्त की जा…
नई दिल्ली: भाजपा ने नोटबंदी के बाद स्थिति को पवित्र आंदोलन करार देत हुए आज कहा कि इस दौरान जनता ने अस्थायी परेशानी को पूरे उत्साह के साथ स्वीकार किया और अब काला धन बैंकों जमा हो चुका है जिससे अधिक राजस्व होगा और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पहले से बड़ा और स्वच्छ होगा। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे एवं आखिरी दिन पारित आर्थिक प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि विपक्ष देश के सकारात्मक माहौल को खत्म करके सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा ने कहा कि नोटबंदी एक साहसिक कदम है…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हमारी प्रतिबद्धता गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर करने की है और नोटबंदी भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ दीर्घकालिक उपायों का हिस्सा है। मोदी ने नयी दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले, भाजपा ने नोटबंदी के बाद स्थिति को ‘पवित्र आंदोलन’ करार देत हुए आज कहा कि इस दौरान जनता ने अस्थायी परेशानी को पूरे उत्साह के साथ स्वीकार किया और अब काला धन बैंकों जमा हो चुका है जिससे अधिक राजस्व होगा और सकल घरेलू…
इंदौर: केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के शहरी क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है। जिले के ग्रामीण इलाके साल भर पहले ही इस सामाजिक बुराई से मुक्त घोषित किये जा चुके हैं। इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने आज संवाददाताओं को बताया, ‘केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कराये गये एक सर्वेक्षण के आधार पर शहर के सभी 85 वार्डों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है। इस उपलब्धि के बाद हमारा लक्ष्य है कि इंदौर को देश के सबसे साफ सुथरे शहरों की पहली पंक्ति में शामिल…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी में जारी संकट के बीच सुलह का रास्ता निकालने का प्रयास शनिवार को भी जारी है। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां आज मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। सपा में पिता-पुत्र में सुलह की कोशिशें जारी हैं। आज भी मुलायम सिंह यादव के आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने सरकारी आवास पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास पर आधा दर्जन बार गए, वहीं आज भी…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली पुण्यतिथि पर अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित उनके कब्र पर गयीं और फातिहा पढ़ा। अधिकारियों ने बताया कि लोक कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, पीडीपी महासचिव सरताज मदनी और कुछ रिश्तेदारों के साथ महबूबा आज सुबह मुफ्ती के कब्र पर गयीं और सत्तारूढ़ दल के संस्थापक के लिए फातिहा पढ़ा। मुफ्ती को गंभीर संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले साल आज ही के दिन उनका निधन हो गया था। मुफ्ती की पहली बरसी पर पीडीपी ने घाटी में कई रैलियों की योजना…
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पार्टी का होर्डिंग हटाने को लेकर टैक्स कलेक्टर को धमकाने और उसके साथ गाली-गलौच करने के आरोप में बरहापुर से बसपा के विधायक मोहम्मद गाजी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार, गाजी ने बैनर उतारने को लेकर बुधवार को धर्मवीर को कथित तौर पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। उसने सरकारी कार्यालय में कामकाज को बाधित भी किया। पुलिस ने कहा कि इस संदर्भ में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।