रांची। भाजपा की झारखंड प्रदेश इकाई में नयी कार्यसमिति के गठन को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। नवंबर के पहले सप्ताह में भाजपा की नयी प्रदेश कार्यसमिति का गठन होने की संभावना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 28 अक्टूबर को संकल्प यात्रा खत्म करने के बाद अपनी नयी टीम की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक नयी कार्यसमिति में शामिल किये जानेवाले नेताओं की लिस्ट लगभग तैयार है। थोड़ा-बहुत बदलाव के बाद बाबूलाल मरांडी की सहमति के बाद नयी कार्यसमिति की घोषणा हो जायेगी। नयी कार्यसमिति में अधिकांश नये चेहरों को मौका मिलने की संभावना है।…
Author: SUNIL SINGH
सीबीआइ की एसआइटी में किये गये शामिल रांची । मणिपुर हिंसा की जांच के लिए सीबीआइ की एसआइटी में झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी को भी शामिल किया गया है। वर्ष 2015 बैच के आइपीएस सुभाष चंद्र जाट को प्रतिनियुक्ति पर सीबीआइ में भेजा गया है। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आइपीएस अजय कुमार सिंह को मणिपुर हिंसा से संबंधित कांड की जांच के लिए सीबीआई में प्रतिनियुक्ति किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से अजय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति निरस्त की जाती…
रांची। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 नये स्कॉर्पियो वाहन रांची पुलिस को दिया गया है। गुरुवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कांके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र में फीता काट कर वाहनों का उद्घाटन किया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने इस दौरान हरा झंडा दिखाया। महिला हॉकी खिलाड़ी चाहे स्टेडियम जायें या फिर शहर में कहीं घूमने के लिए, इन्हीं वाहनों में बैठ कर पुलिसवाले उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल सभी नये वाहन अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इसमें पुलिस पार्टी…
रांची। नामकुम पुलिस ने सदाबहार चौक स्थित हिंद मोटर गैरेज से तीन लोगों को पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस के वरीय अधिकारी को किसी ने फोटो-वीडियो भेजा था। वीडियो में हथियार लहराते दो तीन युवक दिख रहे थे। सूचना देने वाले ने यह भी बताया कि तीनों किस जगह पर हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार की रात पुलिस मौके पर पहुंची और फोटो से मिलान कर दो युवकों को पकड़ कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को दोनों के पास से पिस्टल और छह गोली मिली। इसके बाद पुलिस ने…
जमशेदपुर। शहर के बीच केबल टॉउन में बीते 33 साल से अर्द्धनिर्मित बिरला मंदिर का जीर्णोद्धार विधायक सरयू राय के पहल पर “कार सेवा” के द्वारा शुभारंभ किया गया। शहर वासियों को जल्द नए रूप में श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर निर्माण कार्य संपन्न होगा। गोलमुरी केबुल टाउन स्थित अर्द्धनिर्मित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का कार्य विजया दशमी के दिन “कार सेवा” द्वारा शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व “कार सेवा”कार्यक्रम में मंदिर परिसर की सफ़ाई की गई। साथ ही मंदिर के भूमिगत तल में जमे वारिस के पानी में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। “कार सेवा” के पूर्व मंदिर…
जयपुर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पेपर लीक के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महुआ विधायक ओम प्रकाश हुडला के घर छापेमारी की है। ईडी की टीम फिलहाल डोटासरा, ओम प्रकाश हुडला और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास सहित सीकर उनके निजी निवास पर भी पहुंची है। इधर, ईडी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत पूछताछ के लिए समन भेजा है। जानकारी के अनुसार…
रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह और रात में कंबल की जरूरत पड़ने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि अगले पांच दिनों तक राज्य का मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।
शिमला । हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ने पर आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरकारी आवास पर बुधवार रात करीब एक बजे के बाद अचानक पेट दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री को तुरंत आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है। आईजीएमसी में अल्ट्रासाउंट समेत अन्य टेस्ट किए गए। जांच में पेट से संबंधित संक्रमण पाया गया है। उन्हें आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया…
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चेन्नई में ट्रिप्लीकेन स्थित भगवान विष्णु के अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की उन्नति व कुशल क्षेम की प्रार्थना की। पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए चेन्नई दौरे पर हैं। इस दौरान वे आज रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चेन्नई के होटल ताज कोरोमंडल में विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों…
पाली। राजमार्ग पर खेतावास के निकट गुरुवार सुबह करीब चार बजे अहमदाबाद के एक परिवार की कार खाटू श्याम के दर्शन कर लौटते समय मवेशी से टकरा कर पलट गई। हादसे में तीन साल के बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए जिनका इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है। हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हुई है। ट्रांसपोर्टनगर थाने के एएसआई शंकर सिंह ने बताया कि अहमदाबाद निवासी एक परिवार खाटू श्याम के दर्शन कर अहमदाबाद जा रहा था। हाइवे पर खेतावास के निकट कार के सामने अचानक मवेशी आ…
जमशेदपुर। शहर के बिस्टुपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान बेली बोधन वाला घाट पर अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से दुर्घटना में घायलों से सांसद विद्युत वरण महतो ने मुलाकात की। टीएमएच में सांसद ने जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर जूझार मांझी व टीएमएच के महाप्रबंधक डॉक्टर सुधीर राय को घायलों के समुचित इलाज हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद श्री महतो ने कहा इनके इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं होना चाहिए। वही घायलों से मिलने के पश्चात सांसद श्री महतो ने टीएमएच के इमरजेंसी सेवा के बाहर दोनो मृतक के परिजनों को अपनी ओर से…