रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान आज बुधवार शाम पांच बजे थम जाएगा। उससे पहले आज दिन में पांच बजे से पहले भाजपा के चार दिग्गज नेता प्रदेश में छह से अधिक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा हाई स्कूल मैदान आरंग में दोपहर 01:25 बजे, दोपहर 03 बजे कलाकेंद्र मैदान अंबिकापुर, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर 12:00 बजे साजा, बेमेतरा, दोपहर 1:55 बजे जांजगीर-चांपा, दोपहर 03:20 बजे कोरबा, केंद्रीय सूचना व प्रसारण युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर…
Author: SUNIL SINGH
भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2023 के मतदान के लिए अब महज दो दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी दल अपने चुनाव प्रचार में पूरा दमखम झोंक रहे हैं। मप्र की 230 सीटों में से करीब 47 सीटों पर अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं की बहुलता है। इनमें से 22 ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां अल्पसंख्यक मतदाता निर्णायक भूमिका में रहता है। भाजपा और कांग्रेस के लिए मुस्लिम वोट भले ही उत्तर प्रदेश और बिहार जितना महत्व नहीं रखता, लेकिन आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होने की स्थिति में कम…
मुख्यमंत्री करेंगे 5328 करोड़ की 677 योजनाओं का शिलान्यास -1714 करोड़ की 229 योजनाओं का होगा उद्घाटन -हेमंत सोरेन ने तैयारियों का लिया जायजा -कई पॉलिसी लांच होगी, खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत, आॅफर लेटर बांटे जायेंगे -आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का तीसरा चरण होगा शुरू आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड बुधवार को अपना 23वां स्थापना दिवस मनायेगा। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम मंत्री शामिल होंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर दो बजे होगी। यह कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे…
-हवाई अड्डा से लेकर राजभवन तक गाड़ी से हाथ हिला कर लोगों का किया अभिवादन, पूरे रास्ते लोगों ने किया जोरदार स्वागत -आज जायेंगे उलिहातू, धरती आबा को करेंगे नमन -7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से रात 9.30 बजे रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे। रांची हवाई अड्डे पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विपक्ष के नेता अमर बाउरी समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे से राजभवन तक (सात किमी) रोड-शो किया। कड़ी सुरक्षा के बीच…
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर छपार के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। सभी दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। राहगीरों के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब चार बजे का है। ट्रक (पीबी10ईएस6377) मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जा रहा था। छपार के पास तेज रफ्तार एक कार पीछे से 22 टायरा इस ट्रक में जा घुसी। कार में सवार सभी ट्रक के नीचे दब गए और चीख-पुकार मच गई। यह देखकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर…
झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो आज रात 8 बजे एयरपोर्ट से शुरू होकर राजभवन तक आयेगा। लगभग सात किमी के इस रोड शो की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस रोड शो के दौरान 9 चौक चौराहों पर सांस्कृतिक दल मौजूद होगा जो पीएम का स्वागत करेगा। प्रधानमंत्री की इस यात्रा पर पुष्प वर्षा होगी। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ- साथ कई जगहों पर तासा पार्टी भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन में आज रात्रि विश्राम करेंगे और कल खूंटी उलिहातू पहुंचेंगे।
भोपाल। भाजपा बूथ स्तर तक चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के साथ कार्यकर्ता बूथ तक मतदाताओं से डोर -टू- डोर सम्पर्क और संवाद कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी और भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि इसी क्रम में आज (मंगलवार को) प्रातः 10 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ मतदाता पर्ची वितरण का महाअभियान में पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश चुनाव प्रभारी, मुख्यमंत्री, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव सह प्रभारी, केंद्रीय मंत्रीगण और पार्टी…
भोपाल । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज (मंगलवार को) मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां पार्टी प्रत्यार्शियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर 12.00 बजे से दतिया जिले के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में तथा दोपहर 2.20 बजे से श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 11.15 बजे विदिशा पहुंचेंगे और यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे टीकमगढ़ जिले…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज शुरू होगा। इस मेले में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ईरान और थाइलैंड जैसे देशों की 3,500 इकाइयां प्रदर्शनी में शामिल होंगी और अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने कहा है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम– ‘व्यापार के जरिये एकजुट’ विषय के साथ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 (आईआईटीएफ) के 42वें संस्करण में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रगति मैदान वाणिज्य मंत्रालय की इकाई आईटीपीओ के प्रशासनिक नियंत्रण में है। आईटीपीओ के बयान के अनुसार,…
उत्तरकाशी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 लोगों को लेकर बेहद चिंतित है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर उनकी लगातार नजर है। अब तक दो बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर अपडेट ले चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रेलमंत्री भी धामी से इस सिलसिले में बातचीत कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि धामी स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। धामी का कहना है कि बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजने की व्यवस्था की गई है। सुरंग…
रांची। एचईसी सप्लाई ठेका मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता विनय जायसवाल से मिलकर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा की सांसद संजय सेठ और भाजपा नेता विनय जायसवाल के अथक प्रयास से सभी एचईसी में कार्यरत लोगों को दीपावली जैसे पावन और रोशनी से जगमगाते पर्व को मनाने का मौका मिला। उन्होंने त्योहार से पहले 2 महीने का वेतन दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर भाजपा नेता जायसवाल ने कहा की एचईसी वापस पटरी पर आ जाएगा और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। एचईसी एशिया में हीं नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और लॉचिंग पेड…