Author: SUNIL SINGH

पाकुड़। शुक्रवार की देर शाम को जिया पानी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शिकार हुए तीन छात्रों के परिवार वालों से रविवार को सांसद विजय हसदा अमला पड़ा उनके घर पहुंचे । सड़क दुर्घटना में अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के मृत तीनों युवकों के शोकाकुल परिजनों से मिल राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय हांसदा ने शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद श्री विजय हांसदा, जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव व जिला सचिव सुलेमान बास्की सर्वप्रथम अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के निपनियां गांव निवासी 17वर्षीय मृतक जॉन मुर्मू के आवास पहुंचे। वहां पहुंच सांसद श्री विजय हांसदा ने मृतक के परिजनों को…

Read More

मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम, रांची में खेले जा रहे एशियाई महिला चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत दर्ज की. प्रतियोगिता के तीसरे और आखिरी मैच में उसने मलेशिया को 5-0 से हराया. मैच की शुरुआत से ही टीम मलेशिया टीम पर हावी रही. भारतीय टीम के सामने कभी भी मलेशिया की टीम संघर्ष की स्थिति में नहीं दिखी. अंततः मुकाबला 5-0 पर छूटा इस मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम और हॉकी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे बंदना कटारिया को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब…

Read More

रांची में प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। महज 20 दिनों में प्याज की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं। जहां 20 दिनों पहले तक प्याज 30 से 40 रुपए प्रति किलो खुदरा बाजार में बिक रहे थे, वहीं इनकी कीमत 50 के पार जा चुकी है। शहर के विभिन्न इलाकों में इसकी कीमत 60 रुपए तक चली गई है। प्याज की कीमतों में कमी कब आएगी, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। थोक व्यापारियों की मानें तो इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।

Read More

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देर शाम को कहा कि घोषणा करने में राहुल गांधी आजकल कमाल का काम करते हैं। बयान बहादुर, घोषणा बहादुर बन गए हैं। सिर्फ घोषणा भर तो करना है। उस घोषणा पर करना तो कुछ है नहीं तो घोषणा करने में क्या दिक्कत है। राहुल गांधी पहले यह जवाब दें कि राजस्थान में उन्होंने क्या कहा था? सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट में यह…

Read More

मुंबई । शिवसेना (ठाकरे गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे के आरोपी के बाद मुंबई महानगरपालिका सकते में आ गई है। उनके आरोपों का खंडन करते हुए बीएमसी प्रशासन ने साफ किया है कि सड़कों के काम को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। बीएमसी प्रशासन की ओर से शनिवार की देर रात दी गई सफाई के अनुसार सड़कों की सीमेंट कंक्रीटिंग परियोजना शुरू की गई है। इन सड़क कार्यों को लेकर आरोप लगाए गए हैं। ये सभी आरोप निराधार व तथ्यों से असंगत हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। जनवरी 2023 में 397 किमी की कुल 910 सड़कों को कंक्रीट करने…

Read More

रांची। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से इस बार राजभवन के बिरसा मंडप में कई राज्यों का स्थापना दिवस एक नवम्बर को मनाया जाएगा। इनमें आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप एवं पुडुचेरी शामिल हैं। स्थापना स्मृति दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें परफार्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग रांची विवि के विपुल नायक, केरोली स्कूल की नृत्य शिक्षिका कीम मिश्रा और पाजेब नृत्य संस्थान के दीपक सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है।

Read More

साहिबगंज  29 अक्टूबर (हि.स.)। एसपी नौशाद आलम ने शनिवार की देर रात सदर प्रखंड के कारगिल दियारा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने प्राथमिक विद्यालय के ऊपरी तल्ले पर चल रहे पिकेट का जायजा लिया। ग्रामीणों से घंटों बातचीत कर पूरे क्षेत्र व क्षेत्र में अपराध की विस्तृत जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पिकेट को विद्यालय से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। विद्यालय में ग्रामीणों के लिए सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा । वहीं पिकेट में ड्यूटी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए भी शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। एसपी ने बताया कि पिकेट को वायरलेस व…

Read More

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ में मेगा हाइवे पर शनिवार रात गांव नौरंगदेसर के पास कार और ट्रोले की टक्कर में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर है। हादसे में पांच की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, चार घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में जान गंवाने वालों में नौरंगदेसर के गुरबचन सिंह की पत्नी, दोनों बेटे, दोनों पुत्रवधु, एक पोता व एक पोती शामिल हैं। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह पिचक गई।…

Read More

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रदेश की हालत से जनता अवगत है. सरकार राज्य के साथ धोखाधड़ी कर रही है. जनता को सताने का काम कर रही है. हमें राज्य को हर स्तर पर बचाना है. सरकार को उखाड़ फेंकने तक हमें सजग होकर संघर्ष करना पड़ेगा. समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए. इस मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राज्य के 263 प्रखंडों और 49 नगर निकायों से संग्रहित की गई मिट्टी भी मंच पर रखी गई है. राज्य भर से अमृत…

Read More

रांची । हरमू मैदान में शनिवार को संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है. पूरी सरकार कमाने में लगी हुई है. जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब प्रदेश की आधारभूत संरचना मजबूत हुई. सड़क, पुल, पुलिया बने. चुनाव से पहले हेमंत सरकार ने कई घोषणाएं की थीं. रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेमंत सरकार के रहते विकास नहीं हो सकता. यह सिर्फ अपना विकास कर रही है. सरकारी दफ्तरों में…

Read More

रांची। हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार फरेबियों की सरकार है। सरकार में अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार में सरकार आकंट डूबी हुई है। मुख्यमंत्री इडी के रडार पर हैं। हेमंत सरकार में लीकर, लैंड और सैंड माफिया दनदना रहे हैं। ऐसी सरकार को जाना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है। आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में…

Read More