Author: SUNIL SINGH

नई दिल्ली । तेलंगाना के नये मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 01 बजे रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। रेड्डी निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने 64 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया है।

Read More

नई दिल्ली । राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, जितेन्द्र सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद मौजूद रहे। इस बैठक में तीनों राज्यों में ऐतिहासिक जीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। सांसदों ने उन्हें जीत की बधाई दी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला…

Read More

सुखदेव सिंह श्रीकृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान के महानिदेशक बनाये गये रांची। राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक उलटफेर करते हुए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को श्रीकृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान का महानिदेशक बनाया है। उनकी जगह पर अब एल ख्यांग्ते को मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है। श्री ख्यांग्ते श्रीकृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर पदस्थापित थे। इसके साथ ही उनके पास वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार था।

Read More

कई और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी रांची। रांची जिला प्रशासन ने वैसे आर्म्स लाइसेंस धारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिन पर हाल के दिनों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर पिछले करीब 18 महीने में 100 से ज्यादा लोगों के हथियार के लाइसेंस रद्द किये गये हैं। इनमें वैसे लोगों का नाम भी शामिल है, जिनका लाइसेंस उम्र ज्यादा होने के कारण रद्द किया गया है। कई लोगों ने अपनी स्वेच्छा से भी आर्म्स के लाइसेंस को सरेंडर किया है। वहीं जिला प्रशासन कई…

Read More

रांची। शराब घोटाले के जरिये मनी लांड्रिंग करने के आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की जमानत अर्जी पर रांची प्रिवेंशन आॅफ मनी लांड्रिंग एक्ट की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गयी है। दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत अब अपना फैसला सुनायेगी। योगेंद्र तिवारी की ओर से हाइकोर्ट के अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की। इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उन पर शराब घोटाला के जरिये अवैध कमाई करने और मनी लांड्रिंग का आरोप है। इस मामले…

Read More

जमीन पर पटक कर दो पुलिसकर्मी पकड़े रहे हाथ, तलवे पर मुंशी बरसाता रहा लाठी रांची। बरियातू थाना में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। चोरी के आरोप में पकड़े गये एक युवक की कथित तौर पर थानेदार सुरेश कुमार मंडल के कहने पर मुंशी ने 6 घंटे तक पिटाई की। भरमटोली से पकड़े गये रोहित मुंडा को मुंशी मुनी चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने पीटा। पुलिसकर्मी उसके तलवे पर बेरहमी से लगातार लाठियां बरसाते रहें। युवक लगातार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक…

Read More

मुख्यमंत्री पहुंचे कोडरमा, सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो विपक्ष पर साधा निशाना कोडरमा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोडरमा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार का तीसरा चरण का कार्यक्रम चल रहा है। शिविरों के माध्यम से गांव और दूर दराज के इलाकों में किस तरह की समस्या है, इसका पता चलता है। पदाधिकारी और कर्मचारियों के माध्यम से इसका पता नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि पहले शिविर में 35 लाख और…

Read More

विधानसभा चुनाव में हुई अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई दिया रांची। रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंचे सांसद ने पहले ही दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर, उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली प्रचंड जीत के लिए उन्हें बधाई दिया और कुशल मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया। सांसद श्री सेठ ने इस मुलाकात के क्रम में अपने प्रभार के छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला में तीन विधानसभा क्षेत्र के विषय में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को…

Read More

रांची : बीते रविवार को रिम्स से फरार हुआ कुख्यात चेन स्नैचर्स शाकिब उर्फ देवा आखिरकार दो दिन बाद पुंदाग ओपी इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और अरगोड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिमेश शान्तिकारी ने मंगलवार की सुबह पुंदाग इलाके से एक घर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस को चकमा देने के लिए वह वहां अपना नाम बदलकर पत्नी के साथ रहने पहुँचा था लेकिन इसी दौरान गुप्त सूचना पर…

Read More

रांची। इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित अन्य आरोपित कोर्ट में सशरीर पेश हुए। आरोपितों में मनोज पुनमिया, अनिल आदिनाथ वास्तावड़े, विनोद सिन्हा शामिल थे। सुनवाई के दौरान अन्य आरोपितों की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मधु कोड़ा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने उनके खिलाफ ट्रायल पर रोक का आदेश दिया है। इसलिए अन्य आरोपितों के मामले भी फिलहाल स्थगित किये जायें। आरोपितों का आग्रह सुनने के बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 जनवरी की…

Read More

गुमला। गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना स्थित बनइडेगा पाटाटांडर ग्राम निवासी अमृत एक्का ने अपनी 65 वर्षीय वृद्ध दादी जुलियानी एक्का को लाठी से पीटकर मार डाला और फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि बीती रात्रि में अमृत एक्का नशे से धुत्त होकर अपने घर पहुंचा और अपने पिता से उलझ पड़ा और लड़ाई झगड़ा करने लगा। यह देख उसकी दादी 65 वर्षीय वृद्ध महिला जूलियानी एक्का बीच बचाव करने पहुंच गयी। जिस पर अमृत एक्का और भड़क गया और नशे की हालत में अपनी ही दादी को लाठी – डंडे से वार कर और पीट-पीटकर मार डाला। बाद…

Read More