Author: SUNIL SINGH

आइजोल । मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए आज जारी मतगणना के दौरान दोपहर तक जारी परिमामों एवं रुझानों में ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझान एवं परिणामों में क्षेत्रीय पार्टी जेडपीएम ने 24 सीटों पर जीत हासिल कर लिया है। वहीं, 03 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, एमएनएफ 7 सीट पर जीत एवं 3 पर आगे, भाजपा 2 सीटों पर जीत, कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। कुल 40 सीटों में से 07 के लिए गिनती जारी। इस बार के…

Read More

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्यसभा में हरित क्रांति के जनक प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद सत्र के पहले दिन राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा,”उनके योगदान से भारत को सूखाग्रस्त, खाद्य आयातक देश से उठ कर खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर घोषित होने में मदद मिली।” उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत की हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम.एस. स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में इस साल 28 सितंबर को चेन्नई में निधन हो गया। स्वामीनाथन भारत में कृषि क्षेत्र में 1960 के…

Read More

बेगूसराय । केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बीमार बताए जा रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने जीतन राम मांझी के इस मांग का समर्थन किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं हैं। बल्कि वह पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जीतन राम मांझी की चिंता जायज है। हमें भी इसकी चिंता है, इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए। लोग भी तो जानें कि उन्हें क्या हुआ है।…

Read More

कहा, जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है, यह विकास के राजनीति की जीत है रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित केंद्रीय एवं प्रदेशों के नेतृत्व को बधाई देते हुए चुनाव परिणामों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं तेलंगाना की जनता का आभार प्रकट किया। कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिला स्पष्ट और मजबूत जनादेश ने भारत की राजनीति को नयी दिशा दी है। श्री मरांडी ने कहा कि यह भाजपा के नेता, नीति और नीयत की जीत है। विश्व…

Read More

अलवर । अलवर जिले की 11 विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ गए। 11 में से 6 पर कांग्रेस और 5 पर भाजपा विजय हुई है। 25 नवंबर को चुनाव के बाद आज मतगणना हुई है। आज मतगणना पर सबको नजर टिकी हुई थी। सुबह से ही मतगणना स्थल आर्ट्स कॉलेज के बाहर समर्थकों का भारी जमावड़ा रहा लेकिन पुलिस और प्रशासन के बंदोबस्त के कारण आगे नहीं आ पाए। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कॉलेज के चारो ओर बेरिकेटिंग की गई। पुलिस के अधिकारी और जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। वही मतगणना स्थल पर जांच के…

Read More

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार है। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की जीत बताई है। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की जीत है। उनके मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की जीत है। यह जीत केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रणनीति व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है। अपने सरकारी…

Read More

गाजियाबाद । देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार में प्रचंड बहुमत के साथ तीन राज्यों मध्य प्रदेश राजस्थान झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय होने तथा चौथे राज्य तेलंगाना में भी अपनी बढ़त होने पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर नेहरु नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर सभी को भाजपा की जीत की बधाई दी। इसके पश्चात् सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली मुख्यालय देश के पीएम नरेन्द्र मोदी को सीधे बधाई देने निकल पड़े।…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों की मतगणना में निर्णायक बढ़त पर इन राज्यों की जनता विशेषकर महिलाओं और युवाओं का आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जन कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। वहीं तेलंगाना की जनता को भी उन्होंने भाजपा का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स कर कहा, जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन…

Read More

पाकुड़। गत 29 एवं 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर 2023 को मंडल कार्यालय हावड़ा के अति विशिष्ट कक्षा में हुई तीन दिवसीय बैठक में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष अखिलेश चौबे एवं शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने भाग लिया तथा रेल कर्मचारियों के समस्याओं को रेल प्रशासन के समक्ष रखा। शाखा सचिव संजय ओझा ने बताया कि इस बैठक के माध्यम से पाकुड़ में रेलवे डॉक्टर की उपलब्धता को सप्ताह में 6 दिन सुनिश्चित कर लिया गया । साथ ही परिचालन विभाग में कार्यरत गेटमैन के लिए गेट अलाउंस, कोटाल पोखर ऑपरेटिंग गेट में काम करने…

Read More

मनातू  अफीम उन्मूलन अभियान के तहत मनातू पुलिस ने पोस्ता खेती को नष्ट किया। अभियान का नेतृत्व SI जितेंद्र मिश्रा कर रहे थे। इस दौरान पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के सिलदाग गांव और जंगल क्षेत्र में लगे पोस्ता खेती को नष्ट किया गया। करीब 9 एकड़ भूमि में पोस्ता की खेती की गई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा यह अभियान चलाया गया। अभियान में ट्रैक्टर लगाया गया था। ट्रैक्टर से पोस्ता लगे खेती की जोताई कर उसे नष्ट कर दिया गया। अभियान की भनक लग जाने के कारण पोस्ता खेती करने…

Read More

दुमका  कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अगुवाई में भारतरत्न भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई, ये कांग्रेस के धरोहर थे। 1950 से लेकर 1962 तक इन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की थी। आजादी के पूर्व भी इनका योगदान देशवासी भूल नहीं पाएंगे। ये कानून के विद्वान थे। नमक सत्याग्रह आंदोलन में गांधी जी के साथ इनकी भूमिका अविस्मरणीय है। महाराष्ट्र और बिहार के ये बड़े नेताओं में शुमार थे।1947 में इन्होंने भारत के खाद्य और कृषि मंत्री…

Read More