Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्र सरकार ने इंदौर को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया
    देश

    केंद्र सरकार ने इंदौर को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 7, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:  केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के शहरी क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है। जिले के ग्रामीण इलाके साल भर पहले ही इस सामाजिक बुराई से मुक्त घोषित किये जा चुके हैं। इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने आज संवाददाताओं को बताया, ‘केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कराये गये एक सर्वेक्षण के आधार पर शहर के सभी 85 वार्डों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है। इस उपलब्धि के बाद हमारा लक्ष्य है कि इंदौर को देश के सबसे साफ सुथरे शहरों की पहली पंक्ति में शामिल कराया जाये।’

    उन्होंने बताया कि इंदौर को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिये नगर निगम ने दो साल पहले अभियान छेड़कर आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ायी। इसके साथ ही, 12,549 एकल शौचालय बनाये गये, 174 सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की हालत दुरुस्त की गयी और 17 चलित शौचालय खरीदे गये। महापौर ने बताया कि नगर निगम ने पिछले दो साल में सुलभ इंटरनेशनल संस्था की मदद से 61 नये सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी कराया।

    बहरहाल, यह जानना दिलचस्प है कि खुले में शौच से पूर्ण मुक्ति के मामले में इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र इंदौर के शहरी इलाके से पहले ही बाजी मार चुके हैं। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के बाद इंदौर ने गत 25 जनवरी को देश का ऐसा दूसरा जिला बनने का गौरव हासिल किया था, जिसके ग्रामीण इलाके खुले में शौच की बुरी प्रवृत्ति से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। तब खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिले की 312 ग्राम पंचायतों के 610 गांवों को खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त घोषित किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपा में चल रही हैं सुलह की कोशिशें, मुलायम के घर पहुंचे आजम खान
    Next Article नोटबंदी से जीडीपी पहले से बड़ी और स्वच्छ होगी: भाजपा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत की कूटनीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति

    August 19, 2025

    सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

    August 14, 2025

    कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

    August 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत की कूटनीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति
    • वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना हुआ झारखंड कांग्रेस के नेताओं का दल
    • झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक
    • साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी
    • कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया तीन हाईवा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version