Author: SUNIL SINGH

रांची। झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं अन्य सांगठनिक कार्यक्रम को लेकर बिहार के दौरे पर है। श्री प्रकाश 3 जनवरी 2024 से लेकर 9 जनवरी 2024 तक बिहार राज्य के सिवान एवं सीतामढ़ी जिले के दौरे पर है। श्री प्रकाश दोनों ही जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर लगातार दोनों जिलों के पार्टी के कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिल रहे है और उन्हें अन्य लोगों से भी केंद्र सरकार की पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना,पीएम आयुष्मान भारत योजना,…

Read More

रायपुर। कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दुख जताया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की निर्मम हत्या की गई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।आपकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना करता हूं। विश्वास दिलाता…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में दोषियों की समय से पहले रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया। जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि गुजरात सरकार को नहीं, बल्कि महाराष्ट्र सरकार को रिहाई के बारे में फैसला लेने का अधिकार है। अपराध भले ही गुजरात में हुआ हो, लेकिन महाराष्ट्र में ट्रायल चलने के कारण फैसला लेने का अधिकार गुजरात सरकार के पास नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर 2023 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम छूट की नीति…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने मालदीव के मंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अशोभनीय टिप्पणियों पर सख्त नाराजगी जताई। उल्लेखनीय है कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद यह टिप्पणी वायरल हो गई। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद…

Read More

रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी इलाके में पलामू की रहने वाली श्रुति श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रुति श्रीवास्तव पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जाता है कि युवती दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवती सुखदेव नगर के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 में नारायण प्रसाद के यहां मकान लेकर किराए पर रह रही थी। सोमवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल अब तक इस आत्महत्या की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…

Read More

बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है । घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई, जब मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुंचा। मंदिर से दान पेटी भी गायब है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी सदर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना को अंजाम देने वाले…

Read More

बेगूसराय । केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अभी तक विपक्ष और कांग्रेस राम को काल्पनिक कहते रहे लेकिन अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ 15 जनवरी को रामलला का दर्शन करने के लिए जाने की बात कह रहे हैं। बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि आखिर कांग्रेस वहां जाने की बात कैसे सूझ गई। यदि सद्बुद्धि आती है तो मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी को सद्बुद्धि आए लेकिन यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, यह तुष्टीकरण ही…

Read More

धनबाद । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को दावा किया कि राज्यसभा सीट और 200 करोड़ में गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफे की डील हुई है। धनबाद में सर्किट हाउस पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड आने की खबर है लेकिन अब तक इसकी सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद मीडिया को उनके आगमन की जानकारी दी जाएगी। गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरफराज अहमद के इस्तीफा के लिए 200 करोड़ में हेमंत सोरेन से डील हुई है।…

Read More

– जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं गयीं गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी दशा में न छोड़े। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या…

Read More

अयोध्या । अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर रामलला का भव्य दिव्य मंदिर उत्तरोत्तर शिखर की ओर अग्रसर है। राम मंदिर आन्दोलन में जिन हुतात्माओं ने अपना बलिदान दिया, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण देशभर में दिया जा रहा है। राम मंदिर आन्दोलन के दौरान 1990 की कारसेवा के बलिदानी स्व0 राम अचल गुप्ता के परिजनों को अभी तक 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण नहीं मिला है। बलिदानी कारसेवक के परिजन प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण की आस लगाये बैठे हैं। राम अचल…

Read More

सीहोर/भोपाल । राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमारी टीम है। हम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों और आम नागरिकों के कल्याण के लिये कार्य करेंगे। मंत्री वर्मा शनिवार को मंत्रालय में विभागीय कार्य प्रारंभ करने बाद अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंत्रालय में भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैंने आज भ्रष्टाचार के प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति देकर कार्य शुरू किया…

Read More