मुंबई । पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर नवले ब्रिज और स्वामीनारायण मंदिर के पास बीती रात दो कंटेनरों की टक्कर के बाद एक में आग लग गई। इस हादसे में कंटेनर के केबिन में बैठे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। दोनों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार सोमवार देररात एक कंटेनर मुंबई की ओर आ रहा था। स्वामीनारायण मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर से इसकी टक्कर हो गई। इससे आगे वाला कंटेनर पलट गया और पीछे…
Author: SUNIL SINGH
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पांव पैदल ही अपने आवास से सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल पर फिर से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण के शुरू से ही समर्थक रहे हैं। उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया कि इसमें एससी-एसटी, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का विशेष प्रावधान होना चाहिए। सीएम ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बिहार पहले ही पंचायतों और शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दे चुका है। इससे पहले जब सीएम अपने आवास से पैदल ही निकले…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में अपराह्न 3 बजे से मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में कुछ अहम योजनाओं की मंजूरी और प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में झारखंड स्थापना दिवस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के साथ वसुधैव कुटुंबकम हो रहा साकार रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को पार्टी का पटका और माला पहना कर स्वागत किया, जबकि प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आॅनलाइन सदस्यता ग्रहण करायी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने और धन्यवाद ज्ञापन…
सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टर से लाकर रिम्स में किया भर्ती अचेत अवस्था में है नाबालिग नक्सली ढंगुर भेंगरा रांची। पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को कोल्हान क्षेत्र के हुसीपी जंगल में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हो गया था। इस घटना में नक्सली अपने जख्मी साथी को छोड़ कर घने जंगल में भाग निकले थे। सुरक्षा बलों ने सर्च आॅपरेशन चलाया, तो जंगली क्षेत्र में एक घायल नक्सली मिला। हेलीकॉप्टर से उसे इलाज के लिए रिम्स लाया गया। जानकारी के मुताबिक, नक्सली का नाम ढंगुर भेंगरा है और वह महज 14 साल का है। रिम्स के ट्रॉमा…
आखिर एक समन से मुख्यमंत्री कैसे समझ रहे कि वह जेल जा रहे हैं?- प्रतुल शाहदेव शायद अंतरात्मा की आवाज सुन कर मुख्यमंत्री यह बात कह रहे हैं झारखंड के 23 वर्षों में 12 वर्ष तक झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राज किया रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह जानना चाहा कि वह किस आधार पर कह रहे हैं कि उन्हें जेल भेजने की साजिश की जा रही है? प्रतुल ने कहा सिर्फ उन्हें समन किया गया है।लेकिन…
रांची। राज्य स्कीम के तहत स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण में स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल एवं आवासीय परिसरों के नियमित रखरखाव, संचालन, प्रबंधन एवं मरम्मत की योजना के लिए 6 करोड़ 46 लाख 71 हजार रुपये का आवंटन किया गया है. बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राशि का आवंटन किया गया है। रांची जिले को सबसे ज्यादा 5671000 का आवंटन किया गया है। राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन होंगे, जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे। इन जिलों को…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवीन सिंह को केस मैनेज नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिली है. साथ ही उनसे पांच लाख की रंगदारी की भी मांग की गयी है. नवीन सिंह ने रामगढ़ के पंकज महतो व उसके साथियों के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना में दिये आवेदन में नवीन सिंह ने कहा कि पंकज महतो उससे लीगल नोटिस करवाने के संदर्भ में मिला था. जो उन्होंने किया. लेकिन इस बीच पंकज महतो किसी केस में जेल चला गया. जेल से बाहर आने के बाद पंकज महतो ने उन्हें सूचक की तरफ…
रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की कमेटी की हुई घोषणा रांची। राजधानी के करम टोली चौक स्थित रांची प्रेस क्लब में भारत जोड़ो अभियान की रांची इकाई ने नफरत की राजनीति के खिलाफ एक सद्भाव सम्मेलन का आयोजित किया। जुड़ेगा इंडिया जीतेगा भारत को आदर्श मान कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि के तौर पर कई राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, लेखकों, पत्रकारों, चिंतकों, महिला और मानवाधिकार कार्यकर्ताओंऔर समाज के विभिन्न तबके का प्रतिनिधित्व करनेवाले प्रबुद्धजनों ने इस सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन भारत जोड़ो अभियान के रांची लोकसभा के संयोजक नदीम खान ने किया और इसकी अध्यक्षता भारत…
रांची। टीपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. इसमें टंडवा और सिमरिया थाना पुलिस के सहयोग से सिदालू -सतपहरी पहाड़ के जंगल में अभियान चला कर टीपीसी उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में सबजोनल प्रभात उर्फ विरासत गंझू, विशु गंझू के अलावा टीपीसी के सदस्य अरुण प्रजापति, नरेश कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक एके -56 रायफल, एक सेमी आॅटोमैटिक एसएलआर…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट से रांची के एससी/एसटी थाने में दर्ज कांड संख्या 56/2022 में झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को शनिवार को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राजीव कुमार के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी सहित इस मामले में रांची की निचली अदालत में चल रही क्रिमिनल प्रोसिडिंग को निरस्त कर दिया है। राजीव कुमार ने अपने खिलाफ एसटी/एससी थाने में दर्ज केस को निरस्त करने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार के खिलाफ यह प्राथमिकी दीपक कच्छप ने 16 अगस्त, 2022 को दर्ज कराई…