Author: SUNIL SINGH

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात गीतकार, कवि और मूर्धन्य साहित्यकार काशी निवासी पंडित हरिराम द्विवेदी ‘हरि भैया’ के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया है। आज (मंगलवार) वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर शोक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा, ” हिंदी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार और काशी के निवासी पंडित हरिराम द्विवेदी जी के निधन से दुखी हूं। अंगनइया और जीवनदायिनी गंगा जैसे कविता संग्रह और अपनी विभिन्न रचनाओं के साथ, वे हमेशा हमारे जीवन में उपस्थित रहेंगे। उन्हें श्रीचरणों में स्थान…

Read More

चेन्नई । केरल सरकार ने तमिल पार्श्वगायक पीके वीरमणि दासन को इस साल का हरिवरासनम पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया है। उन्हें यह पुरस्कार 15 जनवरी को सुबह आठ बजे केरल के सबरीमाला सन्निधानम सभागार में देवस्वओम मंत्री के राधाकृष्णन प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में वीरमणि दासन को एक लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वीरमणि दासन ने लगभग 6,000 भगवान अय्यप्पा के भक्ति गीत गाए हैं। केरल सरकार ने 2012 में हरिवरासनम पुरस्कार की शुरुआत की। यह पुरस्कार केरल सरकार और त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड संयुक्त रूप से प्रदान करते हैं।

Read More

रांची । नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची की ओर से मध्य प्रदेश (एमपी) ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम 2024 के लिए ऑनलाइन कोर्स शुरू किया जाएगा। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार इसमें विशेषज्ञ परीक्षा को तैयारी के लिए विभिन्न विषयों के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही मॉक टेस्ट भी होंगे। इसमें अभ्यर्थी अपने तैयारी का आकलन भी कर सकेंगे। यह कोर्स 24 जनवरी से 24 मार्च 2024 तक चलेगा। इसके लिए 23 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। क्लास शनिवार और रविवार को आयोजित किए जाएंगे।

Read More

पाकुड़ । मालदा से बेंगलुरू जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा। 14 जनवरी से यह ट्रेन यहां रुकेगी। इस मौके आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहिब पाटिल दानवे भी शामिल होंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय पदाधिकारी दिलीप कुमार चौहान एवं विश्वजीत मंडल ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान रेल राज्यमंत्री के अलावा कई रेल एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के लिए मंच, सुरक्षा को लेकर मुआयना किया गया एवं स्थानीय रेल अधिकारियो को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पाकुड़ में रेल…

Read More

रांची: बरियातु सीताराम मंदिर में असमाजित तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के बाद झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने प्रशासन से अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार की अपील की है। उन्होनें सीएम को इसको लेकर पत्र भी लिखा है। सीएम को पत्र लिख सीसीटीवी इंस्टॉल कराने का किया अनुरोध सीएम को लिखे पत्र में राकेश सिन्हा ने लिखा हैं कि राज्य में कुछ घटित घटनाओं से यह प्रतीत हो रहा हे कि असमाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने का एक राजनीतिक षणयंत्र रचा जा रहा है।…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर में कुछ लोगों ने स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट नामक संस्था के मिलते-जुलते नाम से दूसरा ट्रस्ट बनाकर फर्जी तरीके से केंद्र सरकार से 42 लाख का अनुदान ले लिया। गबन का यह मामला 20 साल पुराना है, जिसकी जांच अब सीबीआई की एसीबी रांची ब्रांच करेगी। इस मामले में सीबीआई ने कांड संख्या आरसी 0242024र0002 दर्ज की है। सीबीआई स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट जमशेदपुर, सरोज दास, रंजीत चौधरी, नकुल चंद्रा, कमल कांति, कमल दास, प्रकाश चंद्रा, असीम बॉस और अन्य लोगों की इस गबन में भूमिका की जांच करेगी। इंस्पेक्टर मुकुंद कुमार करण को इस केस का आईओ बनाया…

Read More

रांची। झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं अन्य सांगठनिक कार्यक्रम को लेकर बिहार के दौरे पर है। श्री प्रकाश 3 जनवरी 2024 से लेकर 9 जनवरी 2024 तक बिहार राज्य के सिवान एवं सीतामढ़ी जिले के दौरे पर है। श्री प्रकाश दोनों ही जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर लगातार दोनों जिलों के पार्टी के कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिल रहे है और उन्हें अन्य लोगों से भी केंद्र सरकार की पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना,पीएम आयुष्मान भारत योजना,…

Read More

रायपुर। कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दुख जताया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की निर्मम हत्या की गई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।आपकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना करता हूं। विश्वास दिलाता…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में दोषियों की समय से पहले रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया। जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि गुजरात सरकार को नहीं, बल्कि महाराष्ट्र सरकार को रिहाई के बारे में फैसला लेने का अधिकार है। अपराध भले ही गुजरात में हुआ हो, लेकिन महाराष्ट्र में ट्रायल चलने के कारण फैसला लेने का अधिकार गुजरात सरकार के पास नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर 2023 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम छूट की नीति…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने मालदीव के मंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अशोभनीय टिप्पणियों पर सख्त नाराजगी जताई। उल्लेखनीय है कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद यह टिप्पणी वायरल हो गई। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद…

Read More

रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी इलाके में पलामू की रहने वाली श्रुति श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रुति श्रीवास्तव पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जाता है कि युवती दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवती सुखदेव नगर के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 में नारायण प्रसाद के यहां मकान लेकर किराए पर रह रही थी। सोमवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल अब तक इस आत्महत्या की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…

Read More