Author: SUNIL SINGH

रांची । केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में आदिवासी संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक आक्रोश मार्च निकाला। ईडी के मुख्यमंत्री को समन भेजने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग एकजुट हुए हैं। सभी सरना झंडा और तख्तियां लिए हुए थे। तख्तियां में लिखा था कि आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो, केंद्र सरकार होश में आओ। मौके पर केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुम बढे चलो हम तुम्हारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान किया…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम) के 10 से 15 फरवरी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में दाखिल हनुमंत कथा आयोजन समिति की रिट याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में जस्टिस आनंदा सेन की कोर्ट ने याचिकाकर्ता के उस हस्तक्षेप याचिका (आईए) को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने 10 दिसंबर के पलामू उपायुक्त के आदेश को चुनौती दी है। इसी आदेश में उपायुक्त पलामू ने तीन जनवरी को हनुमंत कथा आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के संबंध में दिए गए वृहत एक्शन प्लान को 10 जनवरी को रद्द कर दिया था।…

Read More

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग में ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम केस से जुड़े सीए मुकेश मित्तल की अग्रिम जमानत याचिका की आंशिक सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में प्रार्थी की ओर से बताया गया की याचिका की त्रुटि दूर कर ली गई है। इसके बाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले के चार्जशीटेड आरोपी मुकेश मित्तल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 2 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।दरअसल, मुकेश मित्तल पर वीरेंद्र राम की काली कमाई के लगभग 14 करोड़ रुपए को सफेद करने का आरोप है…

Read More

गुवाहाटी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन आज असम और मेघालय में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाह शिलांग स्थित स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद के 71वें सत्र में भाग लेने पहुंच चुके हैं। वो शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्ट स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह तेजपुर पहुंचेंगे। वहां वो महाभैरव मंदिर के दर्शन कर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। शाम को तेजपुर विश्वविद्यालय परिसर में भारत रत्न भूपेन हजारिका पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। गृहमंत्री का रात्रि विश्राम तेजपुर में होगा। अगले…

Read More

कानपुर । योगी सरकार पिछड़े वर्ग के गरीब परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आनलाइन आवेदन मांगा है। हालांकि अल्पसंख्यक वर्ग शामिल नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनय उत्तम ने दी। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक को छोड़कर पिछड़ी जाति के गरीब परिवार की बेटियों की सरकार शादी अनुदान योजना के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। जाने कहा करना है आवेदन विनय उत्तम ने बताया कि योजना के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने…

Read More

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि 22 जनवरी का दिन भारत की ऐतिहासिक परंपराओं को गौरवान्वित करने वाला दिन है। इसलिए पश्चिम बंगाल में छुट्टी घोषित चाहिए। सुकांत ने लिखा है कि इसके जरिए नई पीढ़ी को अपने देश की सभ्यता और संस्कृति के प्रति गौरवान्वित होने का मौका मिलेगा। उल्लेखनीय है…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार) सोशल मीडिया एक्स पर सूरीनाम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के भजन साझा किए हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि भजनों में रामायण का शाश्वत संदेश है। रामायण के संदेश ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है। यहां सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो से कुछ भजन हैं।

Read More

अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरूण एक्का, (अतिरिक्त प्रभार- अपर मुख्य सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची तथा सदस्य, राजस्व पूर्बुद, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। राजीव अरूण एक्का अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, झारखंड, अपर मुख्य सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड, रांची तथा अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखण्ड, रांची के…

Read More

20 जनवरी को मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ रांची । जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी पूछताछ करने वाली है। इस दौरान विधि-व्यवस्था ना बिगड़े इसे लेकर ईडी ने झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को गुरुवार रात पत्र लिखा है। इसके अलावा ईडी की ओर से रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है। ईडी के पत्र मिलने के बाद पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री हाउस, ईडी के रांची जोनल ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि ईडी के अफसर जो मुख्यमंत्री हाउस में पूछताछ…

Read More

राज्य भर में ठंड का असर जारी है. शीतलहरी के बढ़ते असर से स्कूली बच्चों के लिए बढ़ते चैलेंज को देखते स्कूलों के समय में बदलाव किये जाने का फैसला स्कूली शिक्षा विभाग, झारखंड ने लिया है. इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि अब सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी प्राइवेट स्कूलों में 19 से 25 जनवरी तक केजी क्लास से लेकर पांचवीं क्लास तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी. क्लास 6 से बारहवीं तक की कक्षाएं पूर्व की…

Read More

रांची। राज्यसभा सांसद महुआ माजी राज्य के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी के आवास पहुंचीं। वहां उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महुआ माजी ने झारखंड में साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी एवं नाट्य अकादमी जैसे विभाग के गठन की मांग की। साथ ही झारखंड सरकार के कला और संस्कृति विभाग के मंत्री हफीजुल से इस पर विचार करने का आग्रह भी किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि संबंधित विभागीय मंत्री ने हमें आश्वस्त किया है कि जल्द ही विभिन्न अकादमी का गठन किया जायेगा। इसे लेकर पहल भी की जा चुकी है। झारखंड में इडी की…

Read More