रांची । झारखंड हाइकोर्ट ने मनरेगा घोटाले में खूंटी की तत्कालीन डीसी पूजा सिंघल की भूमिका की जांच को लेकर दायर अरुण कुमार दुबे की जनहित याचिका पर बुधवार को झारखंड हाइकोर्ट में वर्चुअली सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में प्रार्थी अरुण कुमार दुबे और उसके अधिवक्ता राजीव कुमार के क्रेडेंशियल को सही नहीं मानते हुए दोनों को मामले से हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एमिकस क्यूरी की नियुक्ति करने का निर्देश देते हुए मामले को किसी सक्षम बेंच में भेजने का…
Author: SUNIL SINGH
जवानों में बढ़ती आत्महत्या का जिम्मेवार कौन रांची। राज्य में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते तीन वर्षों में राज्य के विभिन्न इलाकों में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कुल 18 जवानों ने खुद को गोली मारकर या फंदे से लटक कर जान दे दी है। जवानों की आत्महत्या के पीछे घरेलू समस्या, बीमारी, वित्तीय समस्या और मानसिक तनाव की बातें सामने आयी हैं। अब तक की प्रमुख घटनाएं- 27 दिसंबर को रांची के खलारी थाना क्षेत्र के एनके एरिया स्थित सीआइएसएफ कैंप में एक जवान बीएन वर्मा ने…
रांची। माओवादी सबजोनल कमांडर अघनु गोंझू से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) पूछताछ कर रही है। एनआइए की रांची शाखा ने अघनु गोंझू को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। लातेहार पुलिस ने इस साल 28 अक्टूबर को अघनु गोंझू को गिरफ्तार किया था। उस पर आठ लाख का इनाम घोषित था। झारखंड सरकार ने पांच लाख और एनआइए ने उस पर तीन लाख का इनाम घोषित कर रखा था। अघनु गंझू के खिलाफ 15 थानों में 78 केस दर्ज लातेहार के एसपी ने बताया कि अघनु गोंझू पर लातेहार, गुमला, लोहरदगा और रांची जिलों के 15…
मुख्यमत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। झारखंड उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्थर खनन का पट्टा मिलने के खिलाफ दायर जनहित याचिका को आज यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह सुनवाई योग्य नहीं है। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सीएम के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया। इस जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा। इस संबंध में हाईकोर्ट के अधिवक्ता और सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील महतो ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल…
नई दिल्ली । कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। यह 14 राज्यों से गुजरती हुई करीब 6200 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानशाही का मुद्दा उठा चुके हैं। ‘भारत…
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार को देवबंद के एक मदरसे में छापा मारकर एक छात्र को हिरासत में लिया है। इसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ दिन पहले ‘दूसरा पुलवामा’ की धमकी दी थी। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया आरोपित तल्हा मजहर मूलरूप से झारखंड के जमशेदपुर सराय कालेखां का रहने वाला है। वह यहां मजहबी तालीम हासिल कर रहा था। उसने एक्स पर लिखा था, ‘बहुत जल्द इंशाल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा। स्थानीय पुलिस ने तल्हा मजहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल…
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है। मंगलवार को जारी भाजपा अध्यक्ष का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह फैसला मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक बैठक के बाद लिया गया। इस कोर समिति की बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करते हैं और…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12ः30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। भाजपा ने इस संबंध में अपने एक्स हैंडल पर सचित्र संक्षिप्त विवरण साझा किया है। इस विवरण के अलावा भाजपा ने एक्स हैंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बारे में सूचना साझा की है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में नड्डा दिल्ली कैंट के वेस्ट मेहराम नगर से शामिल होंगे।
बोकारो । झारखंड के बोकारो जिला में नक्सलियों ने मंगलवार रात पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी। चतरोचटी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा है कि सुबह इस घटना की सूचना मिली। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह हत्याकांड चतरोचटी थाना क्षेत्र में चुटे पंचायत के अमन पहाड़ के तलहटी पर बसे दंडरा गांव में हुआ है। नक्सलियों ने सुखराम मांझी (45) की हत्या कर दी। दंडरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। नक्सली उसके घर के पास शव फेंक गए हैं। सुखराम मांझी पूर्व वार्ड सदस्य था। वह…
गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार के घोड़थंबा ओपी पुलिस क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बोलरो से 40 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। साथ ही बोलेरो में मौजूद युवक को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में घोड़थंबा ओपी पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। एसपी दीपक कुमार शर्मा का कहना है कि ऐसी सूचना मिली है। इसके बाद संबंधित थाने ने आयकर विभाग को सूचना दी है। पुलिस ने नोटों की गिनती पूरी कर ली है। सभी गड्डियों में पांच-पांच सौ रुपये…
रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की ओर से सीबीआइ कोर्ट द्वारा सुनायी गयी सजा के खिलाफ दायर क्रिमिनल अपील की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में 10 जनवरी को होगी। मामले में अपीलकर्ता की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गयी थी। हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में मामले में रांची की सीबीआइ की विशेष अदालत से लोअर कोर्ट रिकॉर्ड (एलसीआर) आ चुका है। दरअसल, सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने 28 मार्च 2022 को बंधु तिर्की को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनायी थी।…
