झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो आज रात 8 बजे एयरपोर्ट से शुरू होकर राजभवन तक आयेगा। लगभग सात किमी के इस रोड शो की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस रोड शो के दौरान 9 चौक चौराहों पर सांस्कृतिक दल मौजूद होगा जो पीएम का स्वागत करेगा। प्रधानमंत्री की इस यात्रा पर पुष्प वर्षा होगी। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ- साथ कई जगहों पर तासा पार्टी भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन में आज रात्रि विश्राम करेंगे और कल खूंटी उलिहातू पहुंचेंगे।
Author: SUNIL SINGH
भोपाल। भाजपा बूथ स्तर तक चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के साथ कार्यकर्ता बूथ तक मतदाताओं से डोर -टू- डोर सम्पर्क और संवाद कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी और भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि इसी क्रम में आज (मंगलवार को) प्रातः 10 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ मतदाता पर्ची वितरण का महाअभियान में पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश चुनाव प्रभारी, मुख्यमंत्री, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव सह प्रभारी, केंद्रीय मंत्रीगण और पार्टी…
भोपाल । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज (मंगलवार को) मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां पार्टी प्रत्यार्शियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर 12.00 बजे से दतिया जिले के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में तथा दोपहर 2.20 बजे से श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 11.15 बजे विदिशा पहुंचेंगे और यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे टीकमगढ़ जिले…
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज शुरू होगा। इस मेले में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ईरान और थाइलैंड जैसे देशों की 3,500 इकाइयां प्रदर्शनी में शामिल होंगी और अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने कहा है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम– ‘व्यापार के जरिये एकजुट’ विषय के साथ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 (आईआईटीएफ) के 42वें संस्करण में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रगति मैदान वाणिज्य मंत्रालय की इकाई आईटीपीओ के प्रशासनिक नियंत्रण में है। आईटीपीओ के बयान के अनुसार,…
उत्तरकाशी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 लोगों को लेकर बेहद चिंतित है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर उनकी लगातार नजर है। अब तक दो बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर अपडेट ले चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रेलमंत्री भी धामी से इस सिलसिले में बातचीत कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि धामी स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। धामी का कहना है कि बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजने की व्यवस्था की गई है। सुरंग…
रांची। एचईसी सप्लाई ठेका मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता विनय जायसवाल से मिलकर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा की सांसद संजय सेठ और भाजपा नेता विनय जायसवाल के अथक प्रयास से सभी एचईसी में कार्यरत लोगों को दीपावली जैसे पावन और रोशनी से जगमगाते पर्व को मनाने का मौका मिला। उन्होंने त्योहार से पहले 2 महीने का वेतन दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर भाजपा नेता जायसवाल ने कहा की एचईसी वापस पटरी पर आ जाएगा और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। एचईसी एशिया में हीं नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और लॉचिंग पेड…
रांची । पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 15 नवंबर को खूंटी दौरे पर आयेंगे। यहां से वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाकर उनकी जन्मतिथि पर उन्हें नमन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी एक और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम के खूंटी दौरे को लेकर प्रशानिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एसपीजी से लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय मिलकर दोनों कार्यक्रम स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रही है। पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे इंतजामों में कोई कमी न रह जाये इसको लेकर झारखंड पुलिस के अधिकारी लगातार खूंटी में कैंप कर रहे हैं। इसी…
रांची । साहिबगंज नींबू पहाड़ी पर अवैध खनन को लेकर दर्ज एसटी-एससी कांड संख्या 6/22 को साहिबगंज पुलिस ने सुपरविजन में असत्य करार दिया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आयी है। सूत्रों की मानें तो ईडी इस मामले में साहिबगंज एसपी नौशाद आलम से पूछताछ कर सकती है। ईडी ने नौशाद आलम को समन भेजकर 22 नवंबर को ईडी के रांची जोनल आॅफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी की पूछताछ में खुलासा हो सकता है कि एसपी ने इस केस को कैसे झूठा करार दिया। इधर सीबीआई की भी इस मामले में जांच पड़ताल जारी…
भोपा। मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इसका विमोचन किया। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि राजनैतिक दलों ने पहले जनता को लुभाने का काम किया और फिर लोगोंं को भुलाने का काम किया गया। केवल भाजपा ने संकल्प पत्र को रोडमैप की तरह लिया और उसी के अनुसार विकास कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह…
पटना । बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कत्याल की गिरफ्तारी पर लालू परिवार पर तंज कसा है। सम्राट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जो लोग भी अपराधी होंगे उनकी गिरफ्तारी तय है। यदि अपराध किया है तो गिरफ्तारी होगी चाहे वह कोई भी हो। उल्लेखनीय है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को लालू के करीबी कारोबारी अमित कात्याल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अमित कात्याल ने राबड़ी सरकार के समय…
रायपुर । विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी विजिल के माध्यम से शुक्रवार देर शाम तक तक राज्य में प्राप्त कुल 3891 शिकायतों में से 3218 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों के त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना…