Author: SUNIL SINGH

नई दिल्ली । कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार भी आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट भी आई। लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर दोनों सूचकांकों को हरे निशान में पहुंचा दिया। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के…

Read More

जम्मू । जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास विक्रम पोस्ट पर मंगलवार देररात पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान के पेट तथा दूसरे के हाथ में गोली लगी है। विक्रम पोस्ट पर बीएसएफ की 120 बटालियन तैनात है। बीएसएफ तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। किसी को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही।

Read More

रांची। रांची की एनआईए ब्रांच नक्सली मोने तियू को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. मोने तियू पिछले वर्ष गोइलकेरा में हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के बॉडीगार्ड (अंगरक्षक) की हत्या कर हथियार लूट मामले में संलिप्त था. नक्सली मोने तियू समेत पांच नक्सलियों को चाईबासा पुलिस ने बीते आठ अगस्त को गिरफ्तार किया था. सभी ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी. साथ ही कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. गिरफ्तार हुए तीन नक्सलियों ने बड़ाजामदा व नोवामुंडी क्षेत्र में हुए विस्फोटक लूटकांड में अपनी संलिप्तता कबूला. चार जनवरी 2022 को हुआ…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से सरायकेला खरसांवा के आदित्यपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी (418/2014) को चुनौती देने वाली क्रिमिनल रिट की सुनवाई मंगलवार को हुई। जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने हेमन्त सोरेन के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को प्रति शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। याचिकाकर्ता ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2014 में…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मैनहर्ट घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में दर्ज पीई( प्रारंभिक जांच) की रिपोर्ट अब तक नहीं आने एवं मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर दायर विधायक सरयू राय की याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राज्य सरकार को पूरक शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। पिछली सुनवाई में कोर्ट के आदेश के आलोक में एसीबी के एसपी सशरीर उपस्थित हुए थे। उनकी ओर से पीई की रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की गई थी।…

Read More

मुंबई । पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर नवले ब्रिज और स्वामीनारायण मंदिर के पास बीती रात दो कंटेनरों की टक्कर के बाद एक में आग लग गई। इस हादसे में कंटेनर के केबिन में बैठे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। दोनों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार सोमवार देररात एक कंटेनर मुंबई की ओर आ रहा था। स्वामीनारायण मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर से इसकी टक्कर हो गई। इससे आगे वाला कंटेनर पलट गया और पीछे…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पांव पैदल ही अपने आवास से सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल पर फिर से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण के शुरू से ही समर्थक रहे हैं। उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया कि इसमें एससी-एसटी, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का विशेष प्रावधान होना चाहिए। सीएम ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बिहार पहले ही पंचायतों और शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दे चुका है। इससे पहले जब सीएम अपने आवास से पैदल ही निकले…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में अपराह्न 3 बजे से मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में कुछ अहम योजनाओं की मंजूरी और प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में झारखंड स्थापना दिवस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के साथ वसुधैव कुटुंबकम हो रहा साकार रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को पार्टी का पटका और माला पहना कर स्वागत किया, जबकि प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आॅनलाइन सदस्यता ग्रहण करायी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने और धन्यवाद ज्ञापन…

Read More

सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टर से लाकर रिम्स में किया भर्ती अचेत अवस्था में है नाबालिग नक्सली ढंगुर भेंगरा रांची। पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को कोल्हान क्षेत्र के हुसीपी जंगल में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हो गया था। इस घटना में नक्सली अपने जख्मी साथी को छोड़ कर घने जंगल में भाग निकले थे। सुरक्षा बलों ने सर्च आॅपरेशन चलाया, तो जंगली क्षेत्र में एक घायल नक्सली मिला। हेलीकॉप्टर से उसे इलाज के लिए रिम्स लाया गया। जानकारी के मुताबिक, नक्सली का नाम ढंगुर भेंगरा है और वह महज 14 साल का है। रिम्स के ट्रॉमा…

Read More

आखिर एक समन से मुख्यमंत्री कैसे समझ रहे कि वह जेल जा रहे हैं?- प्रतुल शाहदेव शायद अंतरात्मा की आवाज सुन कर मुख्यमंत्री यह बात कह रहे हैं झारखंड के 23 वर्षों में 12 वर्ष तक झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राज किया रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह जानना चाहा कि वह किस आधार पर कह रहे हैं कि उन्हें जेल भेजने की साजिश की जा रही है? प्रतुल ने कहा सिर्फ उन्हें समन किया गया है।लेकिन…

Read More