Author: SUNIL SINGH

रांची । राजधानी के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के इंसलरी चौक के पास एक घर पर युवकों ने मंगलवार देर रात फायरिंग की। पुलिस इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि छह राउंड फायरिंग की गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। साथ ही तीन कार भी जब्त की है। डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बुधवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है ।

Read More

अमरोहा । उत्तर प्रदेश में जनपद अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए तसले में आग जलाकर एक परिवार कमरे में सो गया। अगले दिन परिवार के पांच लोगों की दम घुटने के कारण मौत हो गई और दो लोगों की हालत नाजुक है। गांव अल्लीपुर भूड़ उर्फ ढक्का मोड़ निवासी रहीसुद्दीन ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके परिवार में पत्नी हुस्नजहां, उसकी की बेटी सोनम, बड़ा बेटा जैद, छोटा बेटा माहिर हैं। धनौरा निवासी साढ़ू आस मोहम्मद ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी अपनी बेटी कशिश के…

Read More

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने असम के महान संगीतकार भूपेन उज़िर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज सोशल साइट एक्स पर लिखा कि असम के संगीत जगत में एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व भूपेन उजिर के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है। वे एक ऐसे संगीतकार थे, जिन्होंने अपने संगीत माध्यम से असम की सांस्कृतिक जगत में महान योगदान दिया। उन्होंने संगीत जगत की लंबे समय तक सेवा की। अपने संगीत से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने वाले भूपेन उज़िर का निधन हमारे सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं…

Read More

विहिप एवं भाजप के नेता विनय कटियार को भी मिला आमंत्रण अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अयोध्या से सांसद रहे डा. निर्मल खत्री को 22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रान्त (अवध प्रान्त) सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह ने डा. निर्मल खत्री के आवास जाकर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपकर आमंत्रित किया है। इसके अलावा गंगा सिंह ने पूर्व सांसद व बजरंग दल के प्रथम राष्ट्रीय संयोजक रहे विनय कटियार को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा…

Read More

नई दिल्ली )। देश में कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 605 नए मामले सामने आए हैं और इससे 04 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ 877 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3,643 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के ज्यादातर मामले केरल और कर्नाटक में सामने आ रहे हैं। इन्हीं दोनों राज्यों में पिछले 24 घंटे में 2-2 मरीजों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा माओवादी) से किसी समय जुड़े रहे पूर्व नक्सली नेल्सन भेंगरा की नक्सलियों ने गोली मार हत्या कर दी। बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे हथियारबंद नक्सली समठा गांव पहुंचे और नेल्सन भेंगरा को उसके घर से उठा ले गये। नक्सलियों ने नेल्सन की जमकर पिटाई के बाद गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस नेल्सन भेंगरा का शव बरामद करने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस व सीआरपीएफ के जवान सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर और छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं। कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में जलियांवाला बाग जैसी कई वीभत्स घटनाएं इतिहास के पन्नों में खोयी हुई हैं। सोरेन ने एक्स पर मंगलवार को कहा कि अमर वीर शहीदों और महान आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से यहां की मिट्टी सनी हुई है। ब्रिटिश शोषकों की ऐसी ही क्रूरता और अत्याचार का गवाह है डोंबारी बुरु, जहां कई लोगों ने अपना अमर बलिदान दिया था। डोंबारी बुरु हत्याकांड के अमर वीर शहीदों की शहादत को शत-शत नमन। झारखंड के वीर शहीद अमर रहें।

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अप्रूवल के बाद 17 प्रवक्ताओं को नियुक्त किया गया हैं. सभी प्रवक्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की पहली बैठक आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई. जिसमें संगठन और सरकार के जुड़े विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं को आम लोगो को अवगत करने के लिए पार्टी प्रवक्ताओं को मूल मंत्र दिया गयाइस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नए प्रवक्ताओं को जवाबदेही तय की गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी प्रभारी…

Read More

कटनी । भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में शानदार विजय को लेकर हमें किसी भी प्रकार की शंका नहीं थी। विधानसभा चुनाव का परिणाम कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास, देश व प्रदेश का विकास, सैकड़ों योजनाओं का लाभ लेने वाली जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल था। पार्टी कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश का हर बूथ जीतकर हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को कटनी जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात गीतकार, कवि और मूर्धन्य साहित्यकार काशी निवासी पंडित हरिराम द्विवेदी ‘हरि भैया’ के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया है। आज (मंगलवार) वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर शोक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा, ” हिंदी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार और काशी के निवासी पंडित हरिराम द्विवेदी जी के निधन से दुखी हूं। अंगनइया और जीवनदायिनी गंगा जैसे कविता संग्रह और अपनी विभिन्न रचनाओं के साथ, वे हमेशा हमारे जीवन में उपस्थित रहेंगे। उन्हें श्रीचरणों में स्थान…

Read More

चेन्नई । केरल सरकार ने तमिल पार्श्वगायक पीके वीरमणि दासन को इस साल का हरिवरासनम पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया है। उन्हें यह पुरस्कार 15 जनवरी को सुबह आठ बजे केरल के सबरीमाला सन्निधानम सभागार में देवस्वओम मंत्री के राधाकृष्णन प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में वीरमणि दासन को एक लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वीरमणि दासन ने लगभग 6,000 भगवान अय्यप्पा के भक्ति गीत गाए हैं। केरल सरकार ने 2012 में हरिवरासनम पुरस्कार की शुरुआत की। यह पुरस्कार केरल सरकार और त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड संयुक्त रूप से प्रदान करते हैं।

Read More