Author: SUNIL SINGH

जैसलमेर । जैसलमेर जिले के रामगढ़ गांव में आकाशवाणी एफएम के 20 किलोवॉट ट्रांसमीटर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया। शुक्रवार सायं 297.67 करोड़ रुपये की लागत के रामगढ सहित बारह राज्यों में छब्बीस एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। इससे सरहदी जैसलमेर जिले के सीमावर्ती लोगों को एफएम रेडियो की सुविधा मिल पाएगी। जैसलमेर शहर में आकाशवाणी एफएम का दस किलोवाट का ट्रांसमीटर लगा हुआ है। जिससे शहर के श्रोता लाभान्वित हो रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में एफएम रेडियो की मांग अब रामगढ़ में बीस किलोवाट ट्रांसमीटर के उद्घाटन से पूरी हो सकेगी। इंस्टालेशन कार्य पूरा होने के…

Read More

– जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री सागर। मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार को) पहली बार सागर आएंगे। वे यहां जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ सागर संभाग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दोपहर 12.30 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन हैलीपेड पर आगमन होगा। जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उनकी आगवानी करेंगे। हैलीपेड के बाहर मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंटकर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल (20-21 जनवरी) तमिलनाडु में रहेंगे। प्रधानमंत्री इस अवधि में विभिन्न महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन करेंगे। इनमें धनुषकोटि में स्थित कोदंड रामस्वामी मंदिर, तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री इस मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे। इस मंदिर में भगवान विष्णु का लेटे हुए रूप श्री रंगनाथस्वामी है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

रांची । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों का दल आज दोपहर 12:00 बजे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचेंगा। इस दल में संभवत: दिल्ली के भी कुछ अधिकारी होंगे। इस दौरान टकराव होने की आशंका है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि ईडी की कार्रवाई पर संगठन की नजर है। सभी आदिवासी संगठन एकजुट हैं। संगठन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। ईडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री सोरेन से उनकी और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों पर पूछताछ करनी है। टकराव की आशंका के मद्देनजर ईडी ऑफिस से…

Read More

रायपुर । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया । उपराष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर भी आएंगे। वे विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम शामिल होंगे। विधानसभा में आज दोपहर प्रबोधन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम बिरला होंगें। उपराष्ट्रपति धनखड़ राजभवन से दोपहर 3ः30 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। वो नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करेंगे। शाम 5.20 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर शाम 5ः45 बजे एयरपोर्ट…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा बार-बार समन भेजने के खिलाफ झारखंड के कई आदिवासी संगठन शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के नेतृत्व में मोरहाबादी में प्रदर्शनकारी जुटे। इसके बाद सभी ने पारंपरिक ढोल-नगाड़े के साथ राजभवन की ओर कूच किया और वहां धरना दिया। आदिवासी संगठनों में मुख्यमंत्री को इडी द्वारा लगातार समन भेजे जाने से नाराजगी है। उन्होंने इडी पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जानबूझ कर राज्य सरकार को परेशान किया जा रहा है। जो सरकार…

Read More

रांची। आयकर रिटर्न नहीं भरने से जुड़े एक मामले में आरोपी सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा की अग्रिम जमानत पर कॉमर्शियल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमसी झा की अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में गीता कोड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली। प्रार्थी की ओर से हाइकोर्ट के अधिवक्ता जयशंकर तिवारी ने पैरवी की। आयकर विभाग की ओर से आर्थिक अपराध के तहत गीता कोड़ा के खिलाफ 2009-10 में आयकर रिटर्न नहीं भरने को लेकर और उसकी सही जानकारी नहीं देने के आरोप में 4 जनवरी 2012 में अदालत में केस दर्ज किया गया है। इसी…

Read More

रांची। अयोध्या में 22 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के आशुतोष द्विवेदी का गाना ‘अवध में राम आए हैं’ लॉन्च हुआ। झारखंड के पहले सीएम सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गाने के पोस्टर का अनावरण यूट्यूब पर अपलोड करके किया। इस अवसर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश पांडेय, सिंधु बाला, गीत के प्रोड्यूसर ए के दिवाकर, संगीतकार हर्ष उपाध्याय, गीतकार…

Read More

रांची: साहिबगंज जिला स्थित नींबू पहाड़ पर हुए अवैध खनन मामले में बिना राज्य सरकार की सहमति और बगैर हाईकोर्ट के आदेश के सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को हुई। मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार की कोर्ट ने नींबू पहाड़ पर अवैध खनन को लेकर सीबीआई द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाते हुए सीबीआई को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 9 फरवरी को होगी। दरअसल, विजय हासदा ने पूर्व में पंकज मिश्रा एवं…

Read More

रांची । केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में आदिवासी संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक आक्रोश मार्च निकाला। ईडी के मुख्यमंत्री को समन भेजने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग एकजुट हुए हैं। सभी सरना झंडा और तख्तियां लिए हुए थे। तख्तियां में लिखा था कि आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो, केंद्र सरकार होश में आओ। मौके पर केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुम बढे चलो हम तुम्हारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान किया…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम) के 10 से 15 फरवरी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में दाखिल हनुमंत कथा आयोजन समिति की रिट याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में जस्टिस आनंदा सेन की कोर्ट ने याचिकाकर्ता के उस हस्तक्षेप याचिका (आईए) को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने 10 दिसंबर के पलामू उपायुक्त के आदेश को चुनौती दी है। इसी आदेश में उपायुक्त पलामू ने तीन जनवरी को हनुमंत कथा आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के संबंध में दिए गए वृहत एक्शन प्लान को 10 जनवरी को रद्द कर दिया था।…

Read More