Author: SUNIL SINGH

रांची । रांची में छह राज्य मिलकर साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए सात और आठ नवंबर को रणनीति बनाएंगे। बैठक में झारखंड पुलिस के साथ-साथ बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और यूपी पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के दौरान झारखंड के सभी क्षेत्रीय डीआईजी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे। साथ ही साइबर अपराध पर नकेल कसने व सजा दिलाने की पहलुओं पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में पुलिस के जांच पदाधिकारियों के साथ न्यायिक पदाधिकारी भी शामिल होंगे। झारखंड सीआईडी की टीम ने झारखंड और संबंधित राज्यों से जुड़े साइबर अपराधियों…

Read More

रांची। झारखंड के इतिहास में अभी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आगामी जनवरी माह में एक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीम सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी। अब इस सप्ताह हॉकी झारखंड के इतिहास में एक नया इतिहास जुड़ने जा रहे हैं। पहली बार झारखंड में इस सप्ताह तीन नवंबर को हॉकी इंडिया की वार्षिक आम सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे भारत के 28 राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव और हॉकी इंडिया के एक्टिव…

Read More

रिम्स में डायलिसिस यूनिट, लाइब्रेरी, अपरेफरल उपचार केंद्र और वेटिंग एरिया का किया गया उद्घाटन अस्पताल में बजबजाती नालियों को चार दिनों के अंदर साफ करने का दिया निर्देश सफाई नहीं होने पर पांचवें दिन खुद साफ करने की कही बात फंल्लूँ्र : रिम्स में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डायलिसिस सेंटर, अपरेफरल उपचार केंद्र, सेंट्रल लाइब्रेरी, येलो फीवर वैक्सीनेशन केंद्र और मरीजों के लिए वेटिंग एरिया का उद्घाटन किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इन सेवाओं की शुरूआत से रिम्स की उन्नति और समृद्धि के मार्ग में एक और कड़ी जुड़ रही है.…

Read More

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे सरदार वल्लभ भाई पटेल…..बाबूलाल मरांडी श्री मरांडी ने कहा कि सरदार साहब भारत की राष्ट्रीय एकात्मता एवम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे। कहा कि अंग्रेजों से भारत को मिली आजादी के बाद सरदार साहब ने 500से अधिक रियासतों को एक भारत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि सरदार पटेल भारत माता की सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरदार पटेल के सपनो का भारत एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहेक्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धा…

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को फुटबॉल और वॉलीबॉल के 67वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन किया। यह खेल आठ साल के अंतराल के बाद जम्मू-कश्मीर में आयोजित हो रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को बख्शी स्टेडियम में फुटबॉल अंडर 19 और वॉलीबॉल अंडर 17 लड़कों के 67वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन किया गया। इस मेगा खेल आयोजन में कश्मीर संभाग के 15,000 स्कूली बच्चे और देश भर से 2,000 एथलीट भाग ले रहे हैं। जम्मू और कश्मीर ने आखिरी बार 2015 में इस कार्यक्रम की मेजबानी की…

Read More

लेह । उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को सर्दियों के मौसम और सीमा रक्षा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। सेना कमांडर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में परिचालन प्रभावशीलता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में अथक प्रयासों के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी और जीआरईएफ के जवानों को सम्मानित किया।

Read More

भुवनेश्वर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओड़िशा के 26वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। ओड़िशा हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी ने उन्हें शपथ दिलायी। भुवनेश्वर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रांची के सांसद संजय सेठ, जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक बिरंची नारायण, झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, सीपी सिंह, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, धनबाद से शेखर अग्रवाल, समरीलाल, रघुवर दास की पत्नी और पुत्र समेत झारखंड के कई नेता शामिल हुए। भगवान लिंगराज के मंदिर में पूजा-अर्चना की शपथ ग्रहण से पहले रघुवर दास ने…

Read More

रांची : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), नामकुम के सहयोग से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रन फॉर यूनिटी मोरहाबादी मैदान से प्रारंभ होकर रांची कॉलेज परिसर तक गई. कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, केएन झा सचिव महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, राहुल कुमार सिन्हा डीसी रांची ने संबोधित करते हुए सरदार पटेल के योगदान एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. डीसी ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल ने राजनीतिक एकीकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे पूरा…

Read More

कोलकाता  राज्य के चर्चित राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक से मंगलवार दोपहर ईडी के अधिकारी पूछताछ शुरू कर चुके हैं। सोमवार रात 9:58 बजे ईएम बाईपास के पास एक निजी अस्पताल से छूटने के बाद ईडी अधिकारी उन्हें हिरासत में लेकर सीजीओ कांप्लेक्स स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में पहुंचे। यहां कैदियों के लिए विशेष सेल बने हुए हैं जिसमें ज्योतिप्रिय मलिक को रखा गया। चिकित्सकों के निर्देशानुसार रात को हल्के खाने के बाद उन्होंने दवा खाई। उन्हें सोने के लिए गद्दा, चादर और दो पंखे दिए गए। हालांकि सूत्रों ने बताया है कि रातभर वे सो…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के सिंध प्रांत में खैरपुर जिले की नारा नहर में नाव पलट जाने से छह लोग डूब गए। इस नाव में कुल 11 लोग सवार थे। नाव पलटते ही पांच तो किसी तरह तैरकर किनारे आ गए। बाकी छह तेज प्रवाह में बह गए। यह मुल्क की सबसे लंबी नहर है। इसे सिंधु कैनाल भी कहा जाता है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। यह सभी लोग द्राबो शार गांव के बताए गए हैं। यह लोग सोमवार को नहर के उस पार जमाल-उद-दीन गांव में किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। नहर…

Read More

हजारीबाग । जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे 23 नंबर दलदलिया गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हैं। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह लगभग सात बजे चरही पंचायत के सरबाहा गांव के सात महिलाएं और दो पुरुष ट्रैक्टर से सवार होकर मिट्टी लाने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Read More