Author: SUNIL SINGH

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साहिबगंज एसपी नौशाद आलम को तीसरा समन भेज कर पूछताछ के लिए छह दिसंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है. इससे पहले 28 नवंबर को उनसे पहले चरण की पूछताछ हो चुकी है. लेकिन उस दौरान उन्होंने असहयोगात्मक रवैया अपनाया था. साहिबगंज एसपी पर ईडी के गवाह विजय हांसदा को भड़काने की साजिश में शामिल रहने और उसकी दिल्ली यात्रा की व्यवस्था करने का आरोप है. गौरतलब है कि विजय हांसदा के गवाही से मुकरने और सीबीआई जांच से संबंधित याचिका लेने के बाद ईडी उस पर नजर रख रहा था.

Read More

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक (झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और ऐसे स्थानीय व्यक्तियों को परिणामी सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों का विस्तार करने के लिए विधेयक -2022) को लौटा दिया है। विधानसभा को इस पर ​पु​नर्विचार करने को कहा है। राजभवन ने

Read More

जिंदगी जीत, घर पहुंचे,-हवाई अड्डे पर किया गया स्वागत उत्तराखंड टनल हादसे में सुरक्षित निकाले गये झारखंड के सभी 15 मजदूर शुक्रवार शाम को रांची लौट आये। मजदूरों के साथ 12 परिजन भी शामिल थे, जो हादसे के बाद उत्तरखंड गये हुए थे। झारखंड लौटे मजदूर हवाई अड्डे से सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। उनसे बातचीत की। उनका हाल जाना। उन्हें बधाई दी। मजदूरों ने उनके साथ 17 दिनों तक टनल में फंसे होने का अनुभव साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की तरफ से हर तरह की मदद पहुंचाने के…

Read More

लातेहार की तुबैद कोयला खदान: डीवीसी ने ग्रामीणों को धूल फांकने पर मजबूर कर दिया है, फसल भी नष्ट दुनिया भर में कोयला और दूसरे खनिजों के खनन के दौरान होनेवाले प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं, लेकिन झारखंड की हालत एकदम उलट है। यहां की खनिज संपदा अब यहां के लोगों के लिए अभिशाप बनने लगी है। असुरक्षित खनन के कारण होनेवाला प्रदूषण और खनन कंपनियों द्वारा आसपास के इलाकों की लगातार अनदेखी ने स्थिति को भयावह बना दिया है। यूरेनियम की खदान के कारण हुए नुकसान के बारे में दुनिया जान चुकी है,…

Read More

झामुमो ने विधानसभा के नतीजों पर किया बड़ा दावा रांची। झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा का जो चुनाव हुआ है, वहां से भाजपा को एग्जिट का रास्ता दिखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने दूसरे राज्यों के कार्यकर्ताओं से बातचीत की, उस बातचीत से यही बात छन कर आ रही है कि सभी पांच राज्यों में भाजापा की सरकार नहीं बनाने का निर्णय ले लिया गया है। पांच राज्यों ने कहा है कि एग्जिट बीजेपी। मिजोरम का स्पष्ट संकेत है कि देश के उत्तर-पूर्व जो राज्य हैं,…

Read More

उरीमारी कार्यकारी अध्यक्ष कोल इंडिया सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर राम को आॅल इंडिया एससी/ एसटी / बीसी/ क्लासेस / इंप्लाईज कोआॅर्डिनेशन काउंसिल के कोल इंडिया अध्यक्ष बनायें जाने पर सीसीएल बरका सयाल श्रेत्र के पदाधिकारियों और मजदूर कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। वहीं कर्मचारियों ने आॅल इंडिया एससी/ एसटी/ बीसी/क्लासेस/ इंप्लाईज को-आॅर्डिनेशन बरका सयाल क्षेत्रीय कार्यालय में एकत्रित होकर बृजकिशोर राम को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। मौके पर काउंसिल के बरका सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष शशि कुमार दुसाध, बिरसा परियोजना सचिव विजय प्रसाद, जीएम यूनिट…

Read More

खलारी। सामुदायिक भवन उमरेड क्षेत्र डब्लू सी एल मे ऑल इंडिया एससी एसटी बीसी एम्प्लॉईज को ऑर्डिनेशन कौंसिल नेशनल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे कौंसिल कोल इंडिया लिमिटेड की सर्व साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई, जिसमे सर्वसम्मति से कौंसिल कोल इण्डिया लिमिटेड के संरक्षक गोरेलाल पासवान, अध्यक्ष बृज किशोर राम, महासचिव पद के लिए माननीय नन्द किशोर मंडलिक, कोषाध्यक्ष पद के लिए बाबा पूसाम को निर्वाचित किया गया ।सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कौंसिल सीसीएल उपाधक्ष इकबाल हुसैन, पिपरवार सचिव रतन लाल,रामचंद्र उरांव,रामेश्वर भोगता,एसडी राम,रोशन गुप्ता,चंदन कुमार,गणेश भुइया, की ओर से सभी को बधाई दी गई और केंद्रीय कमिटी…

Read More

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 6 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचेंगे। वे शाम में सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित झामुमो की कोल्हान प्रमंडलीय स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में केंद्रीय कमेटी के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम की जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी के सदस्य और पार्टी के सभी विधायक व नेतागण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सभी के साथ संवाद करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल सिदगोड़ा टाउन हॉल का दौरा किया। इस संबंध में झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री…

Read More

बीएसएफ के जवानो पर देश को गर्व है- गृह मंत्री हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल ने 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल मेरु कैंप हजारीबाग में परेड का आयोजन किया। इस अवसर पर सीमा प्रहरियों ने राष्ट्र और इसके आदर्श वाक्य “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। झारखंड के हजारीबाग में पहली बार उत्साह और उल्लास के समृद्ध पारंपरिक माहौल में बीएसएफ स्थापना दिवस परेड का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। परेड के दौरान, सीमा सुरक्षा बल…

Read More

आदित्यपुर। सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हथियाडीह में जमुना आॅटो को प्रशासन ने छठे दिन फिर से कब्जा दिला दिया। गुरुवार सुबह से ही ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच एसडीएम पारुल सिंह, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह, सीओ गिरेन्द्र टूटी के साथ आदित्यपुर,गम्हरिया व कांड्रा थाना प्रभारी ने मोर्चा संभालते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच जमुना आॅटो के जमीन की घेराबंदी शुरू कराई। इधर प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए बाहरी लोग मौके से भाग खड़े हुए। बीते दिनो बिरसा सेना, जेबीकेएसएस और भाजपा नेता ने कंपनी का पुरजोर विरोध करते हुए काम बंद करा दिया था। सभी ने सरकार…

Read More

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि अपराधी या दोषी को समय से उचित दण्ड मिले। इसके लिए आप संकल्प एवं निष्ठा से कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि आप अपराध से पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए पूरी लगन एवं तत्परता से कार्य कर अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने कहा कि बेगुनाह, अपराध से पीड़ित महिला, बच्चियों, बेटी, गरीब या असहाय को समय से न्याय मिले, इस हेतु आप समर्पण भाव से कार्य करें। इनसे जुड़े…

Read More