देहरादून भारत सरकार इजरायल से यात्रियों को ऑपरेशन अजय के अंतर्गत विशेष विमान से शुक्रवार सुबह दिल्ली लाई। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक भी हैं। दोनों दिल्ली से देहरादून आ रहे हैं। यह विशेष विमान शुक्रवार प्रातः 5ः50 बजे दिल्ली पहुंचा। उत्तराखंड की आरती जोशी और आयुष मेहरा को राज्य सरकार के प्रतिनिधि ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इसके बाद दोनों अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड ने बताया कि दोनों को एयरपोर्ट पर रिसीव कर उत्तराखंड सदन दिल्ली में ले जाया गया। वहां से उनके गंतव्य स्थान तक भेजने के लिए राज्य सड़क…
Author: SUNIL SINGH
कोडरमा। सियालदह राजधानी ट्रेन में गुरुवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब अचानक ट्रेन में गोली चलने की आवाज आई। ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। टिकट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपित ने टीटीई पर ही ओपन फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। आरोपित की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले रिटायर्ड जवान के रूप में हुई है। दरअसल आरोपी हरपिंदर सिंह सिख रेजिमेंट का रिटायर्ड जवान है, जो शराब के नशे में था। रिटायर्ड जवान हावड़ा राजधानी की बजाय सियालदह…
रांची । डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मेकॉन कॉलोनी के गार्ड पर एक शख्स की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि गार्ड के द्वारा मेकॉन खटाल बस्ती के रहनेवाले रामनाथ महतो नाम के युवक की पिटाई की गयी थी, जिस वजह से बुधवार को रामनाथ महतो की अस्पताल में मौत हो गयी। शव के साथ मेकॉन कंट्रोल रूम पहुंचे स्थानीय लोग रामनाथ महतो का शव लेकर मेकॉन कंट्रोल रूम में भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों का आरोप है कि रामनाथ महतो की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है। मौके पर हटिया…
रांची। सीएम हेमंत सोरेन को लीज आवंटित करने की जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद प्रार्थी की ओर से लगाये गये आरोपों के संबंध में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी है एक याचिका इस संबंध में आरटीआइ एक्टिविस्ट सह अधिवक्ता सुनील कुमार महतो ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिया है। बाबूलाल ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसियों को कार्रवाई के मामले में गुमराह किया जा रहा है। बाबूलाल ने कहा कि झारखंड के शीर्ष अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। मुख्य सचिव से कार्रवाई की मांग भी की गयी है, लेकिन उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही स्वीकृति दी है। यह चिंता का विषय है कि इतने गंभीर मुद्दे पर मुख्य सचिव…
रांची। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रांची लौटे भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की तीन खिलाड़ियों का बुधवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। 23 सितम्बर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वीं एशियन गेम्स के महिला हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल थीं। टीम में शामिल झारखंड की तीनों खिलाड़ी हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के साथ बुधवार को रांची लौटीं।
नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ‘ कृष, ट्रिश और बाल्टीबॉय (केटीबी) भारत हैं हम ‘ एनीमेशन शृंखला को लॉन्च किया। यह शृंखला आजादी के गुमनाम नायकों की कहानियों पर केंद्रित है। इसे 15 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे दूरदर्शन के सभी चैनलों के साथ नेटफिल्किस और प्राइम वीडियो पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा। 11 मिनट के इस एनिमेशन कार्यक्रम को हिन्दी और अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं और सात अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में तैयार किया गया है। इस मौके पर केन्द्रीयमंत्री ठाकुर ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम…
रांची । स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है। सेंट मैरी कैथेड्रल ,पुरुलिया रोड में अपराह्न एक बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन चार अक्टूबर 2023 को हो गया था।
जम्मू । राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू आज जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दरबार भी जाएंगी और भवन परिसर में पार्वती भवन व स्काई वाक (फ्लाईओवर) का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति बुधवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 283 विद्यार्थियों को सम्मानित…
रांची खेलकूद व युवा कार्य निदेशालय रांची की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होगी।प्रतियोगिता की शुरुआत एक नवंबर से जिले के सभी 194 पंचायतों में होनी है। प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिले भर में…
रांची। विधायक सीपी सिंह ने मंगलवार को शास्त्री चौक गैलक्सी मॉल से लेकर पिस्का मोड़ होते हुए इटकी रोड सिटी हॉस्पिटल तक सड़क का निरीक्षण किया। इस क्रम में विधायक ने फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड जनरल मैनेजर साबिर खान से पूजा से पूर्व सड़क की मरम्मत करने को कहा। प्रोजेक्ट हेड ने 15 अक्टूबर तक सड़क की मरम्मत कराने की बात कही। इस पर विधायक ने कंपनी से 18 अक्टूबर तक सड़क की मरम्मत बेहतर तरीके से कराने का समय दिया, ताकि दुर्गा पूजा में घूमने आये श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की…