रांची। श्रीराम जयराम, जय जय राम…के जयकारे के साथ सोमवार को सुबह से ही राजधानी के रज-रज में उल्लास, उमंग और उत्साह की प्रतिष्ठा दिखी। दिन चढ़ने के साथ ही पूजा-अर्चना, भंडरा का दौर भी शुरू हुआ। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। रामभक्ति की ऐसी बयार चली कि सभी इसमें सराबोर हो गये। समय के साथ इस उत्सवी उमंग के बीच रज-रज में उल्लास प्रवाहित और प्रतिष्ठित होता दिखा। अयोध्या में भगवान प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में हो गयी है। रांचीवासी अपने आराध्य प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए पलके बिछाये हुए…
Author: SUNIL SINGH
500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह दिन आया है। आज अंतर्मन में भावना ऐसी है कि शब्द नहीं मिल पा रहे हैं। मन भावुक है। भाव विभोर है। आज देश का हर सनातनी ऐसा ही महसूस कर रहा होगा। यह एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण है, जब भारत का हर नगर अयोध्या धाम है। भारत का हर रास्ता अयोधा धाम आने को आतुर है। आज हर जिह्वा राम-राम जप रही है। पूरा राष्ट्र राम का नाम जप रही है। ऐसा लगता है, हम त्रेता युग में आ गये हैं। आज गांव-गांव और शहरों में संतोष का भाव है। भारत…
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गयी है। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो मानो उनका सपना पूरा हो गया है। उनका जीवन सुखद हो गया है। कइयों के नयन भी भीग गये। इसी क्रम में राम मंदिर आंदोलन में पहली पंक्ति में शामिल साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती भी भव्य राम मंदिर को अपनी आंखों के सामने देख अपने आंसू नहीं रोक पाई। दोनों गले लगकर खूब रोईं। समझा जा सकता है कि आज इनका भी वर्षों का सपना पूरा हुआ है। साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती ने…
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। रामलला अब विराजमान हो गये हैं। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो लगा की यह जीवन सुखद हो गया है। कइयों के नयन भीग गये। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर स्वर्ण और रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद सोने से बना है। आज 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो चुकी है है। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अयोध्याधाम में प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने से पहले भावुक हो गए। उन्होंने एक्स हैंडल पर इस पावन अवसर पर भाव प्रकट किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ”अयोध्याधाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम।” उधर, इस समय भगवान श्रीराम के गर्भ गृह में विराजने के अवसर पर नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है।
नई दिल्ली। आज दोपहर सदियों का इंतजार खत्म होगा। अपने धाम में प्रभु श्रीरामलला ठाट-बाट से विराज जाएंगे। चहुंओर खुशियों के आंसू बरस रहे हैं। अयोध्याधाम सज-धजकर पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से पहले 11 दिन तक कठोर तप किया। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने अपने पोर्टल पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर 11 दिन की इस तपस्या पर ”शब्द चित्र” जारी किया है। पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी को नासिक के काला राम मंदिर से…
अयोध्याधाम। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्याधाम और भक्तों का वर्षों से देखा जा रहा स्वप्न आज (सोमवार) पूरा हो जाएगा। अयोध्याधाम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सज-धजकर पूरी तरह तैयार है। नवनिर्मित बहुप्रतीक्षित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिव्य और भव्य अनुष्ठान को शुरू होने में अब कुछ घंटे का समय शेष है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधि-विधान से होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे। नवनिर्मित श्रीराम मंदिर को मंगलवार को आम जनता के दर्शानार्थ खोल दिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12ः20 बजे शुरू होगा। इसके पूर्ण होने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजन…
नई दिल्ली। अयोध्याधाम में आज होने वाले श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में की गई है। झंडेवालान मंदिर, बिरला मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, गौरी शंकर मंदिर समेत अन्य पूजास्थलों पर इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसार, इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा झंडेवालान मंदिर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिरला मंदिर, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव हौज खास के जगन्नाथ मंदिर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह नेहरू प्लेस मार्केट, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मयूर विहार के घंडोली, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ पहाड़गंज…
नई दिल्ली। अयोध्याधाम में श्रीरामलला के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय राजधानी के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भाजपा ने यह संक्षिप्त सचित्र विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अयोध्याधाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नई दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर में पूर्वाह्न 11ः30 बजे दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर नड्डा अयोध्याधाम से होने वाले लाइव प्रसारण को श्रद्धालुओं के साथ देखेंगे।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से कहा है कि राज्य में किसी जगह श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े किसी समारोह की इजाजत देने से सिर्फ इस आधार पर इनकार न किया जाए कि वहां नजदीक में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहे हैं। सुप्रीम ने यह निर्देश तमिलनाडु सरकार पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण पर रोक लगाने का आरोप लगाने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान दिया। तमिलनाडु के एक भाजपा कार्यकर्ता ने यह याचिका दायर की थी। तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि बैन का कोई आदेश राज्य सरकार की…
भाजपा के नवनियुक्त मीडिया एवं प्रवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक रांची। प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त मीडिया एवं प्रवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक रविवार को कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी का प्रवक्ता पार्टी का प्रतिबिंब होता है। यह आइना भी होता है, जिसमें पार्टी का चेहरा दिखता है। उन्होंने कहा कि ऐसी जिम्मेवारी है, जिसके माध्यम से पार्टी की उपलब्धियां और विपक्ष की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर तबके की सेवा हुई है। जनता इसे…
