जमशेदपुर पुलिस ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी की घर डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोनारी थाना क्षेत्र के जुबली पार्क के पास घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे. पुलिस वर्दी में हथियार के साथ घटना को अंजाम देने से पूर्व रांची के तीन अपराधी समेत आधा दर्जन अपराधी को पुलिस दबोच लिया. आरोपी के पास से बोलेरो गाडी (JH01DF5703), देशी पिस्तोल, दो गोली, दो वर्दी का कपड़ा ओर सात मोबाइल बरामद किया गया है.
Author: SUNIL SINGH
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लोहरदगा जायेंगे। मुख्यमंत्री के लोहरदगा जाने का यह कार्यक्रम तय हो चुका है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो चुकी है। मुख्यमंत्री यहां पर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन जमां पूरी व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्तर से भी कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है। झारखंड सरकार द्वारा लोहरदगा जिले में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट मंगलवार से अपने निर्धारित समय से चलेगा। मंगलवार (21 नवंबर) को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरायकेला खरसांवा के आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी (418/2014) को चुनौती देने वाली क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई होगी। मामले में कोर्ट ने पिछली सुनवाई में राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही कोर्ट ने हेमन्त सोरेन के खिलाफ 21 नवंबर तक पीड़क कार्रवाई पर रोक भी लगाई थी। याचिका में हेमंत सोरेन ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2014…
रांची। झारखंड में मैट्रिक (दसवीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया गया है। 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जैक बोर्ड ने तारीखों की घोषणा कर दी है। 6 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू होंगी। 26 फरवरी तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। मैट्रिक और इंटर के लिए प्रैक्टिकल की परीक्षा 29 फरवरी से…
सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सांसद संजय सेठ ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर जाकर सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। सांसद ने भगवान भास्कर से सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की। सांसद श्री सेठ ने इस अवसर पर अरगोड़ा तालाब में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार और अरुण झा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सांसद ने कहा कि भगवान भास्कर ऊर्जा और आरोग्य प्रदान करते हैं। लोक आस्था के इस पर्व पर मैं भगवान भास्कर और…
बेगूसराय । केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार योजनाओं की परिपूर्णता प्राप्त करने के लिए जन संपर्क गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 नवम्बर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि भूमि संसाधन विभाग ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पात्र गांवों को अभिनंदन पत्र वितरित करने और ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य एक आधुनिक, व्यापक और पारदर्शी भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली विकसित करना…
गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके सिंधवारिया के बाघमारा गांव में शनिवार तड़के सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में चार की पहचान हो पाई है। वह हैं- मो. यूसुफ मियां ( 72) , इम्तियाज मियां (40), सुभान अंसारी (35) और स्कार्पियो मालिक व चालक साहिर अंसारी। घायलों में याकूब अंसारी (75) और आफताब अंसारी (35) शामिल हैं। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। मौका मुआयना कर लौटे मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान और बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह का कहना…
कोलकाता । लोकसभा चुनाव के लिए हद से पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद खास होता जा रहा है। यहां इसी साल के अंत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल आने वाले हैं। आगामी 29 नवंबर को शाह का बंगाल दौरा हो सकता है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया है कि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार दिल्ली गए हैं जहां उनकी बातचीत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई है। उन्होंने कहा है कि धर्मतल्ला के ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा की बहुत बड़ी जनसभा होने जा रही है।…
नई दिल्ली । राजस्थान के विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटी भाजपा की आज (शनिवार) प्रदेश में बड़ी रैलियां हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भरतपुर और नागौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई है। भाजपा के एक्स हैंडल में साझा की गई सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सबसे पहले भरतपुर पहुंच रहे हैं। वो पूर्वाह्न 11ः45 बजे यहां के एमएसके कालेज के मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नागौर के खरनाल में होंगे। प्रधानमंत्री मोदी खरनाल में अपराह्न 3ः15 बजे…
रांची । रांची शहर में छठ महापर्व को लेकर भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। एसपी ट्रैफिक कुमार गौरव ने बताया कि 19 नवम्बर को सुबह आठ बजे से रात 11 बजे और 20 नवम्बर को सुबह दो बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पर रोक रहेगा। मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। इन स्थानों पर होगी पार्किंग -रणधीर वर्मा चौक हटनिया तालाब जाने वाले व्यक्ति अपने वाहन को नगर निगम पार्क के सामने पार्किंग करेंगे। -एसएसपी आवास से हटनिया तालाब जाने वाले व्यक्ति रोड किनारे अपने वाहन को…
रांची । रांची के बुंडू स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में छठ महापर्व को लेकर तैयारी कर ली गई है। संस्कृति विहार के संयोजक प्रमोद कुमार ने शनिवार को बताया कि 19 नवम्बर को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व्रतियों के साथ अर्घ्यदान कर देश और प्रदेश के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। उन्होंने बताया कि छठपूजा की तैयारी को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ शिव शक्ति क्लब एवं स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। मंदिर परिसर से लेकर सूर्य सरोवर तक की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भक्तों के रात्रि विश्राम के लिए आवास और अन्य व्यवस्थाएं अपने अंतिम चरण में हैं। छठघाट पर…